सामाजिक कुरीतियों बाल विवाह, घरेलू हिंसा तथा लैंगिक भेदभाव विषयों पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लोगों को बात कर किया गया जागरूक
गया। महिला एवं बाल विकास निगम के नेतृत्व में 25 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक चलाए जा रहे "अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता अभियान" के तहत मानपुर एवं अन्य प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, महिला पर्यवेक्षका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं ग्रामीण के साथ सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, घरेलू हिंसा तथा लैंगिक भेदभाव इत्यादि विषयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मानपुर के कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक Dhew, जेंडर स्पेशलिस्ट एवं प्रयास जेएसी संस्था द्वारा शामिल ग्रामीण के बीच सामाजिक कुरीतियों के बारे में बताया गया और किशोरियों तथा महिलाओं के साथ समाज में बाल विवाह तथा लैंगिक भेदभाव, महिला उत्पीड़न, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण Dhew एवं उनके क़ानूनी अधिकारों को बताया गया।
![]()
साथ हीं महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, प्रयास संस्था हेल्पलाइन नंबर 9289692023 को लेकर चर्चा हुई। साथ ही महिलाओं तथा किशोरियों पर सामाजिक कुरीतियों के नकारात्मक प्रभाव को भी बताया गया।
![]()
बाल विवाह बंद करो, घरेलू हिंसा बंद करो, महिलाओं पर अत्याचार, नहीं सहेंगे जैसे नारो के साथ एक रैली का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम गया के जेंडर स्पेशलिस्ट विशाल वर्मा, महिला पर्यवेक्षिका निशितोष कुमारी, प्रयास संस्था के देवेन्द्र कुमार मिश्रा, गौतम परमार और विनोद कुमार मौजूद रहे।


गया। महिला एवं बाल विकास निगम के नेतृत्व में 25 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक चलाए जा रहे "अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता अभियान" के तहत मानपुर एवं अन्य प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, महिला पर्यवेक्षका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं ग्रामीण के साथ सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, घरेलू हिंसा तथा लैंगिक भेदभाव इत्यादि विषयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



गया। बिहार के गया में बड़ी घटना सामने आई है. सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई है. वहीं, एक की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है. बताया जा रहा है, कि ट्रक के धक्के के बाद बाइक की टंकी में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. आग से बाइक सवार दो युवक जिंदा जल गए. दो युवकों की जहां मौत हो गई, वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से झुलसा है. चिंताजनक स्थिति में उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गया. गया शहर के चंदौती मोहल्ले में मकान निर्माण कर रहे राम रूप प्रसाद असामाजिक तत्वों से काफी परेशान है. ये बार-बार मकान निर्माण के लिए बाउंड्री कर रहे, लेकिन कुछ लोग इनकी बाउंड्री को बार-बार तोड़ दे रहे हैं.
गया। बिहार के गया में पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गया पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विशाल पेट्रोल पंप के भतीजे की गोली मार कर हत्या हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी कारू सिंह को गिरफ्तार किया है।

गया/शेरघाटी। शेरघाटी प्रखंड में चौथे चरण के लिए होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित हाइस्कूल में बने क्लस्टर सेंटर पर चुनाव कर्मी पहुंच गए हैं।
गया। बिहार के गया में गया सिविल कोर्ट परिसर का सिटी डीएसपी पीएन साहू के द्वारा निरीक्षण की गई। इस दौरान सिटी डीएसपी ने कोर्ट परिसर के सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की जाँच की गई।

गया। बिहार के गया में पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया गया। गया जिले के छकरबंधा थाना भवन में गुरुवार को पुस्तकालय का उद्घाटन एसएसपी आशीष भारती ने किया। पुस्तकालय में हाई स्कूल से लेकर बीपीएससी और यूपीएससी जैसे परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें उपलब्ध कराई गई है।

गया/शेरघाटी। बिहार के गया में शराब के नशे में पुलिस जमादार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ड्यूटी करने वाले एक पुलिस जमादार को शेरघाटी के डीएसपी ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
गया/शेरघाटी। शेरघाटी थाना क्षेत्र के नकनुपा गांव में गुरुवार को पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।। जिसमें माता और पुत्र जख्मी हो गए।
Nov 30 2024, 18:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
85.4k