बर्थडे पार्टी और NDA प्रत्याशी के जीत की खुशी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाना पड़ा महंगा, यादव समाज के लोगों ने पासवान समाज को पीटा, 4 घायल
गया। बिहार के गया में बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी और बर्थडे पार्टी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाना महंगा पड़ गया। दरअसल, गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के देगुना गांव में एक घर में बर्थडे पार्टी चल रहा था और बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाया जा रहा था, जिस पर घर के सभी सदस्य नाच रहे थे। तभी पड़ोस के ही रहने वाले यादव समाज से जुड़े कुछ लोगों ने बर्थडे पार्टी में इस गाने को बजाने के लिए मना करने लगा।
जब गाना बजाना बंद नहीं किया तो यादव समाज के लोगों ने घर में घुसकर पासवान जाति के लोगों के साथ मारपीट किया। इस दौरान घर के चार सदस्य बुरी तरह से जख्मी हो गए। वही, सभी घायलों का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।
![]()
वहीं, इस मामले में चंदौती थाना में दोनों पक्ष से मामला को दर्ज कराया गया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें यादव समाज से दो और पासवान जाति से एक लोगों को गिरफ्तार किया है।
![]()
इस संबंध में इलाजरत मगध मेडिकल अस्पताल में मुरारी पासवान ने बताया कि 23 नवंबर की रात मेरे घर के छत पर बर्थडे पार्टी चल रही थी और उसी दिन एनडीए की जीत भी हुई थी। जिसके कारण हम लोग चिराग पासवान से जुड़े गाना बजा रहे थे। बगल के यादव समाज के लोग आए और गाना बजाने से मना कर दिया, जब हम लोग गाना बजाना बंद नहीं किया तो वे लोग घर पर चढ़कर गाली-गलौज और मारपीट भी किया। जहां हम सभी लोग घायल हो गए। मारने वालों में तारकेश्वर यादव, जमुना यादव, कृष्ण यादव, जितेंद्र यादव, शैलेश यादव, बबलू यादव सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बता दे की बेलागंज विधानसभा से 34 सालों से आरजेडी का कब्जा रहा है। ऐसे में पहली बार यादव समाज से ही मनोरमा देवी को जदयू से टिकट मिला और वह भारी मतों से विजय हुई। कहीं ना कहीं दूसरे पक्ष के यादव समाज से काफी नाराज हैं और यही वजह हुई की राजद की हार के बाद दूसरे पक्ष के द्वारा जीत का जश्न मानने को लेकर यह घटना हुई है।
वही, चंदौती थानाध्यक्ष अजय कुमार से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष से मामला दर्ज हुआ है। बर्थ-डे पार्टी के दौरान मारपीट घटना हुई है। दोनों पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तरफ से मामला दर्ज किया है।

गया। बिहार के गया में बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी और बर्थडे पार्टी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाना महंगा पड़ गया। दरअसल, गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के देगुना गांव में एक घर में बर्थडे पार्टी चल रहा था और बेलागंज से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत की खुशी में चिराग पासवान से जुड़े गाना बजाया जा रहा था, जिस पर घर के सभी सदस्य नाच रहे थे। तभी पड़ोस के ही रहने वाले यादव समाज से जुड़े कुछ लोगों ने बर्थडे पार्टी में इस गाने को बजाने के लिए मना करने लगा।


गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित हिंद ऑप्टिकल रोड नंबर 6 में विहाना डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर एएन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
गया। बिहार के गया में बिहार उपचुनाव में राजद की करारी हार हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा गया जिले के बेलागंज सीट की हो रही है। यहां एनडीए समर्थित जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने राजद कैंडिडेट विश्वनाथ कुमार सिंह को हराकर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव का किला छीन लिया। सुरेंद्र यादव बेलागंज से लगातार आठ बार विधायक रहे।
गया। बिहार के गया में शादी का माहौल मातम में बदल गया। तिलक समारोह कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव में शुक्रवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
गयाः युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बिहार की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत को एनडीए के कार्यकर्तायो की जीत बताया है।
गया। बेलागंज विधानसभा से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को जीत होने के बाद उनके पुत्र रॉकी यादव गया कॉलेज गया मतगणना केंद्र पर पहुंचे।

गया। बेलागंज के पूर्व विधायक और जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे और बेलागंज से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह पिछड़ गये हैं जबकि जदयू की मनोरमा देवी बढ़त बनी हुई है. 10 राउंड की गिनती के बाद मनोरमा देवी करीब 18927 वोटो से आगे चल रही है।

गया शहर के गया कॉलेज गया में इमामगंज और बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव का आज मतदान शुरू हो गया है। शनिवार को सुबह 8:00 बजे बेलागंज विधानसभा उपचुनाव से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव गया कॉलेज गया मतदान केंद्र पहुंचे।


गया। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां विष्णुपद थाना क्षेत्र के ब्रह्मसत तालाब में एक युवक छलांग लगाने की बात सामने आयी है। युवक की छलांग लगाने की कुछ स्थानीय युवकों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

Nov 25 2024, 14:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
194.5k