आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-3, 1 अगस्त को पृथ्वी की ऑर्बिट से निकला था
#chandrayaan_3_to_enter_into_moon_orbit_today
धरती से निकला चंद्रयान-3 अब चांद को छूने ही वाला है। चंद्रयान-3 आज यानी 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। करीब दो-तिहाई दूरी तय करने के बाद आज चंद्रयान 3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश करेगा। वैज्ञानिकों की मानें तो लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (एलओआई) आज शाम लगभग 7 बजे होगा।
![]()
एजेंसी के बंगलुरू स्थित मुख्यालय ने शुक्रवार को बताया कि ट्रांस-लूनर इंजेक्शन के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की परिक्रम से बच गया और एक ऐसे रास्ते पर आगे बढ़ने लगा जो इसे चंद्रमा के आसपास के क्षेत्र में ले जाएगा। कल एक और महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यानी चंद्रयान-3 उस कक्षा में पहुंच जाएगा जहां से चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण शुरू हो जाता है।
यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो जाए इसके लिए यान की स्पीड कम करनी होगी। स्पीड कम करने के लिए इसरो के बेंगलुरु हेडक्वार्टर में मौजूद वैज्ञानिक यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर करेंगे। इससे पहले 1 अगस्त को रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 को पृथ्वी की ऑर्बिट से चांद की तरफ भेजा गया था। इसे ट्रांसलूनर इंजेक्शन कहा जाता है। ट्रांसलूनर इंजेक्शन के लिए बेंगलुरु में मौजूद इसरो के हेडक्वार्टर से वैज्ञानिकों ने चंद्रयान का इंजन कुछ देर के लिए चालू किया था। इंजन फायरिंग तब की गई जब चंद्रयान पृथ्वी से 236 km की दूरी पर था।
इसरो ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर अपनी महत्वकांक्षी योजना चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को रवाना किया था। चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। इस मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर भूकंप कैसे आते हैं साथ ही चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा।
इस मिशन में चंद्रयान का एक रोवर निकलेगा (एक छोटा सा रोबोट) जो कि चांद की सतह पर उतरेगा और लुनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी। यहीं पर रोवर इस बात की खोज करेगा कि चांद के इस हिस्से में उसे क्या-क्या ख़निज,पानी आदि मिल सकता है। इस खोज से ख़ास बात ये होगी कि अगर कभी भविष्य में हम चांद में कॉलोनियां बसाना चाहें, तो इसमें बहुत मदद मिलेगी।









Aug 05 2023, 12:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.0k