महाराष्ट्र में महायुति के सभी विधायकों को बुलाया गया मुंबई, सीएम के नाम पर आज हो सकता है फैसला
डेस्क: महाराष्ट्र की जनता ने महायुति को बहुमत दे दिया है। महाराष्ट्र में हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। वहीं नतीजों के मुताबिक अब महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मुंबई में महायुति के चुने गए विधायकों की बैठक होगी और इस दौरान विधायक दल का नेता भी चुना जाएगा और फिर महाराष्ट्र के अगले सीएम के नाम पर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा महायुति के तीनों दलों भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के विधायकों की अलग-अलग बैठक भी हो सकती है।
दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद महायुति ने जीते हुए सभी विधायकों को मुंबई पहुंचने का आदेश दिया है। इसके अलावा आज महायुति के तीनों दलों की अपनी-अपनी विधायक दल की बैठक हो सकती है। वहीं विधायकों के मुंबई पहुंचने के बाद बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना की सेपरेट विधायक दल की बैठक होगी। इसके अलावा विधायक दल का नेता चुनने के बाद महायुति के तीनों प्रमुख नेताओं की बीजेपी आलाकमान के साथ बैठक होगी और सीएम पद पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि कल हुई शिवसेना की ऑनलाइन बैठक में फैसला लेने का पूरा अधिकार एकनाथ शिंदे को दिया गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए 288 सदस्यीय विधानसभा की 230 सीट पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) महज 46 सीट पर सिमटकर रह गई। निर्वाचन आयोग ने घोषणा की कि भाजपा ने 132 सीट जीती हैं, जबकि शिवसेना ने 57 सीट और एनसीपी को 41 सीट मिली हैं। वहीं एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवारों ने 10 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 16 सीट और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट जीती हैं।







* प्रियंका का सियासत में डेब्यू सफल होने जा रहा है। केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अच्छी खासी लीड लेती दिख रही हैं। शुरुआती रुझानों में प्रियंका गांधी को बढ़त मिल गई है। बीजेपी पिछड़ गई है। वायनाड में प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर हो रही हैं। प्रियंका गांधी 3 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी को 5 लाख 41 हजार 731 वोट मिले हैं, जबिक सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 1 लाख 84 हजार 151 वोट मिले, जबकि बीजेपी तीसरे स्थान पर है। उसकी उम्मीदवार को नव्या हरिदास को 1लाख 210 वोट मिले हैं। प्रियंका गांधी 3 लाख 57 हजार 580 वोटों से आगे चल रही हैं। *क्या राहुल गांधी का रिकॉर्ड तोड़ेंगी प्रियंका?* इस बीच, एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का 6 लाख से ज्यादा वोटों वाला रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी? लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी। उन्होंने 6लाख 47 हजार 445 वोट हासिल किए थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनी राजा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) को 2 लाख 83 हजार 023 वोट मिले थे। राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3 लाख 64 हजार 422 मतों के अंतर से हराया था और 4 लाख 31 हजार 770 वोटों के रिकॉर्ड बहुमत से विजयी हुए थे। *जीततीं हैं तो गांधी परिवार की तीसरी शख्स* प्रियंका गांधी की वायनाड की यह सीट उनके भाई राहुल गांधी ने खाली की थी, क्योंकि इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनावों में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा के लिए चुने गए थे। अगर प्रियंका गांधी वायनाड से जीतती हैं, तो वह संसद में पहुँचती हैं, तो वाली गांधी परिवार की तीसरी शख्स होंगी, और वायनाड प्रियंका गांधी के लिए सियासत का लॉन्चिंग पैड साबित होगा।


Nov 24 2024, 10:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.8k