*अभाविप की देशव्यापी मुहिम परिसर चलो अभियान के रथ का कुशभवनपुर में भव्य स्वागत*
सुलतानपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत द्वारा परिसरों को पुनः जीवंत बनाने एवं परिसर संस्कृति विकसित करने हेतु "परिसर चलो रथ" सोमवार को अमेठी से प्रारंभ होकर आज सुल्तानपुर जनपद की सीमा धंमौर पहुँचा। यहाँ प्रान्त मंत्री अभय सिंह , प्रांत सह मंत्री शुभेन्द्रवीर, विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश, विभाग संयोजक शिवम दुबे, जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय , जिला सह संयोजक विपुल मिश्रा ने स्वागत किया। इसके बाद हनुमंत इंटरमीडिएट कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहाँ प्रधानाचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय, पूर्व कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह विद्यालय परिवार के साथ उपस्थित रहे।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रान्त मंत्री अभय सिंह ने कहा कि परिसरों को जीवंत बनाने एवं परिसर संस्कृति को पुनर्स्थापित करने हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देशव्यापी मुहिम “परिसर चलो अभियान” चलाया जा रहा है, इसी के निमित्त अभाविप के काशी प्रांत में "परिसर चलो रथ" के माध्यम से जागरूकता अभियान चला विद्यार्थियों को परिसर जाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। अभाविप काशी प्रांत द्वारा आयोजित "परिसर चलो यात्रा" के अमेठी से यात्रा आरंभ हो कुशभवनपुर, मछलीशहर, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयाग जिला तथा प्रयाग महानगर से होते हुए 6 जुलाई को इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचेगी। परिसर में विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति से उपजे चिंतन के परिणामस्वरूप “परिसर चलो अभियान” वर्ष भर विद्यार्थी परिषद चलाएगी। परिसर चलो अभियान एक जनांदोलन है, इसको दो-चरणों में 10+2 के विद्यार्थियों से लेकर विश्वविद्यालय परिसरों में अध्ययनरत छात्रों के मध्य वर्षभर चलाने की योजना है। प्रथम चरण में छात्र संवाद, छात्र संसद, प्रेरक उद्बोधनों, विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की परिसरों के प्रति रुचि बढ़ाने एवं परिसरों में छात्रसंघ, विद्यालयों में प्रायोगिक कक्षाएं तथा कला, खेल, सेवा और पर्यावरण संबंधी प्रकल्प की शुरुवात से परिसरों में सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया जाएगा। द्वितीय चरण में शिक्षा क्षेत्र के सभी हितधारकों से संवाद कर इस दिशा में कार्य कर परिसर जीवंत बनाने, रोज़गार सृजन का केंद्र बनाने एवं परिसर को रुचिकर बनाने हेतु कैंटीन, खेल प्रांगण तथा छात्र कल्याण केन्द्र जैसी व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत सह मंत्री शुभेन्द्रवीर ने कहा कि," कोरोना काल के बाद शैक्षिक परिसरों में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे परिसर संस्कृति को विद्यार्थी भूलते जा रहे हैं और यह उनके सर्वांगीण विकास में बाधक सिद्ध हो रही है। परिसर एवं कक्षा की शिक्षा एक विद्यार्थी के समाजीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा है जिससे वह समाज और राष्ट्र के प्रति अपना दायित्व समझता है। अभाविप काशी प्रांत द्वारा चलाए जा रहे "परिसर चलो रथ" के माध्यम से जिलों में जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान चौपाल लगाई जाएगी, संगोष्ठी की जाएगी, नुक्कड़ नाटक किया जाएगा, पत्रक वितरण किया जाएगा, परिसर संस्कृति की महत्ता को बताया जाएगा और परिवारों में जाकर भी विद्यार्थियों को परिसर जा कर शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया जाएगा। रथ को भव्य स्वरूप से सजाने की योजना तैयार की गई है, सभी जिलों के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक कर इसको सफल बनाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इन रथों के साथ विद्यार्थियों का समूह निरंतर चलता रहेगा और सभी प्रमुख जगहों पर इसका भव्य स्वागत भी किया जाएगा। इस रथ यात्रा अमहट चौराहे, बस स्टेशन, केशकुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज, जीआईसी, रामराजी सरस्वती बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज पर शिक्षको और विद्यार्थियों द्वारा परिसर चलो रथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रान्त मंत्री अभय सिंह, प्रांत सह मंत्री शुभेन्द्रवीर, रुद्र प्रताप , जिला संगठन मंत्री के साथ परिसर रथ लंभुआ के लिए प्रस्थान किया । यहाँ विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश, रुद्र प्रताप, प्रीति ,कीर्ति, प्रतिमा, काजल, अमन,परमेंन्द, इंद्रमणि, शिवम, अभय, संजय, सुमित,मारुत, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर, सत्संग के नाम पर भीड़ जुटाना, लोगों को भावनात्मक अंदाज में इकठ्ठा करना फिर बिना किसी व्यवस्था के भगवान भरोसे छोड़ देना ही कारण है हाथरस हादसे का यह कहना था गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह का जो माँ गोमती के तट पर आयोजित प्रार्थना सभा के बाद अपनी भावना व्यक्त कर रहे थे,सभी दुःखी थे और आयोजकों के प्रति आक्रोशित भी,गोमती मित्रों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की,, वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश सिंह दद्दू तो इतने आक्रोशित थे की उन्होंने शासन से दोषियों को फांसी या सख्त से सख्त सजा देने की मांग की, प्रार्थना सभा में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,मुन्ना सोनी,राजेश पाठक, रामेन्द्र सिह राणा,राकेश सिंह दद्दू, युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,आलोक