मायावती ने पार्टी पर कब्जा किया':भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर बोले-अगर परिपक्व नहीं तो आकाश आनंद को उत्तराधिकार क्यों बनाया
![]()
नितेश श्रीवास्तव ,भदोही। मायावती के आने से धीरे-धीरे सब कुछ बदलने लगा। मायावती ने पार्टी पर कब्जा कर लिया है। मायावती के भाई का लड़का अगर परिपक्व नहीं था तो उसे उतराधिकारी क्यों नहीं बनाया और राष्ट्रीय जोनल कोआर्डिनेटर क्यों बनाया,बसपा कहती हैं कि वो डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के मिशन को चलने वाली पार्टी है। औराई दीनानाथ भास्कर ने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने क्या कभी कोई अपना उत्तराधिकारी बनाया था। लेकिन मायावती ने उत्तराधिकारी बनाया। इतिहास खंगालेंगे तो बसपा में उत्तराधिकारी बनाने का कोई लेखा जोखा नहीं मिलेगा। जो बसपा के विचारधारा पर चलेगा वही उसका उसका उत्तराधिकारी होगा।बाबा साहब तो वो अपने किसी भी परिवार के सदस्य को उत्तराधिकारी बनाकर जाते लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा था कि मेरे जाने के बाद जो बसपा के सिद्धांतों को आगे लेकर चलेगा वहीं उसका असली उत्तराधिकारी होगा। मायावती ने गलत नीयत से ही अपने भतीजे को उत्तराधिकारी बनाया जा और अब फिर हटा दियामायावती ने गलत नीयत से ही अपने भतीजे उत्तराधिकारी बनाया था और अब फिर हटा दिया। मैं ये दावे के साथ कहता हूं कि चुनाव बाद आकाश आनंद को फिर उत्तराधिकारी बना दिया जाएगा। उत्तराधिकारी बनाना ही एक गलत परंपरा है। बाबा साहब के संविधान के खिलाफ है। लोकसभा चुनाव में आकाश आनंद द्वारा ऊल जलूल बोलने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के तहत एफआईआर दर्ज हुआ है। मायावती ने उस मुकदमा से बचाने के लिए सभी पदों से हटा दिया है जो बाद में फिर बहाल हो जाएगा। क्यों वहां कोई सुनवाई नहीं कोई कमेंटी नहीं मेंबर नहीं, जो है वो सब बहन कुमारी मायावती ही है।
May 10 2024, 18:08