हाथरस के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बोले-पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए, हादसे के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मदार
#rahul_gandhi_hathras_visit
हाथरस में मंगलवार को एक स्वयंभू संत के सत्संग में भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। कई अन्य घायल भी हो गए थे। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अलीगढ़ और हाथरस पहुंचकर पीडित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया।दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा राहुल गांधी सुबह-सुबह अलीगढ़ के पिलखना पहुंचे। यहां वह हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले।अलीगढ़ के पिलखना गांव में हाथरस हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद वह हाथरस पहुंचे हैं। हाथरस के ग्रीन पार्क के विभव नगर में उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। राहुल ने आशा देवी, मुन्नी देवी एवं ओमवती के परिजनों से मुलाकात की. उन्हें सांत्वना दिया। भगदड़ में तीन परिवार के चार लोग मारे गए हैं।
![]()
अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव पिलखाना में शुक्रवार प्रात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचकर हाथरस सत्संग हादसे के मृतक मंजू उसके छह वर्ष के बेटे पंकज अन्य परिवार की शांति देवी व प्रेमवती के पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों से घटना के बारे में जानकारी करने के साथ मृतक मंजू की सास को राहुल गांधी ने आश्वस्त किया कि वह अपने स्तर से हर संभव उनकी मदद करेंगे और कहा कि अब वह इस स्तर पर है कि पीड़ित परिवारों की लड़ाई लड़ने के साथ उनकी सरकार द्वारा हर संभव मदद करायेंगे।
अलीगढ़ और हाथरस में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हाथरस हादसा बेहद दुखद है। हाथरस में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि इस हादसे में जो भी प्रभावित लोग हैं उन्हें तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को मुआवजा राशि भी बढ़ानी चाहिए। इस हादसे के लिए राहुल गांधी ने प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन से बड़ी गलती हुई है।
बता दें कि मंगलवार को एक सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी हो गए। इस हादसे के बाद से यूपी की योगी सरकार ने शीघ्र जांच करने के लिए कई टीमों का गठन भी किया है। इसके अलावा पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है।








विपक्षी गठबंधन की एकता सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राह एक बार फिर जुदा होती दिख रही है। दिल्ली और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग होकर चुनाव लड़ने वाली हैं। ये बात खुद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कही है।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।हालांकि महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनावों में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) बरकरार रहेगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है। हालांकि महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनावों में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) बरकरार रहेगा। रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के नेता चाहेंगे वहां यह गठबंधन बरकरार रहेगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पंजाब में दोनों अलग अलग मैदान में उतरे थे। महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनावों में भी ‘इंडिया’ गठबंधन बरकरार रहेगा, रमेश ने कहा, ‘‘यह झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा, महाराष्ट् के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा। पंजाब में ‘इंडिया जनबंधन’ नहीं है। उनका कहना था कि दिल्ली में तो आम आदमी पार्टी की ओर से बयान आ गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया जनबंधन’ नहीं होगा। रमेश ने कहा कि मैंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा था कि ‘इंडिया जनबंधन’ लोकसभा चुनाव के लिए है। जिन जिन राज्यों में हमारे नेता और दूसरी पार्टियों के नेता चाहते हैं कि गठबंधन हो, वहां गठबंधन रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपर) के साथ गठबंधन है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन है। यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा तो रमेश का कहना था, ‘‘बहुत गुंजाइश नहीं लगती है।



Jul 05 2024, 10:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
20.1k