/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz *प्रकृति से करें प्रेम : सांसद केसरी देवी* Prayagraj
*प्रकृति से करें प्रेम : सांसद केसरी देवी*

प्रयागराज। चंद्रशेखर आजाद पार्क राजकीय उद्यान प्रयागराज में दो दिवसीय कोलियस एवं गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन केसरी देवी पटेल सांसद फूलपुर द्वारा फीता काट कर किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद फूलपुर द्वारा उपस्थित जनमानस को प्रगति से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया गया। गुलदावदी की कासा ग्रांडा एवं हल्दीघाटी प्रजाति के फूलों को मनमोहक बताते हुए मुख्य अतिथि ने प्रगति से प्रेम करने की सलाह दी। उप निदेशक उद्यान प्रयागराज मंडल प्रयागराज डॉक्टर कृष्ण मोहन चौधरी द्वारा गत वर्षो की तुलना में इस वर्ष व्यक्तिगत प्रतिभागियों द्वारा अधिक संख्या में प्रतिभाग किए जाने का मुख्य कारण फूलों के प्रति लोगों की बढ़ रही रुचि का इसका प्रतीक माना।

डॉ विश्वनाथ विभाग अध्यक्ष उद्यान विज्ञान विभाग । डॉक्टर मनोज कुमार सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र कौशांबी, बीके सिंह आधुनिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरो बाग प्रयागराज एवं श्रीमती उषा रानी गुप्ता पर्यावरण विशेषज्ञ द्वारा किया गया प्रदर्शनी को कुल 27 वर्गों में विभक्त किया गया। सभी वर्गों को मिलकर 106 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। सभी वर्गों को मिलाकर प्रदर्शनी का सर्वश्रेष्ठ पुष्प कासा ग्रांडा प्रजाति बैंड स्टैंड इकाई राष्ट्रीय उद्यान को चयनित किया गया तथा कुलदावरी का राजा स्नोवाल प्रजाति तथा रानी हल्दीघाटी प्रजाति का पुरस्कार भी बैंड स्टैंड इकाई को चुना गया। इसके अलावा रांची वर्गों में प्रथम पुरस्कार बैंड स्टैंड इकाई राष्ट्रीय उद्यान का रहा तथा व्यक्तिगत वर्ग में वंदना वोहरा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण उद्यान अधीक्षक उमेश चंद्र उत्तम द्वारा किया गया।