जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव ने जनता का आभार जताया, 35 सालों में विकास नहीं दिखा, अब 10 महीना में दिखेगा
गया। बेलागंज विधानसभा से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को जीत होने के बाद उनके पुत्र रॉकी यादव गया कॉलेज गया मतगणना केंद्र पर पहुंचे।
गया कॉलेज गया मतगणना केंद्र पर पुत्र रॉकी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बेलागंज क्षेत्र के जनता का आभार जताया। रॉकी यादव ने कहा समर्थन हमारा विश्वास के बदौलत थी। जनता ने अपार समर्थन देकर जीत दिलाई है। हमारी पार्टी और परिवार ने किसी के साथ छल नहीं किया। इसी का नतीजा है कि जनता ने विश्वास जताया।
![]()
35 सालों का बेलागंज में लोगों को डरा कर झूठा राजा बनकर अपना राज करने का काम कर रहे थे, वह आज ढ़ह गया। जनता सब जान रही थी, सही मौका पर ही जनता ने सही जवाब दिया है। जनता के डिमांड पर ही हमारे माता मनोरमा देवी को कैंडिडेट बनाया गया था।
![]()
रॉकी यादव का कहना है कि हमारे पिता भी यह क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। 35 सालों में विकास नहीं जो नहीं देखा था, वह अब 10 महीना में दिखेगा। हरेक एक काम को धरातल पर दिखाएंगे। जनता ने हमारा काम किया है अब जनता का काम हम करेंगे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। बेलागंज विधानसभा से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को जीत होने के बाद उनके पुत्र रॉकी यादव गया कॉलेज गया मतगणना केंद्र पर पहुंचे।



गया। बेलागंज के पूर्व विधायक और जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे और बेलागंज से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह पिछड़ गये हैं जबकि जदयू की मनोरमा देवी बढ़त बनी हुई है. 10 राउंड की गिनती के बाद मनोरमा देवी करीब 18927 वोटो से आगे चल रही है।

गया शहर के गया कॉलेज गया में इमामगंज और बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव का आज मतदान शुरू हो गया है। शनिवार को सुबह 8:00 बजे बेलागंज विधानसभा उपचुनाव से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव गया कॉलेज गया मतदान केंद्र पहुंचे।


गया। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां विष्णुपद थाना क्षेत्र के ब्रह्मसत तालाब में एक युवक छलांग लगाने की बात सामने आयी है। युवक की छलांग लगाने की कुछ स्थानीय युवकों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

गया ज़िले के महकार थाने की पुलिस मारपीट कर अधमरा करने वाले आरोपियों पर दर्ज प्राथमिकी के बाद भी गिरफ़्तार नहीं कर रही है। पीड़ित दुकानदार पिता-पुत्र शुक्रवार को गुहार लगाने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को पहुंचा था।
गया/बोधगया। सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जनमानस और विधार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया द्वारा आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह (19-25 नवंबर, 2024 मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को निबंध, भाषण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

गया। बिहार के गया में इमामगंज और बेलागंज विधानसभा की सीटों की मतगणना के लिए गया कॉलेज के मानविकी भवन में मतगणना केंद्र बनाया गया है। जहां मतगणना के लिए 28 टेबल होगें और 11 राउंड काउंटिंग चलेगी। ऐसे में कौन जीतेगा और कौन हारेगा को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गयी है। मतगणना कार्य को लेकर डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने कई प्रकार के निर्देश दिए हैं।
बिहार के गया में कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी गोदाम में श्री गणपति भंडार से 15 लाख की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। चोरों ने शुक्रवार की देर रात लगभग 2:00 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद गया के एसएसपी आशीष भारती व सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिए। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच कराई गई।
गया। गया शहर के गोदावरी स्थित हम पार्टी कार्यालय में जिला इकाई की एक अहम बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने की।
Nov 23 2024, 17:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
219.9k