जनता की समस्याए दूर करना,हमारी प्रथमिकता: अजित कुमार यादव
![]()
भेटुआ ।अमेठी। कांग्रेस का संगठन मजबूत बने। लोगो से संवाद करे। जनता की समस्याए जाने और दूर करने के लिए शिकायत पत्र ले। शिकायत निस्तारण सुनिश्चित ही कांग्रेस की प्राथमिकता है। उक्त बात यशोदा देवी इण्टर कालेज नौगिरवा मे माह के पहले रविवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी भेटुआ की कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक मे ब्लाक अध्यक्ष अजित कुमार यादव ने कही।
उन्होने कहा कि बैठक मे कार्यकर्ताओ का आना अति आवश्यक है। ताकि संवाद महीनेभर का बना रहे। काग्रेस के अनुषागिक संगठन के बैठक मे शामिल हो। उन्हे आमंत्रित किया जाता है। दैवीय आपदा के मामला प्रकाश मे आये।ऐसे मामलो मे संगठन मौके पर पहुंचेगा। कांग्रेस पार्टी का पूरा प्रयास होगा कि जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और अमेठी कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा भी शिरकत करेगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के प्रस्ताव पर कार्य होगा।
ब्लाक अध्यक्ष अजित कुमार यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत कांग्रेस अध्यक्षो के पास शिकायत, समस्याए ,बिकास के प्रस्ताव अपने पास रखे। ताकि समय-समय पर पार्टी की मांग पर भेजा जा सके। कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओ को आगाह किया। कि तीन बैठक मे ना शमिल होना साबित करता है कि संगठन मे काम करने के इच्छा शक्ति नही है। "बूथ और यूथ "मजबूत करने की बात कही। कांग्रेस कार्यकर्ताओ से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाद किया। कार्यक्रम मे ब्लाक कांग्रेस सचिव हर्ष कुमार मिश्र,बिजय कुमार तिवारी,बृहम प्रकाश शुक्ल,रत्नाकर सिंह,शिवबहादुर मौर्य, बिनोद कुमार सिंह,राम भुआल कोरी आदि सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही। कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष कौशल किशोर मिश्र ने बैठक का संचालन किया।












Oct 06 2024, 18:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
66.6k