गया में उगते सूर्य को अर्घ्य देते ही छठ पूजा संपन्न: छठ घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, विदेशी मेहमानों ने भी की छठ पूजा
गया। गया में चार दिवसीय छठ पूजा शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देते ही संपन्न हो गया। गया शहर के पिता महेश्वर घाट, फल्गु नदी घाट, आयुर्वेदिक घाट, केंदुई घाट सहित अन्य घाटों पर जाकर छठ व्रतियों ने छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का अपना निर्जला उपवास का पारण किया। सभी के बीच ठेकुआ प्रसाद का वितरण किया गया।
वहीं, बोधगया में विदेशी मेहमानों के बीच छठ पर्व का क्रेज देखने को मिला है। विदेशी मेहमानों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया से पहुंचे विदेशियों ने सिर पर सूप और सभी भगवा रंग का वस्त्र धारण कर छठ घाट पहुंच कर भगवान और को अर्घ्य दिया।
![]()
यह विदेशी पर्यटकों का भारतीय सनातनी पर्वों से काफी लगाव देखा जा रहा है। विदेशी मेहमानों का कहना है कि भगवान सूर्य के प्रति सनातनी धर्म के लोगों की आस्था अद्भुत है। हम लोग इस तरह की आस्था देखकर काफी प्रभावित हुए हैं। यही वजह रहे की छठ पर्व में पूरी श्रद्धा के साथ शामिल हुए और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और गुरुवार की संध्या को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को भी अर्घ्य दिया था।
बता दें कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे पौराणिक मान्यताएं हैं। मान्यताओं के अनुसार, सूर्य षष्ठी का व्रत आरोग्य की प्राप्ति, सौभाग्य और संतान के लिए रखा जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार, राजा प्रियव्रत ने भी छठ व्रत रखा था। उन्हें कुष्ट रोग हो गया था। इस रोग से मुक्ति के लिए भगवान भास्कर ने भी छठ व्रत किया था।
![]()
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। गया में चार दिवसीय छठ पूजा शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देते ही संपन्न हो गया। गया शहर के पिता महेश्वर घाट, फल्गु नदी घाट, आयुर्वेदिक घाट, केंदुई घाट सहित अन्य घाटों पर जाकर छठ व्रतियों ने छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे का अपना निर्जला उपवास का पारण किया। सभी के बीच ठेकुआ प्रसाद का वितरण किया गया।
वहीं, बोधगया में विदेशी मेहमानों के बीच छठ पर्व का क्रेज देखने को मिला है। विदेशी मेहमानों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया से पहुंचे विदेशियों ने सिर पर सूप और सभी भगवा रंग का वस्त्र धारण कर छठ घाट पहुंच कर भगवान और को अर्घ्य दिया।



गया। बिहार के गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रचार वाहन पर लाठी डंडे से लेस असामाजिक तत्वों ने वाहन पर हमला कर दिया और लगे बैनर पोस्टर को फाड़ दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का नाम लेकर जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज करते हुए वाहन चालक को जमकर पिटाई कर दी। साथ ही हमलावारों ने प्रचार वाहन चालक की मोबाइल फोन छीन लिया और प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर को फाड़ दिया।
गया शहर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन बुधवार को शाम 36 घंटे तक रखा जाने वाला निर्जला व्रत शुरू हो गया। छठ व्रतियों ने शाम को खरना कर व्रत शुरू किया। अब अगले 36 घंटे तक छठ व्रती बिना अन्न जल ग्रहण किए भगवान भास्कर की आराधना में लीन रहेंगे। गुरुवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला तथा शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत संपन्न होगा।
गया। बिहार के गया में पुलिस ने शेरघाटी और बॉकेबाजार थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी राजा कुरैशी को गिरफ्तार किया है। राजा कुरैशी पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
गया। बिहार के गया में लूट की अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को गया पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है।
गया। चार दिवसीय छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है. पहले दिन मंगलवार को नहाए खाए की परंपरा के अनुसार व्रती और उनके परिवार के लोगों ने नहाने के बाद अरवा चावल का भात, चने का दाल और कद्दू की सब्जी से बने प्रसाद को ग्रहण किया था और आज दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान होगा.

गया। बिहार के गया में अश्लील गाना बजाने पर मना करने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिलाअध्यक्ष जितेंद्र पासवान के परिवार को महंगा पड़ गया। दबंगों ने हथियार के बल पर घर में घूसकर जमकर मारपीट की गई जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है।

गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी में नहाए खाए के साथ चार दिवसीय लोग आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई। जिसको लेकर आज छठ व्रतियों ने आस-पास के नदी व तलाबों में स्नान की। जिस कारण नदी व तलाब घटों पर छठ व्रतियों का आने-जाने का सिलसिला देखा गया।
गया। श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का महापर्व छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा लागातर सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया है। इसी कड़ी में आज संध्या में रियल टाइम अर्घ्य के दौरान रौशनी की उपलब्धता, साफ सफाई, गहरे पानी मे बैरिकेडिंग इत्यादि का निरीक्षण किया गया। डीएम ने सूर्यकुंड, गया जी डैम, सीताकुंड, झारखंडी घाट, आयुर्वेदिक कॉलेज घाट आदि का निरीक्षण किया।
Nov 08 2024, 18:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
78.7k