आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सरिया लदे ट्रॉला में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात 12:30 तेज रफ्तार कार एक ट्रक ट्राला में पीछे से घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी की कार ट्राला में फंसकर लगभग सौ मीटर घसीटते हुए चली गई। यूपीडा के कंट्रोल रूम ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे पांच लोगों को लगभग एक घंटे बाद बाहर निकाला गया। इसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही गंभीर अवस्था में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए लोग बंधु अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवक की और मौत हो गई। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो लोगों का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।
इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार रेवरी टोल प्लाजा 289 किमी के पास लखनऊ की ओर जा रहे सरिया लदे ट्रक ट्राला में पीछे से जा घुसी ,हादसे में फर्रुखाबाद के जयपुर थाना जहानगंज निवासी शशांक राठौर 24 वर्ष, फर्रुखाबाद सिविल लाइन नई बस्ती फतेहगढ़ निवासी शिवम यादव 24 वर्ष, फर्रुखाबाद जीएनबी रोड फतेहगढ़ निवासी अनुज राठौर 24 वर्ष तीन लोगों की मौत हो गई।
जबकि फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल फतेहगढ़ निवासी अमन उर्फ आदित्य 22 वर्ष फर्रुखाबाद आवास विकास कॉलोनी 6बी/315 निवासी शांतनु दोनों को इलाज के लिए सहारा हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है । जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया हादसा इतना भीषण था कि चलते ट्रक ट्राला में पीछे से कर जा खुशी और लगभग 100 मीटर घसीटते हुए काकोरी रेवरी टोल प्लाजा की ओर जा पहुंची। मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है । सभी कार में फसे पांच युवकों को लगभग एक घंटे के बाद कार से बाहर निकला जा सका जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।






लखनऊ/शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात चालक को झपकी आने से टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर खड़े हुए डंपर से टकरा गई। हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टेंपो ट्रैवलर सवार लोग मथुरा से मुंडन कराकर लखनऊ लौट रहे थे। लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप अपने पांच वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने शुक्रवार को लखनऊ से परिवार व रिश्तेदारों के साथ टेंपो ट्रैवलर किराए पर लेकर मथुरा गए थे।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर हमला करते हुए कहा कि जो प्रदेश की जनता के बीच ही नहीं जाते हैं, उन्हें भला कैसे उत्तम उत्तर प्रदेश की उपलब्धि के बारे में पता चलेगा। जिन्हें विदेश घूमने से ही फुर्सत नहीं है तो प्रदेश में क्या हो रहा है, उन्हें कैसे पता चलेगा।
लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं-बेटियों के साथ अपराध, अन्याय की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार इनकी सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम है। महिलाएं इस सरकार से नाराज है। एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि डरे हुए इंसान की सबसे बड़ी पहचान उसकी नकारात्मक बाते होती हैं। जिनके पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है, वह दूसरों की बात करते हैं। नकली मुस्कान असलियत नहीं छुपा सकती है। अगर प्रतिशत में समझें तो सौ की सौ। भाजपा उपचुनाव में सभी नौ-की-नौ सीटें हार रही हैं। पूरी भाजपा घबराई हुई है। लोकसभा चुनाव की हार से डरी भाजपा उपचुनाव का सामना नहीं कर पा रही है।
लखनऊ। विकास के मुद्दों पर कार्य रही भाजपा की सरकारों को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव घेरने का कोई मौका छोड़ नहीं रहे है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नोटबंदी की आठवीं सालगिरह मना रहे हैं तो अखिलेश ने ट्वीट कर भारतीय अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाये है।
Nov 09 2024, 15:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k