/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz नालंदा:- बच्चों के विवाद में गार्जियन को गोली मार कर जख्मी, Shardha Kumari
नालंदा:- बच्चों के विवाद में गार्जियन को गोली मार कर जख्मी,
नालंदा जिला अंतर्गत चण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोराहरी गांव में 10 दिन पूर्व बच्चों के बीच हुए विवाद के चलते बदमाशों ने मंगलवार सुबह एक गार्जियन को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति स्व. नरेश पासवान के 60 वर्षीय पुत्र रमेश पासवान हैं। रमेश पासवान ने बताया कि गांव के ही पासवान परिवार के बच्चों से उनके बच्चों का विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में मंगलवार की सुबह जब वह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे, तभी फसल के बीच घात लगाकर बैठे श्रवण पासवान, उदय पासवान, माधुरी पासवान, बिंदुली पासवान, खुशी पासवान और योगी पासवान ने उन पर गोली चला दी। पहली गोली मिसफायर हो गई। गोली की आवाज सुनकर वह भागने लगे, तभी दूसरी गोली उनके बाएं पैर को चीरते हुए निकल गई। हो-हल्ला और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जिससे बदमाश मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में रमेश पासवान को चण्डी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित रमेश पासवान ने बताया कि नाग पंचमी के एक दिन पहले उनके भाई को बाजार से लौटते समय उक्त बदमाशों ने घेरकर मारपीट कर अधमरा कर दिया था। पुलिस की कार्रवाई न होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने जान से मारने की नियत से उन पर गोली चला दी। बच्चों के खेल के दौरान विवाद हुआ था। चण्डी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
नालंदा:- डॉक्टर एवं रिटायर शिक्षक के घर से लाख की भीषण चोरी, पुलिस के पकड़े से चोर बाहर,

नगर थाना अंतर्गत निचली किला गढ़पर मोहल्ला में बदमाशों ने डॉक्टर के घर से 1,5000 लाख नगरी एवं जेवरात नगदी, जेवरात समेत टोटल 20 लाख की संपत्ति चुरा ली। यह घटना 20 जुलाई की रात हुई। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने जांच प्रभावित होने की आशंका से उन्हें मीडिया से जानकारी शेयर करने से परहेज की सलाह दी थी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने मीडिया को जानकारी दी। यह चोरी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आलोक कुमार के घर में हुई। चिकित्सक के पिता रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजेंद्र प्रसाद सिन्हा रिटायर्ड शिक्षक बुजुर्ग ने बताया कि 20 जुलाई की अहले सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्हें चोरी का पता चला। स्टोरवेल तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख नगदी व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से अधिक है। थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
नालंदा:- बिहार अग्नि शमन सेवा द्वारा अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता रैली

बिहार अग्नि शमन सेवा, नालंदा द्वारा मंगलवार को अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली बिहार अग्निशमन सेवा कार्यालय, नालंदा से शुरू होकर बिहार शरीफ के काली चौराहा, हॉस्पिटल मोड़, मोगलकुआं, सोहसराय समेत विभिन्न चौक-चौराहों से गुजर कर अग्निशमन कार्यालय पहुँची। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि आम लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली गई है। इसके माध्यम से आम लोगों से अपील की जा रही है कि थोड़ी सी सतर्कता से बड़ी घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोग आग लगने की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं और इससे बचाव कर सकते हैं। जागरूकता रैली में अग्निशमन विभाग की छोटी-बड़ी गाड़ियां शामिल थीं। **भवनों को आग से बचाने के उपाय:** 1. **नेशनल बिल्डिंग कोड एवं बिहार बिल्डिंग उपविधि के प्रावधानों के अनुरूप भवनों का निर्माण कराएं।** 2. **अग्नि सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए अग्निशाम सेवा के कर्मियों, अग्नि परामर्श का सहयोग लें एवं उनके सुझाव और निर्देश का पालन करें।** 3. **भवन के चारों तरफ छोड़े गए रास्ते को अग्निशमन वाहनों के लिए खाली रखें।** 4. **भवन निर्माण में अग्नि रोधक उपायों को सुनिश्चित करें एवं आईएसआई मानक वाले तार और उपकरण लगाएं।** 5. **भवनों में अग्नि सुरक्षा उपायों और उपकरणों को चालू हालत में रखें एवं समय-समय पर इनकी जांच करें।** 6. **रसोई गैस का उपयोग करने के बाद नॉव और रेगुलेटर दोनों को बंद रखें।** 7. **भावनों या व्यावसायिक भवनों के प्रवेश, निकास, सीढ़ियां, दरवाजे, हाइड्रेंट्स, लिफ्ट सहित मैप प्लान को भवन की दीवार पर अंकित करें ताकि अग्निशमन के समय आसानी हो सके।** **आपातकालीन स्थिति में:** आग लगने पर 101 डायल करें या राज्य नियंत्रण कक्ष को 7485805818 पर सूचित करें।