सुरेंद्र यादव के साढ़े तीन दशक पुराने किला में कैसे सेंधमारी, मनोरमा देवी ने सुरेंद्र यादव के किला को छीना, ऐसे हुई वोट बैंक में सेंधमारी
गया। बिहार के गया में बिहार उपचुनाव में राजद की करारी हार हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा गया जिले के बेलागंज सीट की हो रही है। यहां एनडीए समर्थित जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने राजद कैंडिडेट विश्वनाथ कुमार सिंह को हराकर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव का किला छीन लिया। सुरेंद्र यादव बेलागंज से लगातार आठ बार विधायक रहे।
इस साल लोकसभा सांसद बनने के बाद जब सीट खाली हुई तो अपने बेटे विश्वनाथ कुमार सिंह को राजद के टिकट पर मैदान में उतारा। मगर उन्हें मनोरमा देवी से 21391 वोटो से हार झेलनी पड़ी। जदयू ने सुरेंद्र यादव के साढ़े तीन दशक पुराने किला में कैसे सेंधमारी, इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसके अलावा राजद के माय समीकरण यानी मुस्लिम यादव वोट बैंक का भी बंटवारा हुआ। राजद के परपारंगत कुछ यादव वोटर जदयू की तरफ चले गए।
वही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और एआई एमआईएम ने मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी की कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दे की बेलागंज में यादव वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। इसके अलावा मुस्लिम सवर्ण और दलित वोटो की संख्या भी अच्छी खासी है। अंदर खाने से यह भी खबर है कि राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह को टिकट देने पर राजद के स्थानीय कार्यकर्ता सुरेंद्र यादव से नाराज थे, इसका भी चुनाव नतीजे में हार का कास लगाया जा रहा है।
![]()
सुरेंद्र यादव को पहले ही लग चुका था कि इस बार उपचुनाव में बेलागंज में जीत आसान नहीं होने वाली है यही कारण है कि खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सुरेंद्र के बेटे विश्वनाथ कुमार सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने बेलागंज पहुंचे। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने भी यहां रैली की, मगर फिर भी राजद अपना किला बचाने में नाकाम रही।
बेलागंज उपचुनाव रिजल्ट
मनोरमा देवी, जेडीयू - 73334
विश्वनाथ सिंह, आरजेडी- 51943
मो. अमजद, जन सुराज - 17285
जमीन अली हसन, AIMIM - 3533
नोटा - 5819

गया। बिहार के गया में बिहार उपचुनाव में राजद की करारी हार हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा गया जिले के बेलागंज सीट की हो रही है। यहां एनडीए समर्थित जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने राजद कैंडिडेट विश्वनाथ कुमार सिंह को हराकर जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव का किला छीन लिया। सुरेंद्र यादव बेलागंज से लगातार आठ बार विधायक रहे।


गया। बिहार के गया में शादी का माहौल मातम में बदल गया। तिलक समारोह कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव में शुक्रवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
गयाः युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बिहार की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत को एनडीए के कार्यकर्तायो की जीत बताया है।
गया। बेलागंज विधानसभा से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को जीत होने के बाद उनके पुत्र रॉकी यादव गया कॉलेज गया मतगणना केंद्र पर पहुंचे।

गया। बेलागंज के पूर्व विधायक और जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे और बेलागंज से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह पिछड़ गये हैं जबकि जदयू की मनोरमा देवी बढ़त बनी हुई है. 10 राउंड की गिनती के बाद मनोरमा देवी करीब 18927 वोटो से आगे चल रही है।

गया शहर के गया कॉलेज गया में इमामगंज और बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव का आज मतदान शुरू हो गया है। शनिवार को सुबह 8:00 बजे बेलागंज विधानसभा उपचुनाव से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव गया कॉलेज गया मतदान केंद्र पहुंचे।


गया। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां विष्णुपद थाना क्षेत्र के ब्रह्मसत तालाब में एक युवक छलांग लगाने की बात सामने आयी है। युवक की छलांग लगाने की कुछ स्थानीय युवकों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

गया ज़िले के महकार थाने की पुलिस मारपीट कर अधमरा करने वाले आरोपियों पर दर्ज प्राथमिकी के बाद भी गिरफ़्तार नहीं कर रही है। पीड़ित दुकानदार पिता-पुत्र शुक्रवार को गुहार लगाने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को पहुंचा था।
गया/बोधगया। सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जनमानस और विधार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया द्वारा आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह (19-25 नवंबर, 2024 मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को निबंध, भाषण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Nov 24 2024, 18:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
132.6k