राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बुंदबादी के साथ कोहरे की सघनता बढ़ी
डेस्क : राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादलों की आवाजाही और पुरवा के प्रभाव से पटना सहित राज्य भर में मौसम में बदलाव आया है। कोहरे की सघनता बढ़ी है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन भर कम दृश्यता की स्थिति रही। रोहतास के डेहरी और कैमूर में छिटपुट बारिश हुई।
![]()
राजधानी पटना में भी बीते गुरुवार को दोपहर व शाम के साथ ही आज शुक्रवार की सुबह आंशिक बूंदाबांदी देखी गई। पटना में सुबह में कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए फिर दिन भर बादलों की ओट में सूरज छिपा रहा। इससे राज्य भर के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी देखी गई।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी अंडमान सागर में विकसित चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी की ओर अवदाब में परिवर्तित हो रहा है। इसके प्रभाव से पटना सहित 17 जिलों में बादल छाये रहेंगे। दक्षिणी अंडमान सागर में बना चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अवदाब के रूप में परिवर्तित हो रहा है।
तीन दिसंबर के आसपास इसके चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं। इसके प्रभाव से दक्षिण पश्चिम जिलों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल एवं दक्षिण मध्य के जिलों में पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के साथ साथ सारण में आंशिक बारिश का पूर्वानुमान है।













Dec 01 2023, 11:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.2k