भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला का जोरदार स्वागत
![]()
सीतापुर- भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के प्रथम नगर आगमन पर लहरपुर गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के प्रथम नगर आगमन की सूचना पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिसवां तिराहा गेट पर जमा होकर लहरपुर के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर उन्हें फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया।
अपने स्वागत से अभिभूत भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष का काफिला क्षेत्र के प्रसिद्ध मनकामेश्वर नाथ मंदिर सूर्यकुंड पहुंचा, जहां तालगांव क्षेत्र के भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। जिन्होंने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की उसके बाद जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ कई बूथों जिसमें बसंतीपुर, टांडा सलार का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से पार्टी विषय पर चर्चा की।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश बाजपेई, योगेश मिश्रा, मनमोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, ब्लाक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, धर्मेंद्र पांडे, सोनू रस्तोगी, प्रखर रस्तोगी, सलमान जैदी, मनीष पाठक, बंटी शुक्ला, बंशीधर पाठक, रामनरेश त्रिवेदी, उत्तम वर्मा,सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



Nov 04 2023, 19:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k