केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञान, मोक्ष की भूमि पर छात्र जदयू नेता उत्तम कुशवाहा ने चित्र भेंट कर किया स्वागत
गया/बोधगया। आज बोधगया के महाबोधि संस्कृति केंद्र में मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बिहार आर्थिक परिषद के 22वे सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का आगमन हुआ।
मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने मगध विश्वविद्यालय को ऐतिहासिक बताया एवं यह कहा कि हमें दृढ़ संकल्प के साथ काम करने वाले लोगों को जरूरत है। ईमानदारी के साथ काम करने वाले लोगों को जरूरत है हमारे पास इंफ्रास्ट्रक्चर की कोई कमी नहीं है तथा विशिष्ट अतिथि अशोक चौधरी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो पहले का बिहार था, वह आज नया बिहार बन चुका है।
![]()
सभा के अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय कुलपति शशि प्रताप शाही ने नितिन गडकरी से विश्वविद्यालय मेन गेट के सामने अंडरलाइन पाथ वे तथा विश्वविद्यालय में भव्य ऑडिटोरियम की मांग की। जिसे मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसी क्रम में जहां उपस्थित छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने मुख्य अतिथि नितिन गडकरी को उनका छाया चित्र देकर उनका स्वागत किया एवं कहां कि जिस मगध विश्वविद्यालय से वर्षों पहले लोग घृणा करते थे।
![]()
उस विश्वविद्यालय की गौरवपूर्ण इतिहास पुनः वापस लौट रहा हैं एवं हमारा बिहार एक नई और विकसित बिहार बनने की ओर अग्रसर है। जिस प्रकार बिहार को विकसित करने में हमारे विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। ठीक उसी प्रकार मगध विश्वविद्यालय को विकसित करने में एवं खोई हुई गरिमा को दोबारा पाने के लिए कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही दिन रात मेहनत कर रहे हैं, उत्तम कुशवाहा ने कहा कि इतनी बड़ी अधिवेशन होना हम सबों के लिए गर्व की बात है। मौके पर अनिल यादव, कुंदन कुमार, सत्यम कुमार, सौरभ चंद्रवंशी, राहुल, सुमित चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

गया/बोधगया। आज बोधगया के महाबोधि संस्कृति केंद्र में मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बिहार आर्थिक परिषद के 22वे सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का आगमन हुआ।



गया। बिहार के गया में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का गया में आगमन हुआ। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 12:00 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। उसके बाद मगध विश्वविद्यालय बोधगया के द्वारा आयोजित महाबोधि संस्कृति केंद्र में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले चार साल में बिहार की सूरत बदलने वाली है। राज्य में अमेरिका जैसे हाइवे बनेंगे।
गया। बिहार के गया में गया सेंट्रल जेल में बंदी का मोबाइल से बात करते वीडियो वायरल होने के मामले में गया के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कप्तान आशीष भारती ने गया सेंट्रल जेल की व्यवस्था के जांच का जिम्मा नगर पुलिस अधीक्षक को दिया है।
गया। बिहार के गया में एक युवक का निरंजना नदी से शव बरामद किया गया। दरअसल गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के बकरौर गांव के समीप निरंजना नदी से बुधवार को एक युवक का शव मिला। शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

गया। बिहार के गया में सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दरअसल, गया जिले के वजीरगंज-फतेहपुर सड़क पर कंचनपुर गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

गया। बिहार सरकार की सतत जीविकोपार्जन योजना (एसजेवाई) के तहत गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण विकास के प्रयासों का अध्ययन करने के लिए तमिलनाडु राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) के अधिकारियों ने गया के बोधगया और मानपुर प्रखंडों का दौरा किया। मानपुर टीम में तमिलनाडु एसआरएलएम की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री मुथुमीनल, बीआरएसी, प्रादन, क्रिप्स और बंधन कोन्नगर के प्रतिनिधि शामिल थे।
गया। गया शहर के काशीनाथ मोड़ स्थित एक निजी होटल में बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बुधवार को देर शाम 5 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

गया। बिहार के गया में राजद के अतरी विधायक अजय यादव उर्फ़ रंजीत यादव के इनामी कुख्यात अपराधी भाई विवेक कुमार उर्फ विवेक यादव उर्फ स्वामी विवेकानंद को गया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
गया। बिहार के गया में गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया पुलिस ने चंदौती थाना क्षेत्र में गैंगवार के तहत बीते महीने हुए गोलीकांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 देसी कट्टे, 1 देसी पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। इस खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर की है।
Nov 21 2024, 19:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.1k