*पिछले 75 वर्षों में 22 अध्यक्षों ने संभाली भदोही नगर पालिका की कमान*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही।आजादी के समय गठित भदोही नगर पंचायत को 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। पहले चेयरमैन एमए समद से लेकर निवर्तमान चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल की बात करें तो अब तक कुल 22 चेयरमैन हुए हैं। वर्ष 1979 में भदोही नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिला, लेकिन लगभग 12 वर्ष बाद 1990 में निकाय चुनाव हुए तब भाजपा के टिकट पर लालता प्रसाद यादव निर्वाचित हुए थे।
नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी को कन्हैया लाल, मदन लाल, हाजी मोहम्मद अयूब, असगर खां,मेवा लाल गुप्ता व सुंदर लाल ने भी सुशोभित किया है। लोग बताते हैं कि भदोही में विकास कार्यों की किरण स्व सईद अहमद अंसारी के अध्यक्ष काल में दिखना शुरू हुआ। मौजूदा सोवर और पेयजल पाइपलाइन व्यवस्था उन्हीं की देन थी। उन्होंने ही स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में लालटेन युग का अंत किया गया और बल्ब लगवाए थे। उन्हीं के दौर में नगर की कच्ची नालियों नालियों का निर्माण और सड़कों पर खड़ंजा बिछाने का दौर भी शुरू हुआ था। उन्हें जनता ने लगातार दो कार्यकाल वर्ष 1968 से 1978 तक सेवा करने का मौका दिया था।
इसके बाद 12 वर्ष तक प्रशासक हाथ में रहने के बाद 1990 में चुनाव हुए तो पहली बार भाजपा के टिकट पर लालता प्रसाद यादव अध्यक्ष हुए। उन्हें जनता ने पुनः वर्ष 1995 में अध्यक्ष चुना। इसी कार्यकाल में तीन वर्ष पूरे करते उनका निधन होने से खाली हुई अध्यक्ष की कुर्सी पर 1998 में चुनाव हुआ पर 1998 में चुनाव हुआ तो स्व फखरुद्दीन अंसारी चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने। दो वर्ष के बाद पुनः चुनाव हुए और लालता प्रसाद यादव की पत्नी सुधा देवी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर अध्यक्ष बनीं।
इसके बाद 2007 में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दकी तथा वर्ष 2012 में आरिफ सिद्दकी की पत्नी महिला सिद्दकी ने पांच - पांच वर्ष तक का कार्यकाल पूरा किया। वर्ष 2017 में हुए अंतिम चुनाव में अशोक कुमार जायसवाल भाजपा के टिकट अध्यक्ष बने।
Apr 18 2023, 17:54