डायरिया से पीड़ित महिला राजगढ़ सीएचसी में भर्ती
![]()
राजगढ़,मिर्जापुर। डायरिया से संक्रमित महिला को गुरुवार रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया।
ददरा गांव की जसोदा 65 वर्ष गुरुवार की सुबह अचानक उसके पेट मे दर्द होने से उसे उल्टी दस्त होने लगी। महिला की हालत बिगड़ने पर गुरुवार की रात्रि उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। डॉ शशिकांत जैसल ने बताया कि महिला की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है।
इसी गांव के दो अन्य लोग भी डायरिया संकरण की चपेट में आ चुके हैं। जिनका इलाज निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है।




Oct 06 2023, 18:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k