गया के बाइपास में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत गंभीर, हाइवा ट्रक में लगाया आग
गया। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया। जहां घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत युवक की हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के बाईपास पुल के समीप यह दर्दनाक हादसा हुआ।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हाइवा ट्रक में आग लगा दिया, उसके बाद हाइवा ट्रक जलकर राख हो गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान करने में जुटी है। घटना के सूचना के बाद विष्णुपद थाना के पुलिस मौके पर दल-बल के साथ पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
![]()
हालांकि, सड़क दुघर्टना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा ट्रक को खदेड़ने लगे। लोगों को हाइवा के पीछे खदेड़ते देख हाइवा चालक वाहन छोड़कर भाग गया। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस मृत और घायल युवक की पहचान में जुटी है। वही, थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। घटना के बाद हाइवा ट्रक चालक फरार हो गया।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया। जहां घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत युवक की हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के बाईपास पुल के समीप यह दर्दनाक हादसा हुआ।



गया। बिहार के गया में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गया-पटना मार्ग को बेलागंज थाना अंतर्गत घटनास्थल रिसौद मोड़ के पास जाम कर दिया। घटना शुक्रवार की है. छठ पूजा में शामिल होने के बाद दोनों बाइक सवार विपरीत दिशाओं से आ रहे थे. इस बीच बेलागंज के रिसौद मोड़ के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई.
गया। लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु गया के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम शुक्रवार को स्वयं भ्रमणशील रहकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया है।

गया। गया में चार दिवसीय छठ पूजा शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देते ही संपन्न हो गया। गया शहर के पिता महेश्वर घाट, फल्गु नदी घाट, आयुर्वेदिक घाट, केंदुई घाट सहित अन्य घाटों पर जाकर छठ व्रतियों ने छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का अपना निर्जला उपवास का पारण किया। सभी के बीच ठेकुआ प्रसाद का वितरण किया गया।
वहीं, बोधगया में विदेशी मेहमानों के बीच छठ पर्व का क्रेज देखने को मिला है। विदेशी मेहमानों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया से पहुंचे विदेशियों ने सिर पर सूप और सभी भगवा रंग का वस्त्र धारण कर छठ घाट पहुंच कर भगवान और को अर्घ्य दिया।

गया। बिहार के गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रचार वाहन पर लाठी डंडे से लेस असामाजिक तत्वों ने वाहन पर हमला कर दिया और लगे बैनर पोस्टर को फाड़ दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का नाम लेकर जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज करते हुए वाहन चालक को जमकर पिटाई कर दी। साथ ही हमलावारों ने प्रचार वाहन चालक की मोबाइल फोन छीन लिया और प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया।
गया शहर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन बुधवार को शाम 36 घंटे तक रखा जाने वाला निर्जला व्रत शुरू हो गया। छठ व्रतियों ने शाम को खरना कर व्रत शुरू किया। अब अगले 36 घंटे तक छठ व्रती बिना अन्न जल ग्रहण किए भगवान भास्कर की आराधना में लीन रहेंगे। गुरुवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला तथा शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत संपन्न होगा।
गया। बिहार के गया में पुलिस ने शेरघाटी और बॉकेबाजार थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी राजा कुरैशी को गिरफ्तार किया है। राजा कुरैशी पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
गया। बिहार के गया में लूट की अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को गया पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है।
गया। चार दिवसीय छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है. पहले दिन मंगलवार को नहाए खाए की परंपरा के अनुसार व्रती और उनके परिवार के लोगों ने नहाने के बाद अरवा चावल का भात, चने का दाल और कद्दू की सब्जी से बने प्रसाद को ग्रहण किया था और आज दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान होगा.
Nov 09 2024, 07:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
82.6k