गया में पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम, तेल भरवाने को लेकर हुआ था विवाद
गया। बिहार के गया में पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, यह घटना रविवार की देर रात की है। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है। उसकी 2 दिसंबर को शादी भी होनी थी।
जानकारी के अनुसार, देर रात अपराधियों का तेल भरवाने को लेकर नोजल मैन से विवाद हुआ था। बदमाश 100 रुपए देकर ज्यादा तेल भरवाने की जिद कर रहे थे। जिसका पंप के कर्मचारी विरोध कर रहे थे। मामला बढ़ने के बाद पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे कुंदन कुमार वहां पहुंचा। जिसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने अपने और दोस्तों को बुलाकर कुंदन कुमार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
![]()
घटना के बाद पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे कुंदन कुमार को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, इस दौरान कुंदन कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने कहा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![]()
घटना की सूचना मिलने के बाद ASP अनवर जावेद, SDPO सुनील पांडेय जांच के लिए पहुंचे। अपराधियों की पहचान कर ली गई है। ये वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, लेकिन पासवर्ड नहीं मिलने की वजह से पुलिस उसका फुटेज नहीं निकाल सकी है। पुलिस के अनुसार बदमाशों की पहचान कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी थाने को वाहन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।

गया। बिहार के गया में पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, यह घटना रविवार की देर रात की है। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है। उसकी 2 दिसंबर को शादी भी होनी थी।


गया। बिहार के गया में बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी और बर्थडे पार्टी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाना महंगा पड़ गया। दरअसल, गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के देगुना गांव में एक घर में बर्थडे पार्टी चल रहा था और बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाया जा रहा था, जिस पर घर के सभी सदस्य नाच रहे थे। तभी पड़ोस के ही रहने वाले यादव समाज से जुड़े कुछ लोगों ने बर्थडे पार्टी में इस गाने को बजाने के लिए मना करने लगा।
गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित हिंद ऑप्टिकल रोड नंबर 6 में विहाना डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर एएन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
गया। बिहार के गया में बिहार उपचुनाव में राजद की करारी हार हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा गया जिले के बेलागंज सीट की हो रही है। यहां एनडीए समर्थित जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने राजद कैंडिडेट विश्वनाथ कुमार सिंह को हराकर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव का किला छीन लिया। सुरेंद्र यादव बेलागंज से लगातार आठ बार विधायक रहे।
गया। बिहार के गया में शादी का माहौल मातम में बदल गया। तिलक समारोह कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव में शुक्रवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
गयाः युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बिहार की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत को एनडीए के कार्यकर्तायो की जीत बताया है।
गया। बेलागंज विधानसभा से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को जीत होने के बाद उनके पुत्र रॉकी यादव गया कॉलेज गया मतगणना केंद्र पर पहुंचे।

गया। बेलागंज के पूर्व विधायक और जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे और बेलागंज से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह पिछड़ गये हैं जबकि जदयू की मनोरमा देवी बढ़त बनी हुई है. 10 राउंड की गिनती के बाद मनोरमा देवी करीब 18927 वोटो से आगे चल रही है।

गया शहर के गया कॉलेज गया में इमामगंज और बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव का आज मतदान शुरू हो गया है। शनिवार को सुबह 8:00 बजे बेलागंज विधानसभा उपचुनाव से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव गया कॉलेज गया मतदान केंद्र पहुंचे।

Nov 25 2024, 17:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.7k