डॉ सुरेंद्र दुबे के निधन पर चाणक्य परिषद ने जताया गहरा शोक
अयोध्या।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र देव दुबे के आकस्मिक निधन से चाणक्य परिषद काफी दुखी एवं आहत है। प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या में एक शोकसभा आयोजित कर परिषद के गोलोक वासी पूर्व जिला अध्यक्ष के चित्र पर फूल माला चढ़कर उनकी दिवंगत आत्मा को 2 मिनट मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत संचालन महामंत्री लषणधर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी ने उनके चाणक्य परिषद के संस्थापक सदस्य के रूप में की गई सेवा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके निधन को पूरे सर्व समाज के साथ चाणक्य परिषद की अपूरणीय क्षति बताया।
मसौधा के पास मोहतसिमपुर गांव के डॉक्टर सुरेंद्र देव दुबे 15 दिसंबर 1952मे एक ब्राम्हण परिवार मे जन्म हुआ था। पशु चिकित्सक के रूप में अपनी सरकारी सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए डॉक्टर दुबे ने अपने जीवन की लंबी पारी समाज सेवा को समर्पित की थी उनके स्वर्गवासी होने से समाज की अपूर्ण क्षति हुई।
इस अवसर पर रामनरेश भारती सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अध्यक्ष वरिष्ठ जनकल्याण सेवा समिति , इंद्रदेव दुबे विजयेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद मिश्र करुणा शंकर त्रिपाठी जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर पांडे जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर जनार्दन पांडेय पूर्व जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश पांडे उर्फ रज्जू पांडे जिला मंत्री बाबूराम पांडे पूर्व जिला कोषाध्यक्ष उमा प्रसाद दुबे रुद्रनाथ पांडे रामचंद्र मिश्र उमाशंकर तिवारी जिला लेखा परीक्षक देवेंद्र पांडे अंजना कल्पनाथ वर्मा लीलापुर सहदेव सिंह पूर्व क्षेत्रकारी पुलिस डॉ राम तेज पांडे संपादक चाणक्य द्वारा पूर्व प्रधान जिला उपाध्यक्ष राम भरत पांडे, कोषाध्यक्ष प्रयाग दत्त तिवारी आदि भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।
Dec 17 2023, 18:55