ऊंट-घोड़े व गाजे बाजे के साथ कलम के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की सामूहिक प्रतिमा विसर्जन सह भव्य निकली शोभायात्रा
गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के तत्वाधान में सोमवार को दर्जनों ऊंट-घोड़े व गाजे बाजे के साथ कलम के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सामूहिक प्रतिमा विसर्जन सह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत आजाद पार्क से शुरू हुई, जो जीबी रोड, कोयरीबारी, नवागढ़ी रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए रुक्मिणी तालाब पहुंचकर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा का नेतृत्व अभाकाम के अध्यक्ष सह पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव कर रहे थे। वहीं शोभायात्रा में चित्रांश समाज से जुड़े हजारों की संख्या में पुरुष महिला बच्चे शामिल रहे और भक्ति गाने पर झूमते दिखे। शोभा यात्रा में एक साथ अलग-अलग जगहों की भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जन के लिए शामिल रही। वहीं दर्जनों बैंड पार्टियां व झांकिया शामिल थे।
![]()
हैरतअंगेज कारनामे रही आकर्षण का केंद्र
पंजाब से आए सिख संगत ने हैरतअंगेज तलवार जैसे कई कारनामे भी किए। उन्हें देखने के लिए लोगों की भी भीड़ लगी रही।
![]()
उस दौरान जिलाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पाप पुण्य की लेखा-जोखा रखने वाले लेखनीधारी भगवान चित्रगुप्त की सामुहिक विसर्जन व भव्य शोभायात्रा निकाला गया। यह शोभायात्रा में दर्जनों से ज्यादा अलग-अलग समितियों के द्वारा स्थापित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन एक साथ किया गया। उस दौरान भारी संख्या में कायस्थ समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी बढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में भाईचारा व एकता का संदेश जाता है। इस कार्यक्रम में सभी जाति व धर्म के लोग शामिल रहे।
मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, प्रो. आरके सिन्हा, महामंत्री बिपिन कुमार सिन्हा, कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा, विकास दफ़्तुआर, उदय श्रीवास्तव, प्रो. अरुण कुमार सिन्हा, प्रभात शंकर उर्फ सुनील, सुनील कुमार सिन्हा, नवीन बिहारी, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश सहाय, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, दिलीप सिन्हा, बिष्णु कुमार सिन्हा, अमित श्रीवास्तव, गौरव कुमार,धीरज सिन्हा सहित सैकड़ो हजारों की संख्या कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के तत्वाधान में सोमवार को दर्जनों ऊंट-घोड़े व गाजे बाजे के साथ कलम के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सामूहिक प्रतिमा विसर्जन सह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत आजाद पार्क से शुरू हुई, जो जीबी रोड, कोयरीबारी, नवागढ़ी रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए रुक्मिणी तालाब पहुंचकर सम्पन्न हुई।


गया: आज बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपचुनाव में बड़ी नवादा, नंदपुरी कॉलोनी, गोबीनतपुर, हरीपुर सहीत दर्जनों गांवों में आज एनडीए प्रत्याशी एवं जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी के पक्ष में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रामकृपाल यादव जी घर घर जाकर और लोगों से मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से भारी बहुमत से जीताने की अपील किया।


गया। बिहार के गया में बुलेट बाइक के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई. यह घटना चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपुरी रोड नंबर 2 का है। ससुराल वाले पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप लगा है।
गया। भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक बैठक जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव के आवास पर की गई. इस दौरान समाज से जुड़े कई लोग शामिल हुए, जहां लोगों ने चित्रगुप्त पूजा एवं शोभा यात्रा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की.
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने एक शख्स को एक युवती को शादी करने के नियत से बहला-फुसलाकर भागा ले जाने के जुर्म में गिरफ्तार कर जिसे जेल भेजा है।
गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख सह राज्यसभा सांसद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने आगामी बिहार विधानसभा उप चुनावों में एनडीए की भारी जीत का दावा किया है। उनका कहना है कि गया जिले की बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को अपार समर्थन मिल रहा है और चुनाव परिणाम में बड़ी जीत पक्की है।
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने शराब के साथ एक शराब कारोबारी को नशे के हालत में गिरफ्तार किया है। शेरघाटी थाना के मुताबिक आज थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर गांव के रहने वाला शराब कारोबारी राज कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है।
Nov 04 2024, 21:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
44.9k