सरायकेला:केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का चौका मोड पर हुआ भव्य स्वागत
सरायकेला :- चांडिल प्रखंड के चौका मोड पर मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में जमशेदपुर से रांची जाने के क्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का गाजे बाजे के साथ सोल उढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चौका मोड़ स्थित शहीद शहीद अजीत धनंजय महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस दौरान चौका मोड पर लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी नागरिकों को आत्म स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, बोनू सिंह सरदार, खुदी सिंह सरदार, मदन सिंह सरदार, रामकृष्ण महतो, भाजपा नेता भूषण मुर्मू, ठाकुरदास महतो, सच्चिदानंद महतो, दिलीप महतो, प्रशांत मेईती, अनिल सिन्हा, मोतीलाल कुंभकार, चामु राम भुईया,भरत महतो आदि काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।











Dec 26 2023, 19:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.1k