/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz झारखंड में दोनों चरणों के चुनाव हुए समाप्त, जाने जनता ने किसे दिया अपना जनादेश, किसकी बनेगी सरकार* Jharkhand
झारखंड में दोनों चरणों के चुनाव हुए समाप्त, जाने जनता ने किसे दिया अपना जनादेश, किसकी बनेगी सरकार*
Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार रांची : झारखंड में दोनों चरणों का मतदान हुआ समाप्त। मतदान समाप्ति के साथ ही एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। चार एग्जिट पोल के नतीजों में से 3 में साफतौर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान किया गया था। दूसरे चरण में झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे। पहले चरण के चुनाव में 66.65% मतदान दर्ज हुआ था तो वही दूसरे चरण 68.45 फीसदी मतदान हुआ। झारखंड के 81 विधानसभा में, किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 41 सीटों की आवश्यकता होगी। झारखंड चुनाव में झामुमो, राजद, कांग्रेस,और माले का महागठबंधन और बीजेपी, जेडीयू,आजसू और लोजपा का एनडीए गठबंधन आमने-सामने है। दोनों पार्टियां अपने - अपने गठबंधन के जीत के दावे कर रहे है। वही मतदान समाप्ति के साथ ही एग्जिट पोल के रिपोर्ट भी सामने आने लगे हैं। चार एग्जिट पोल के नतीजों में से 3 में साफतौर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं, चौथे एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन की मजबूत स्थिति बताई गई है। झारखंड में IANS- मैट्रिज ने एनडीए को 45-50 सीटें दी हैं। वहीं लोक पोल के अनुसार झारखंड में इंडिया गठबंधन की दोबारा सरकार बनने के साथ ही गंठबंधन को 41-44 सीटें दी है।पीपुल प्लस ने एनडीए को 44-53 सीटें दी है। वहीं इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटों का अनुमान लगाया गया है। वहीं चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 35 से 38, एनडीए को 45 से 50 और अन्य को 3 से पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। मतगणना की तारीख 23 नवंबर को उसी दिन पता चलेगा कि सरकार किसकी बनेगी। जनता ने अपना जनादेश किसे दिया है।
झारखंड विधान सभा में किसकी हार किसकी जीत फैसला 23 नवम्बर को*,
Image 2Image 3

*लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार सरकार बन रही एनडीए की..देखिये क्या होता है जनता का फैसला...?* झारखंड डेस्क झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में सम्पन्न हो गया,81 विंधानसभा सीट पर अपने किस्मत आजमा रहे सभी प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा ईवीएम मशीन में कैद हो गया।जो 23 को खुलेगा।इस पूरे चुनाव के दौरान पक्ष हो या विपक्ष अथवा कथित तीसरा मोर्चा सभी ने जम कर अपने अस्त्र शस्त्र का प्रयोग कर इस जंग को जीतने का प्रयास किया।सभी के अपने अपने दावे थे।एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला,अपने को बेहतर और जंग के मैदान में विरोधी को बुरा करने के दौर में लोग ये भी भूल गए की शब्दों की मर्यादा और तथ्यों की विश्वसनीयता को अब जनता समझने लगी है। सो इस मैराथन में फैसला अब जनता जनार्दन को लेना था सो लिया।और उसका परिणाम 23 को आएगा। अब बात करें मतदान के बाद जीत किसकी होगी इसकी तो उसके लिए जितनी जिज्ञासा चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को है उससे से कहीं ज्यादा आम जनता को भी है। इसीलिए लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया सटोरियों ने सटा लगाना शुरू कर दिया। क्या कहता है एग्जिट पोल एग्जिट पोल में अलग एजेंसियों के अलग अलग अनुमान है।अधिकतर एग्जिट पोल में NDA को जीतता हुआ दिखाया जा रहा है,कुछ कांटे का संघर्ष बता रहा है तो कुछ इस बार निर्दलीय को किंग मेकर की भूमिका में दिखा रहा है।इस बार जयराम महतो की पार्टी जिस तेबर और जिस तरह सभाओं में भीड़ जुटा कर सब की हवा निकाल रहा था उसे वोट में वे तब्दील कर पाएंगे या नही यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा लेकिन इतना तो है कि जयराम महतो ने इंडिया गठबंधन का खेल जरूर बिगाड़ दिया है ।अगर आज इंडिया गठबंधन पिछड़ता हुआ दिख रहा है तो उसका मूल कारण है जयराम महतो, उसने ही यहां सेंधमारी की है। आईएनडीआईए (I.N.D.I.A) और एनडीए (NDA) के बीच टक्कर है। अगर एग्जिट पोल की बात करें तो इस प्रकार है। MATRIZE का एग्जिट पोल: MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में बीजेपी गठबंधन को 27-42 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 25-30 सीटें और अन्य के खाते में 1-4 सीटें जाती दिख रही हैं। CHANAKYA STRATEGIES का एग्जिट पोल: CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी+ को 45-50 सीटें, कांग्रेस+ को 35-38 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें। AXIS MY INDIA का एग्जिट पोल: AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल में आईएनडीआईए को 53 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए को 25 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल: एनडीए को 44 से 53 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आईएनडीआईए को 25 से 37 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 5 से 9 सीटें आ सकती हैं। जेवीसी का एग्जिट पोल: एनडीए के सीटों की संख्या 40 से 44 हो सकती है, जबकि आईएनडीआईए को 30 से 40 सीटे दी गई हैं। वहीं, अन्य के खाते में 1 सीट आ सकती है। C Voter का एग्जिट पोल: C Voter के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 36 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आईएनडीआईए को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल के अनुसार, 20 सीटों पर कांटे की टक्कर होगी। एनडीए गठबंधन में कौन-सी पार्टियां हैं? भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, आजसू पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)। आईएनडीआईए में कौन-सी पार्टियां हैं? झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा-माले। उल्लेखनीय है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर कुल 1211 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद है। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। *झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 का परिणाम* गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी थी। बीजेपी ने 25 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस 16 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही। लालू यादव की पार्टी राजद को महज 1 सीट से संतोष करना पड़ा। इनके अलावा, झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक 3, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन 2, भाकपा लेनिनवादी 1, एनसीपी 1 सीट पर सिमट गई। चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। *Streetbuzz का ओपेनियन* Streetbuzz news का मानना है कि इस बार मतदान के अंतिम समय में वोटों का धुर्वीकरण हुआ।इसलिए जयराम महतो की भीड़ इस बार वोट वैंक नही बन सका। चुनाव में जयराम महतो का खाता खुल सकता है लेकिन बहुत कम मर्ज़ीन से। जनता के वोट का धुर्वीकरणV इंडिया वर्सेज एनडीए हो गया अंतिम समय में भाजपा के अंदर की बगाबत भी भाजपा के वोटवेंक पर चोट नही कर सका और कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को यह कहते सुना गया कि हम वोट मोदी को दे रहे हैं।यानी मोदी का जलवा जारी रहा। सरकार एनडीए की बनती दिख रही है और इंडिया का भूमिका एक मज़बूत विपक्ष जे रूप में झारखंड में दिख रहा है।मइयां योजना की काट गोगो का जादू भी चल गया।वाकी फैसला जनता जनार्दन का है देखिये 23 को क्या होता है ।
इलेक्शनअपडेट: धनबाद जिला अंर्तगत 01:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 43.16% रही


Image 2Image 3

38-सिंदरी = 48.92%

39-निरसा = 49.15%

40-धनबाद = 33.96%

41-झरिया = 36.95%

42-टुंडी = 48.7%

43-बाघमारा = 44.28%

झारखंड में दूसरे चरण की सभी 38 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान, रांची जिला के 02 विधानसभा क्षेत्र सिल्ली - 37.6 % खिजरी - 33.09 %

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में आज विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। दूसरे दौर में प्रदेश के 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक के आंकड़े के अनुसार 38 सीटों पर 31.37% मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में बुधवार को जहां चुनाव हो रहा है, वहां 2019 में 66.94% मतदान हुआ था। 

दूसरे चरण के इस चुनाव में कुल 528 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 लोग मतदान करेंगे। संथाल परगना की 18, उत्तरी छोटानागपुर की 18 और दक्षिणी छोटानागपुर की 2 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है।

आज के चुनाव में कई दिग्गजों के किस्मत दाव पर लगी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रवींद्र नाथ महतो सहित कई लोग है। इसके अलावा, जामताड़ा में राजनीतिक दिग्गज शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन कांग्रेस के इरफान अंसारी के सामने हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने किया अपना मतदान


