तेजस्वी के सभा में जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के साथ 30 जिला परिषद सदस्यों ने एक साथ राजद में हुए शामिल

गया। गया लोकसभा से महागठबंधन से प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के समर्थन में तेजस्वी यादव और हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुए वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी मोहनपुर के बिहिया मैदान पहुंचे, जहां सभा को संबोधित किया।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने लाखो की संख्या में पहुंचे लोगो से मुखातिब हुए। तेजस्वी ने कहा मौजूदा सरकार केंद्र सरकार के प्रति नतमस्तक हो गया है। हमारे चाचा नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के पैर छू रहे है।
बिहार के अस्मिता को ताख पर रख दिए है जिसको देख हमे भी शर्मिंदगी महसूस हुई है। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इतना गिरेंगे, कभी सोचा नहीं था। तेजस्वी यादव ने मांझी जी पर भी निशाना साधा। कहा कि एनडीए के लोग खुद कहते है किनको टिकट दे दिया अफसोस आ रहा है। इनका विरोध ही क्षेत्र में हो रहा है। जनता सब देख रही है। मीडिया पर चुटकी लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ बिकाऊ मिडिया मोदी जी के हर समय दिखती है। मुकेश सहनी ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा की ये एनडीए को सरकार नागपुर से ऑपरेट होने वाली सरकार है। जिसका गुजरात में रिमोट है। बहकावे और दिखावे में इसबर जनता नही आने वाली लोकसभा में एनडीए का सूपड़ा साफ है।
मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार ने संवाददाता से बात करते हुए कहा की मांझी जी जहां गए हैं वहां कभी सम्मान नहीं मिला। चुनाव जीतने के लिए क्या क्या नही कर रहे हैं, जो व्यक्ति कभी राम और ब्रह्मणवाद का विरोध करता था आज उनके सामने नतमस्तक हो गए है। जनता से कुछ छीपा नही है। पता नही है कि मांझी आज एनडीए में है कल कहां रहेंगे। उनको खुद पता नही है। महिला विधायक मंजू अग्रवाल ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए बोली कि ऐसा नेता बीजेपी में ही हो सकते है जो जिस बेटी के लिए दुनिया सराहना कर रही, उनपर टिपण्णी करते है, शर्म आना चाहिए।
वहीं, तेजस्वी यादव के समक्ष गया जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के साथ 30 जिला परिषद सदस्यों ने हजारों कार्यकर्ता के साथ राजद में शामिल हुए। इस दौरान, पूर्व विधायक समता देवी, विधायक मंजू अग्रवाल, राजद जिलाध्यक्ष नेजाम भाई, राजद नेता तुला प्रसाद, बीरेंद्र गोप, मुखिया अरविंद यादव, संजय यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद।
रिपोर्ट : गणेश गुप्ता
Apr 08 2024, 21:21