शान्ति पूर्वक मनाये दीपावली पर्व :अभिषेक सिंह
![]()
सकरन (सीतापुर) सकरन थाना परिसर में सीओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया |
सकरन थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुये सीओ बिसवां अभिषेक सिंह अजेय ने कहा कि दीपावली पर्व पर बगैर अनुमति के आतिशबाजी सामग्री की बिक्री नही की जायेगी उन्होने बताया कि बलाय जलाते समय आप पास का निरीक्षण करके ही जलायें तथा त्यौहार के अवशर पर अगर बाहर का कोई भी दुकानदार पैसा या आभूषण लेकर रात को जाता है तो वह पुलिस को अवगत करा दे।
जिससे पुलिस उसे सकुशल उसके घर तक पहुंचाने में मदद करेगी इस दौरान एसओ रोहित दुबे एसआई रामसुमेर साहनी,राजकुमार सिंह,मुख्य आरक्षी हरि प्रकाश,महेन्द्र सिंह,महेशपाल,के अलावा नेकराम निर्मल,राजकिशोर,रामू भार्गव,सीताराम,हरिश्चन्द्र मिश्र,देशराज यादव के अलावा भारी संख्या में क्षेत्रीय प्रधान व गणमान्य नागरिक मौजूद थे |




Nov 07 2023, 16:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.4k