तिवारी,तेजस्व पान्डेय,सोनू सिंह,अर्जुन यादव,अमन निषाद,अमित पांडा,अभय मिश्रा,ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार व्यापार संगठन के प प्रदेश संगठन महामंत्री आलोक आर्य एवं संगठन के पदाधिकारी द्वारा आनंद जायसवाल अध्यक्ष कादीपुर के राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत एवं सम्मान अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ एवं माला पहनकर किया गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री आलोक आर्य नगर अध्यक्ष संजय का साधन नगर उपाध्यक्ष अनुज सोनी नगर कोषाध्यक्ष अशोक कसौधन नगर वरिष्ठ महामंत्री विनय सेन युवा जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा युवा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रहरि अमित कसौधन सभासद अनिल सोनी जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
गोमती मित्र मंडल के तत्वाधान में हर रविवार शाम सीताकुंड धाम पर होने वाली आदि गंगा मां गोमती की आरती में अबकी कुछ अलग ही नजारा था,गोमती मैया के जयकारों के साथ ही भारत माता के जयकारे भी गूंज रहे थे, श्रद्धालु भारतीय क्रिकेट टीम की जीत से इतने उत्साहित थे की पूरी आरती के दौरान हाथों में तिरंगा लिए रहे।
आरती संयोजक डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर 140 करोड़ भारतीयों का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है,विश्व विजेता होने का एहसास ही रोमांचित कर देता है और जिसे यहां आरती के दौरान सब देख भी रहे हैं,आरती में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आरती में गोमती मित्रों का देश प्रेम देखकर मन प्रसन्न हो गया,प्रसिद्ध कथावाचक दिनेशानंद महाराज जी ने दीपदान संपन्न कराया,आरती में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,राकेश सिंह दद्दा, विजय टंडन, अभिषेक शुक्ला,राजेश पाठक,राजेंद्र शर्मा,विकास शर्मा,अनुज प्रताप सिंह,सोनू सिंह,दीपक मोदनवाल सेनजीत कसौधन दाऊ,अलोक तिवारी,दिव्यांश,प्रांजल,अर्जुन यादव,अभय मिश्रा आदि।
*पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कमला नेहरू संस्थान के संथापक बाबू केदार नाथ सिंह*
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक बाबू केदार नाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आज कमला नेहरू संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बा स्थित कमला नेहरू संस्थान परिसर में परिवार वालों ने हवन पूजन कर न सिर्फ उन्हें याद किया बल्कि उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के बड़े भाई अरविंद सिंह और छोटे भाई अशोक सिंह ने हवन पूजन कर उन्हें याद किया। वहीं विधायक विनोद सिंह की पत्नी समाजसेवी पत्नी आशा सिंह, पुत्र पुलकित सिंह, पुत्री पलक सिंह भी पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कमला नेहरू संस्थान के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर बाबू केदार नाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका नमन वंदन किया।
सुल्तानपुर *युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित ने भ्रमण कर जाना क्षेत्रवासियों का हाल।*
यहां के बाद पुलकित अमऊ गांव में मिश्राने का पुरवा में विश्वभर के घर पहुंचे और उनके भाई जयसराज के निधन पर परिवार वालों से मिलकर शोक जताया। इसके बाद वे इसी गांव के केसरी प्रसाद पांडेय के यहां पहुंचे और उनके पुत्र के देहांत पर परिवार वालों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही वे गांव के राम अचल मिश्रा की बहू के निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद पुलकित धनपतगंज में सुरेंद्र पाण्डेय के घर पहुंचे और परिवार वालों ने मिलकर शोक जताया। यहां के बाद वे बरजी गांव में ओंकार नाथ मिश्र के लड़के रामजी मिश्रा के निधन पर परिवार वालों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की।
*मन की बात से हर देशवासी को जोड़ते हैं पीएम मोदी : डॉ आरए वर्मा*
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बूथ संख्या 286 पर शक्ति केंद्र प्रमुख राजीव सिंह,नगर उपाध्यक्ष रेनू सिंह, बूथ अध्यक्ष हनुमान त्रिपाठी, बलराम तिवारी, विनोद सिंह एवं मोहित साहू आदि के साथ मन की बात सुनी।वही जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने कादीपुर नगर के बूथ संख्या 98 , जिला मंत्री राजेश सिंह ने बूथ संख्या 305, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने धम्मौर के बूथ संख्या 345 पर मन की बात कार्यक्रम सुना।
कटका क्लब सामाजिक संस्था ने रेलवे गेट नंबर तीस पर कटका क्लब के सलाहकार व क्षेत्रीय वन अधिकारी (फॉरेस्ट रेंजर) प्रतापगढ़ अमरजीत मिश्र के जन्मदिन पर पौध रोपण कर के मनाया जन्मदिन । इस मौके पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बताया कि इसे पूर्व अमरजीत मिश्र सुल्तानपुर जिले में कार्य कर रहे थे मौजूदा समय को प्रतापगढ़ में है। आज उनके जन्मदिन पर पीपल के पांच पौधे रोपण किया गया है। राज्य के 44 प्रतिशत भू भाग पर वन है। इसे सुरक्षित रखते हुए व्यापक स्तर पर पौधा रोपण का कार्य होना चाहिए। पौधरोपण केवल वन विभाग का ही कार्य नहीं है। यह हम सभी का दायित्व है कि पौधरोपण उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। उन्होंने बताया कि अमरजीत मिश्र के द्वारा जिले में संस्था के द्वारा बड़े पैमाने पर पर्यावरण महोत्सव आयोजन करने का उन्होंने कहा है । मुख्य भूमिका में रेलवे कर्मचारी राज कुमार, भीम तिवारी, रोहित यादव, लवकुश यादव, शुभम यादव, रवि यादव के साथ गेट मैन अनुज शर्मा रहे।
Jul 03 2024, 11:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
33.3k