साइबर थाना के पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, पैसे दोगुने करने का लालच देकर करते थे ठगी
गया। गया के साइबर थाने की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। शेरघाटी के सूर्यमणि होटल से गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है और दूसरा शेरघाटी का है। इनके अन्य साथी फिलहाल फरार है,
जिनकी तलाश जारी है।
साइबर डीएसपी साक्षी राय ने जानकारी दी कि ये ठग खुद को इन्वेस्टमेंट कंपनी के कर्मचारी बताकर लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देते थे। ठगी की यह योजना पूरी तरह से ऑनलाइन थी। लेकिन, पैसे सीधे फोन पे जैसे एप के जरिए मंगवाए जाते थे। रकम मिलते ही यह गिरोह पैसे तुरंत निकाल लेते थे। 5 एटीएम कार्ड-6 मोबाइल फोन जब्त डीएसपी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर की गई।
![]()
कार्रवाई में ठगों के पास से 5 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल
फोन, 17 एसबीआई निकासी फॉर्म, 3 अकाउंट ओपनिंग फॉर्म और 10 हजार नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने शेरघाटी के करीब 15 लोगों से ठगी की। महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने भी इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब-तक की जांच में 80 हजार रुपए की ठगी का मामला स्पष्ट हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना उन साथियों के नाम उजागर किए हैं। पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार

गया। गया के साइबर थाने की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। शेरघाटी के सूर्यमणि होटल से गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है और दूसरा शेरघाटी का है। इनके अन्य साथी फिलहाल फरार है,


गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया कॉलेज गया पहुंचकर विधानसभा उप चुनाव यथा बेलागंज एव इमामगंज के अवसर पर गया कॉलेज को बनाये जाने वाले मतगणना सेंटर का निरीक्षण किया और संबंधित वरीय पदाधिकारियों के साथ स्पॉट पर भी बैठक कर, मतगणना की क्या क्या तैयारियां की जानी है, उसकी पदाधिकारी वार दायित्व दिया है।
गया। गया शहर के समाहरणालय सभाकक्ष में गया के जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर चेंजिंग नेचर ऑफ प्रेस विषय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गया। बिहार के गया में चाकन्द थाना अंतर्गत लूट की घटना कारित करने में शामिल दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पीस देसी कट्टा, एक पीस कारतूस, लूट की घटना में उपयोग किए गए दो मोटरसाइकिल, 2 पीस मोबाइल और ₹5000 नगद बरामद किया है।
गया। गया शहर के विष्णुपद स्थित देवघाट और सीताकुंड घाट पर फल्गु सेवा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार की शाम 7 बजे फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी के नेतृत्व में महा आरती का आयोजन किया गया।

गया। गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर गया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
गया। बिहार के गया में महिला सिपाही की आत्महत्या मामले में एक बड़ा ही खुलासा किया है। बीते 11 नवंबर को पुलिस लाइन केंद्र के बैरक से एक महिला सिपाही का फंदे से लटकता शव मिला था. इसका कनेक्शन महिला सिपाही विभा कुमारी के जीजा टिंकू कुमार से जुड़ गया है. महिला सिपाही का इस मामले में गुरुवार (14 नवंबर) को गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी.
गया/वज़ीरगंज। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और चाचा नेहरू के नाम से मशहूर पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135वी जयंती गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव में विद्यालय प्रभारी ज्योत्सना शाही के देखरेख में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह में उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने चाचा नेहरू की तश्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं इनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए इनके द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
गया। गया शहर के समाहरणालय कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाला डीएम का जनता दरबार कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कल स्थगित रहेगा।

Nov 16 2024, 19:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
108.9k