Image 2Image 3

झारखंड डेस्क 

 धनबाद : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने आज मध्य विद्यालय, झारुडीह स्थित मतदान केंद्र संख्या 162 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने झारुडीह मध्य विद्यालय स्थित सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मतदान करने के बाद उपायुक्त ने जिला वासियों से अपने घरों से निकल कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक मतदाता की भूमिका अहम है। उनका हर एक वोट कीमती है।

वहीं उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की तैयारियों के कारण सभी 6 विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मतदान केंद्रों में जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की है।

झारखंड ब्रेकिंग : मतदान अधिकारी गिरफ्तार, पार्टी विशेष के लिए मतदान कराने का आरोप


Image 2Image 3

 झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है। मतदान अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मतदान अधिकारी वोटरों को एक पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए काम कर रहे थे। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर पोस्ट किया है।

निशिकांत दुबे ने कहा है कि चुनाव आयोग मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को एक पार्टी के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है।

चुनाव का पर्व, देश का गर्व:इस नारों के साथ पीडब्लूडी वोटरों द्वारा लोकतंत्र के महापर्व में लिया जा रहा बढ़़ चढ़़ कर हिस्सा


हमने किया मतदान, क्या आपने किया.....?


घरों से निकल कर मतदान करें...!


झारखंड डेस्क

धनबाद : झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन के निमित धनबाद जिला के सभी छः विधानसभा क्षेत्र में आज 20 नवंबर 2024 को मतदान जारी है। विधानसभा चुनाव हेतु पीडब्लूडी वोटर बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उनके हौसले को और बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। 

Image 2Image 3

ऐसे मतदाताओं हेतु निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के साथ-साथ व्हीलचेयर एवं रैंप की व्यवस्था मतदान केंद्रों में किया गया है। 

जिला प्रशासन आप सभी से अनुरोध करता है कि आप सभी घरों से निकले और अपने अधिकार का प्रयोग करें। अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट अवश्य करें। एक सशक्त समाज, राज्य, देश एवं लोकतंत्र का निर्माण हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

झारखंड दूसरे चरण का अनुमानित मतदान सुबह 11 बजे तक 31.37%


Image 2Image 3

बाघमारा - 28.86%

बगोदर - 32.53%

बरहेट - 31.50%

बेरमो - 30.41%

बोकारो - 22.12%

बोरियो - 33.12%

चांदनकियारी - 32.69%

देवघर - 29.40%

धनबाद - 21.65%

धनवार - 32.35%

दुमका - 31.14%

डुमरी - 31.68%

गांडेय - 33.39%

गिरिडीह - 30.76%

गोड्डा - 33.84%

गोमिया - 30.88%

जामा - 34.13%

जामताड़ा - 31.97%

जमुआ - 28.63%

जरमुंडी - 32.61%

झरिया - 23.83%

खिजरी - 33.04%

लिट्टीपाड़ा - 34.71%

मधुपुर - 33.47%

महगामा - 33.28%

महेशपुर - 38.35%

मांडू - 31.04%

नाला - 36.18%

निरसा - 32.25%

पाकुड़ - 33.42%

पोड़ैयाहाट - 33.05%

राजमहल - 28.75%

रामगढ़ - 33.45%

सारठ - 36.86%

शिकारीपाड़ा - 35.03%

सिल्ली - 37.60%

सिंदरी - 32.05%

टुंडी - 31.57%

मतदान के बीच देवघर पीठासीन पदाधिकारी पर एक्शन

Image 2Image 3

झा. डेस्क 

देवघर झारखंड में मतदान के बीच देवघर पीठासीन पर एक्शन हुआ है। उनकी जगह दूसरे को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। 

आरोप है कि वह वोट कास्टिंग कंपार्टमेंट के निकट पाए गए।

झामुमो ने BJP पर गंभीर आरोप,कहा -संताल परगना में आदिवासी वोटर केंद्रीय बल धमका रही है

Image 2Image 3

 झामुमो ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं, झारखंड में चल रहे दूसरे चरण के मतदान के बीच झामुमो ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

झामुमो ने पूछा है कि क्या केंद्रीय सुरक्षा बलों को बोरियो विधान सभा समेत संताल परगना में आदिवासियों को आतंकित करने के लिए लगाया गया है? सुबह से उनके आम आदिवासी वोटरों को डराने-धमकाने की खबर सामने आ रही है।