छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: पूर्व विधायक समेत 8 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी, सौम्या और देवेंद्र यादव की याचिका रद्द
रायपुर- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। ED ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है, जिसके बाद विशेष अदालत ने इनमें आठ पर तर्क प्रस्तुत करने के लिए आरोप तय किए हैं। इन आरोपियों में पूर्व विधायक चंद्र देव राय, विनोद तिवारी, रामप्रताप सिंह, मनीष उपाध्याय, पीयूष साहू, नारायण साहू, नवनीत साहू और रजनीकांत तिवारी शामिल हैं।
विशेष अदालत ने इन सभी के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है और सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की है। वहीं, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज कोर्ट में पेश नहीं हो सके। उनके वकील ने अदालत को जानकारी दी कि यादव वर्तमान में जेल में बंद हैं, जिसके कारण वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाए। अन्य सभी आरोपी, जो जेल में बंद हैं, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।
महादेव सट्टा एप के आरोपी की जमानत याचिका रद्द
कोयला घोटाला मामले के अलावा राज्य के बहुचर्चित महादेव ऑनलाईन बैटिंग एप के मामले में पूर्व निलंबित आरक्षक आरोपी भीम सिंह यादव की जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई हुई। इस दौरान विशेष कोर्ट में लगभग 3 घंटे की बहस चलने के बाद फ़ैसला सुरक्षित रख दिया गया। विशेष कोर्ट ने आरोपी भीम सिंह यादव की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। बता दें कि महादेव बैटिंग एप के मामले में दो दिन बाद विशेष कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय की गई है।
सौम्या चौरसिया और देवेंद्र यादव की याचिका रद्द
बता दें कि इससे पहले सोमवार को बहुतचर्चित कोयला घोटाला की आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की ओर से लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी गई। एसीबी/ईओडब्ल्यू में आय से अधिक संपत्ति के मामले में सौम्या चौरसिया ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। इसके अलावा कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के दस साल पुराने एक प्रकरण पर भी सुनवाई हुई। इस दौरान देवेंद्र यादव की तरफ से लगाई गई जमानत याचिका भी ख़ारिज कर दी गई है।

रायपुर- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। ED ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है, जिसके बाद विशेष अदालत ने इनमें आठ पर तर्क प्रस्तुत करने के लिए आरोप तय किए हैं। इन आरोपियों में पूर्व विधायक चंद्र देव राय, विनोद तिवारी, रामप्रताप सिंह, मनीष उपाध्याय, पीयूष साहू, नारायण साहू, नवनीत साहू और रजनीकांत तिवारी शामिल हैं।
रायपुर- लोक निर्माण विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

कवर्धा- लोहारीडीह हत्याकांड मामले में कवर्धा जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदियों से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैदियों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। मुलाक़ात के बाद उन्होंने मामले में सरकार के रवैये को लेकर जमकर निशाना साधा, साथ ही जेल में बंद प्रशांत साहू की मौत के मामले में एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सांसद रायपुर एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेंट की।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 78 और स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए पीएम श्री योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, नई स्वीकृति मिलने से यह संख्या बढ़कर अब 341 हो गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में लगातार नए फैसले ले रहे हैं। पीएम श्री योजना के माध्यम शैक्षणिक अधोसंरचना एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास निश्चित रूप से विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल अमेरिका प्रवास और क्वाड के छठवें शिखर सम्मेलन में देश का सशक्त प्रतिनिधित्व करने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व कौशल पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली जल आवर्धन योजनाओं से नगरीय निकायों में जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि नागरिकों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योगा चैम्पियन आदित्य राजे सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आदित्य को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया और इस उपलब्धि की सराहना की। आदित्य ने इस खास मौके पर मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।
रायपुर- सांकेतिक भाषा बधिरों और सुनने वाले लोगों को जोड़ती है, समझ और सम्मान को बढ़ावा देती है। यह समानता, समावेश और सशक्तिकरण का एक पुल है, यह वक्तव्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि यह दिन दुनिया के बधिर और कम सुनने वाले समुदाय के लिए एक आवश्यक मानव अधिकार के रूप में सांकेतिक भाषाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। श्रीमती राजवाडे़ ने कहा कि हमें दिव्यांग और बधिरों को हेय दृष्टि से न देखकर उनके प्रति सम्मान का भाव रखना होगा। कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभिन्न दिव्यांगजनों को खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह और एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Sep 24 2024, 21:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1