भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के जिला महासचिव राजीव कुमार कंचन ने किया अंग दान।
जहानाबाद भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के जिला महासचिव राजीव कुमार कंचन ने ऑर्गन इंडिया में अपना निबंधन करा कर खुद के संपूर्ण भीतरी हिस्से के ऑर्गन को दान कर दिया। गौरतलब है कि देश में किडनी, लीवर, पैंक्रियाज, आंत इत्यादि अंगों के प्रत्यारोपण की व्यवस्था तो है।

लेकिन इन अंगों की वैकल्पिक व्यवस्था न होने की वजह से वर्तमान का मेडिकल साइंस खुद को लाचार और बेबस महसूस करता है।
ऐसे में हजारों लोग जिसे वर्तमान के मेडिकल साइंस की तकनीक से बचाया जा सकता है लेकिन अंगों के वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। बहरहाल, अंगों के अभाव में लोग दम न तोड़ें इसके लिए राजीव जैसे लोग आगे आकर लोगों की जीवन रक्षा का संकल्प ले रहे हैं। समाज में इस तरह की पहल अपने आप में अनोखी है।
जिससे समाज को प्रेरणा मिलती है। वैसे भी देखा गया है कि राजीव जहानाबाद में हर समय सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने अभी तक लगभग 46 बार रक्त दान किया है। जगह जगह पर अन्य सामाजिक और सेवा के कार्यों में अपना योगदान दिया है, और लगातार सेवा भाव से समाज में जुड़े रहते हैं।
उनके द्वारा किए गए ऐसे कार्य के लिए भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश नेतृत्व ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। नेतृत्व ने तय किया है कि आने वाले दिनों में राजधानी पटना में होने वाले कार्यक्रम में राजीव कुमार कंचन को सम्मानित भी किया जायेगा।
जहानाबाद से बरुण कुमार


 
						





 
 
 
 



Sep 08 2023, 17:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
30.2k