*दिब्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों संस्थाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार*
बलरामपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एम०पी० सिंह ने बताया की प्रत्येक वर्ष के भाँति 03 दिसम्बर को राज्य स्तर पर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों / संस्थाओं को पुरस्कार दिये जाते हैं। जिसके निमित्त विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली 2017 प्रख्यापित की गयी है। नियमावली में राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है।
राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु श्रेणियाँ निर्धारित जिसमे दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था,दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था,दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था,दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था,दिव्यांगजन हेतु "बाधामुक्त वातारण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार कि ब्यावस्था, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था।
सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक / बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था,सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था,दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हे राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था,सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था,दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार की व्यवस्था की गई है।
अतः उपरोक्तानुसार श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले पात्र अभ्यर्थी दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत् उत्कृष्ठ दिव्यांग व्यक्तियों / संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 30 अगस्त, 2023 तक अपना आवेदन पत्र समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष- 05 विकास भवन, बलरामपुर को उपलब्ध कराये, ताकि समयान्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके ।




Aug 22 2023, 18:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k