असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, ब्रह्मपुत्र नदी ने खतरे के निशान को किया पार
डेस्क : असम में पिछले कुछ दिनों से सुधर रही बाढ़ के हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं। डिब्रुगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान को पार गई है। वहीं राज्य में बाढ़ प्रभावितों की संख्या में इजाफा हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक बुलेटिन में कहा कि बाढ़ के कारण राज्य के सात जिलों में 1,33,945 लोग प्रभावित हुए हैं।
किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं
वहीं, शुक्रवार को पांच जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1,07,385 रह गई थी। असम में बाढ़ के कारण फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। साथ ही इस साल बाढ़, तूफान और भूस्खलन की चपेट में आ जाने से 42 लोगों की मौत हुई है।
कछार जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित
बता दें कि राज्य का कछार जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां बाढ़ से 67,030 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद करीमगंज जिले में 27,235 लोग व धेमाजी में 25,947 लोग प्राकृतिक आपदा से संकट का सामना कर रहे हैं। बाढ़ के कारण कामरूप, करीमगंज, धेमाजी, डिब्रूगढ़, कछार, तिनसुकिया और लखीमपुर जिले जलमग्न हैं।
66 राहत शिविरों में लोगों ने ली शरण
राज्य के 8,484 लोगों ने 66 राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि पांच अन्य राहत वितरण केंद्र भी चालू हैं। धेमाजी जिले में लगभग 100 लोगों को नाव के जरिये बचाया गया है। एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि विभिन्न भागों में सड़कें, पुल, तटबंध और पुलिया जैसे





शो दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था। वहीं अब बिग बॉग में नजर आ चुके मुनव्वर फारुकी के बाद धर्म का मजाक उड़ाने पर स्टैंड अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस मुसीबत में फंस गए हैं, जिसके चलते हैदराबाद में उनके शोज को कैंसिल कर दिया गया है। इतना ही नहीं कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस को धमकी भी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने इस बात की जानकारी शेयर की है।
* डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को राज्य का नए मुख्य सचिव नियुक्त किया है। मनोज कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि यूपी के मौजूदा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। दुर्गा शंकर मिश्रा को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है। अब उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला है और आज वह रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव का कार्य संभालेंगे। सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी बता दें कि मनोज कुमार सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं। वे पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे थे। मनोज कुमार सिंह पूर्व में ललितपुर, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी उन्होंने निभाई है। तीन बार मिल चुका है सेवा विस्तार गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में दुर्गा शंकर मिश्रा को रिटायर होने से ठीक पहले सेवा विस्तार दिया गया था। इसके बाद 2022 और दिसंबर 2023 में तीसरी बार उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। दिसंबर 2023 में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था लेकिन चुनावों के चलते उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिला था। अब चौथी बार उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। मूल रूप से बिहार के रहनेवाले हैं मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रहनेवाले हैं। मौजूदा समय में कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां उनके पास हैं। राज्य की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में उनकी अहम भूमिका रही है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अच्छे कामों के चलते इन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
Jun 30 2024, 21:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.2k