गोली मारकर जख्मी करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर की खुलासा
गया/डोभी। धनगांई थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या मामले में एक युवक को विशेष टीम गठन कर किए गिरफ्तार। इस मामले का उद्भेदन शेरघाटी 2 के एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने एसडीपीओ कार्यालय डोभी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार की दोपहर तीन बजे जानकारी दी है।
इस मामले में बताया गया थाने को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम लाठ बेला में अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु धनगाई थाना के द्वारा तत्क्षण वहाँ पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घायल व्यक्ति को एन०एम०सी०एच०, गया भेजा गया। इस संबंध में वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर धनगाई थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
![]()
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें धनगाई थानाध्यक्ष, धनगाई थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को शामिल किया गया। FSL एवं डॉग स्क्वाड की टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया।
![]()
उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के अन्दर इस कांड में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त छोटु यादव उर्फ पटंगर, पिता स्व० दिलचंद यादव, सा० गरवैया टोला रेगनीया टॉड, थाना बराचट्टी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए अभियुक्त ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि पूर्व से चल रहे विवाद के कारण ये और इनके अन्य सहयोगियों के द्वारा उक्त व्यक्ति को गोली मारी गई है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गया/डोभी। धनगांई थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या मामले में एक युवक को विशेष टीम गठन कर किए गिरफ्तार। इस मामले का उद्भेदन शेरघाटी 2 के एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात ने एसडीपीओ कार्यालय डोभी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार की दोपहर तीन बजे जानकारी दी है।



गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान, गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा दिनांक 19 नवंबर, 2024 से 25 नवंबर, 2024 तक सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह के तहत 25 नवंबर को झंडा दिवस का आयोजन किया गया।

गया। गया एसएससी आशीष भारती के निर्देश पर सोमवार को चंदौती उच्च विद्यालय में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।
गया। बिहार के गया में पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, यह घटना रविवार की देर रात की है। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है। उसकी 2 दिसंबर को शादी भी होनी थी।
गया। बिहार के गया में बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी और बर्थडे पार्टी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाना महंगा पड़ गया। दरअसल, गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के देगुना गांव में एक घर में बर्थडे पार्टी चल रहा था और बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाया जा रहा था, जिस पर घर के सभी सदस्य नाच रहे थे। तभी पड़ोस के ही रहने वाले यादव समाज से जुड़े कुछ लोगों ने बर्थडे पार्टी में इस गाने को बजाने के लिए मना करने लगा।
गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित हिंद ऑप्टिकल रोड नंबर 6 में विहाना डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर एएन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
गया। बिहार के गया में बिहार उपचुनाव में राजद की करारी हार हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा गया जिले के बेलागंज सीट की हो रही है। यहां एनडीए समर्थित जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने राजद कैंडिडेट विश्वनाथ कुमार सिंह को हराकर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव का किला छीन लिया। सुरेंद्र यादव बेलागंज से लगातार आठ बार विधायक रहे।
गया। बिहार के गया में शादी का माहौल मातम में बदल गया। तिलक समारोह कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव में शुक्रवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
गयाः युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बिहार की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत को एनडीए के कार्यकर्तायो की जीत बताया है।
Nov 26 2024, 09:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.2k