लूट की घटना का प्राथमिकी के 12 घंटे के अंदर शेरघाटी 2 के एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया उद्भेदन
गया/डोभी। डोभी थाना क्षेत्र के गया- डोभी सड़क मार्ग स्थित डाक बंगला परिसर स्थित शेरघाटी 2 के एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने चौरिया मोड़ से लूट की घटना का प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार की दोपहर 2:00 बजे उद्भेदन किया है।
इस दौरान बाराचट्टी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद भी मौजूद थे। एसडीपीओ ने बताया बाराचट्टी थाना क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी, जिसको लेकर एक वादी द्वारा बाराचट्टी थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन के आलोक में घटना के अनुसंधान किया गया। अनुसंधान में पाया गया की वादी अपने घर से ससुराल जा रहे थे, इसी क्रम में चौरिया मोड़ के पास कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा उनकी बाइक को रुकवा कर बाइक सहित मोबाइल, नगदी रुपए लूट लिए।
![]()
जांचोपरांत एसडीपीओ के द्वारा विशेष टीम बनाकर मामले का उद्वेदन कर लिया गया है। इसमें बताया गया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधी छोटू कुमार, पिता नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, थाना बाराचट्टी जिला गया को गजरागढ़ से गिरफ्तार किया गया।
![]()
पकड़े गए अभियुक्त के निशान देही पर दूसरा अपराधी बाराचट्टी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी चलितर महतो का पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना में लूटी गई बाइक को बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गजरागढ बाजार स्थित एक झोपड़ी नुमा घर से बरामद हुई है। पकड़े गए अपराधी का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु बाराचट्टी पुलिस छापेमारी कर पकड़ने का प्रयास में जुटी है।

गया/डोभी। डोभी थाना क्षेत्र के गया- डोभी सड़क मार्ग स्थित डाक बंगला परिसर स्थित शेरघाटी 2 के एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने चौरिया मोड़ से लूट की घटना का प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार की दोपहर 2:00 बजे उद्भेदन किया है।



गया/डोभी। धनगांई थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या मामले में एक युवक को विशेष टीम गठन कर किए गिरफ्तार। इस मामले का उद्भेदन शेरघाटी 2 के एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने एसडीपीओ कार्यालय डोभी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार की दोपहर तीन बजे जानकारी दी है।

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान, गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा दिनांक 19 नवंबर, 2024 से 25 नवंबर, 2024 तक सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह के तहत 25 नवंबर को झंडा दिवस का आयोजन किया गया।

गया। गया एसएससी आशीष भारती के निर्देश पर सोमवार को चंदौती उच्च विद्यालय में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।
गया। बिहार के गया में पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, यह घटना रविवार की देर रात की है। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है। उसकी 2 दिसंबर को शादी भी होनी थी।
गया। बिहार के गया में बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी और बर्थडे पार्टी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाना महंगा पड़ गया। दरअसल, गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के देगुना गांव में एक घर में बर्थडे पार्टी चल रहा था और बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाया जा रहा था, जिस पर घर के सभी सदस्य नाच रहे थे। तभी पड़ोस के ही रहने वाले यादव समाज से जुड़े कुछ लोगों ने बर्थडे पार्टी में इस गाने को बजाने के लिए मना करने लगा।
गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित हिंद ऑप्टिकल रोड नंबर 6 में विहाना डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर एएन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
गया। बिहार के गया में बिहार उपचुनाव में राजद की करारी हार हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा गया जिले के बेलागंज सीट की हो रही है। यहां एनडीए समर्थित जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने राजद कैंडिडेट विश्वनाथ कुमार सिंह को हराकर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव का किला छीन लिया। सुरेंद्र यादव बेलागंज से लगातार आठ बार विधायक रहे।
गया। बिहार के गया में शादी का माहौल मातम में बदल गया। तिलक समारोह कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव में शुक्रवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
Nov 26 2024, 10:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
52.2k