*तीन ब्लाकों के संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित सात सूत्री मांग पत्र मनकापुर उपजिलाधिकारी को सौंपा*
मनकापुर(गोंडा)गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष नरसिंह नरायन पान्डेय के नेतृत्व में तीन ब्लाको के संगठन के पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित सात सूत्री मांग पत्र मनकापुर उपजिलाधिकारी आकाश सिह को सौपा।
गुरुवार को उत्तर-प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अघ्यक्ष नरसिंह नरायन पान्डेय के नेतृत्व में छपिया, बभनजोत व मनकापुर ईकाई के पदाधिकारियो ने प्रधान मंत्री को सम्बोधित उपजिलाधिकारी आकाश सिह को सौपे सात सूत्री मांग पत्र में कहा है कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियो की सेवा नियमावली बनायी जाय और कर्मचारियो की पदोन्नति की जाये,सफाई कर्मचारियो को ग्रेड-पे 1800के स्थान पर1900ग्रेड-पे दिया जाय।
माह जून2023में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में20प्रतिशत पदोन्नति के लिए सुराक्षित कर चयन प्रक्रिया शुरु किया जाय,पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियो का पद नाम पंचायत सेवक किया जाय,प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाय,पुरानी पेंशन बहाल किया जाय।इस मौके पर जिलाध्यक्ष राघवेद्र तिवारी,मंत्री शिव राम शुक्ल,कोषाघ्यक्ष नेबू लाल गौतम,ब्लाक अध्यक्ष अतुल तिवारी,मंत्री अतुल कुमार त्रिपाठी,कोषाघ्यक्ष सुदेश कुमार,फौजदार पान्डेय,छपिया ब्लाक अध्यक्ष अरविंद मिश्र,बभनजोत ब्लाक अध्यक्ष धमेंन्द्र वर्मा,राम पाल,संगीता गुप्ता,पूनम सिह,सुनील श्रीवास्तव,बब्बन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Jun 01 2023, 19:12