बड़बोलापन के कारण महाराष्ट्र में हारी MVA:गिरिराज सिंह बोले- झारखंड चुनाव नतीजों को स्वीकार करते हैं
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार-यूपी समेत राजस्थान उपचुनाव, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र में भाजपा की बंपर जीत को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा है कि वहां की जनता ने संजय राउत के बड़बोलापन के कारण महा विकास अघाड़ी को नकार दिया है।
आज यानी शनिवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार उपचुनाव में लालू यादव, तेजस्वी यादव जबकि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अखिलेश यादव का सूपड़ा साफ हो गया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि जिन राज्यों में उपचुनाव था, उनमें यूपी मजेदार था। लग रहा था कि अखिलेश यादव बाजी मारने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन वे पिछड़ गए। राजस्थान में भी कांग्रेस पिछड़ गई।
गिरिराज सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में NDA को जो दो तिहाई से ज्यादा वोट मिला है, ये दिखा रहा है कि बड़बोलापन में उद्धव ठाकरे को तो संजय राउत खा गए। महाराष्ट्र की जनता ने उद्धव ठाकरे को नकार दिया और बता दिया कि आखिर असली शिवसेना कौन है।
महाराष्ट्र की जनता ने शरद पवार को भी नकार दिया। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट लगभग 87-88 फीसदी गया है। अगर पूरे देश का सीटों का चुनाव देखेंगे, तो भी भाजपा को पूरे सीटों का 60 फीसदी से ज्यादा मिला है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड में जनता का जो आदेश है, उसे हम कबूलते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जनता ने लालू यादव का सूपड़ा साफ कर दिया। इसके साथ ही यूपी की जनता ने अखिलेश के साथ भी वही काम किया है।संजय राउत की ओर से महाराष्ट्र के रिजल्ट को गलत बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड में आपके पक्ष में नतीजे आए तो ठीक, महाराष्ट्र में NDA के फेवर में रिजल्ट आया तो खराब। गिरिराज सिंह ने कहा कि संजय राउत के बड़बोलेपन के कारण उद्धव ठाकरे समेत महाअघाड़ी का नाश हुआ है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस जीत गई तो बल्ले बल्ले, हिमाचल में जीत गई तो बल्ले बल्ले। लेकिन अगर महाराष्ट्र में चुनाव हार गए तो ईवीएम पर सवाल, ये उनका पुराना डायलॉग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह के बयान से कल ही लग गया था कि उन लोगों ने हार स्वीकार कर लिया है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

संजय राउत की ओर से महाराष्ट्र के रिजल्ट को गलत बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड में आपके पक्ष में नतीजे आए तो ठीक, महाराष्ट्र में NDA के फेवर में रिजल्ट आया तो खराब। गिरिराज सिंह ने कहा कि संजय राउत के बड़बोलेपन के कारण उद्धव ठाकरे समेत महाअघाड़ी का नाश हुआ है।

सूर्यनारायण के पोते ने भी विरोध किया और खानदानी जमीन में अपने दादा के हिस्से के लिए आवाज उठाई। जिसके बाद गोतिया ने पोते के साथ मारपीट शुरू कर दी।
डिलीवरी बेगूसराय में ही करना था। दोनों तस्करों के अपराधिक रिकॉर्ड का पता लगया जा रहा है। यह लोग अंतर राज्यीय तस्कर है। तस्करी करने के लिए गांजा असम से लेते हैं।
जबकि, हथियार यह लोग मुंगेर से लेते हैं और विभिन्न जगहों पर सप्लाई करते हैं। प्रेसवार्ता में नगर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद थे।
थोड़ी दूर आगे जाने पर सभी बच्चों को उतार दिया और मेरी बच्ची को बूढ़ी गंडक नदी किनारे ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन आरोपी नहीं भागा। इसके बाद गांव के ही एक युवक ने उसकी जान बचाई।
फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामले की जानकारी बलिया प्रभारी डीएसपी इमरान अहमद ने बलिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते रात साहेबपुरकमाल थाना को सूचना मिली थी कि फुलमल्लिक गांव के वार्ड नंबर-5 में अरविंद यादव के दामाद अर्जुन यादव के निर्माणाधीन मकान में कुछ अपराधी हथियार और गोली के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। पकड़े गए अपराधी फुलमल्लिक गांव निवासी फुलेना प्रसाद यादव के पुत्र सन्नी कुमार, सुधीर यादव के पुत्र मिथुन कुमार एवं उमेश यादव के पुत्र मोहन कुमार के पास से एक देशी राइफल, एक देसी कट्टा एवं चार गोली बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों में से सन्नी कुमार के खिलाफ साहेबपुर कमाल थाना में पांच मामला एवं मिथुन कुमार के खिलाफ तीन मामला पहले से ही दर्ज है। जानकारी देते हुए आगे बताया कि सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फुलमल्लिक गांव में अर्जुन यादव के निर्माणाधीन घर की घेराबंदी कर दी। इसके बाद मौके पर से तीन संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति भाग निकला। डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों का पता लगाया जा रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर से फरार अपराधी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
रंजीत राय ने बताया कि मेरा बेटा मनीष पढ़ने में काफी तेज था। इंटर पास करने के बाद वह बिहार पुलिस सहित आसपास के राज्यों में भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। हाल ही में उसने झारखंड पुलिस की परीक्षा निकाल ली थी। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और स्थिति तनाव पूर्ण है।
शव देखकर मैंने हल्ला मचाया और रोने लगी। जिसके बाद आसपास के लोग आए। बेटी की लाश को फंदे से नीचे उतरा। इसी दौरान गांव के ही नरेश पासवान, नरेश पासवान का बेटा बुधो पासवान, अमित पासवान एवं देवेन्द्र पासवान की पत्नी माला देवी मेरे घर आई। लोगों के बीच से ही लाश को कहीं ले जाकर छिपा दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात चोरों ने देर रात बछवाड़ा बाजार स्थित अंकुश पे फोन दुकान के पीछे का दीवार तोड़कर घुस गया। इसके बाद महंगी मोबाइल की चोरी कर ली। करीब 9 लाख रुपए का फोन चोरी किया है। इसके साथ ही दुकान के गल्ले में रखा 35 हजार रुपए भी निकाल लिया।
Nov 26 2024, 08:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k