मुजफ्फरपुर: डॉक्टर के अगवा बेटे को पुलिस ने 15 घंटे में ढूंढ़ निकाला, बदमाशों ने मांगी थी 30 लाख की फिरौती, चार अपहर्ता गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर: कांटी थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम को अगवा किए गए डॉक्टर एसपी सिंह के पुत्र विवेक सिंह को पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर खोज निकाल लिया। युवक की सकुशल बरामदगी के साथ ही पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। विवेक को मुजफ्फरपुर से अगवा किया गया। पुलिस ने उसे भोजपुर से छुड़ाया।
शहर के डॉक्टर एसपी सिंह के 28 साल के बेटे विवेक सिंह का अपहरण तब हो गया था, जब वह घर से एक पार्टी में शामिल होने निकला था। विवेक अपने पिता का इकलौता बेटा है।
एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने विवेक के मोबाइल से ही चिकित्सक से 30 लाख की फिरौती मांगी थी। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत की। विवेक को ढूंढ़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया था ।राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपहरण में प्रयुक्त स्कॉर्पियो की पहचान की गई। इसका निबंधन भोजपुर जिला में है।
इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने भोजपुर पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। पुलिस ने स्कॉर्पियो को बरामद करते हुए चालक राधेश्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद अपहरण कांड के मास्टरमाइंड सत्यम कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया।
इस कांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाले आदित्य सिंह उर्फ रवि को भी दबोच लिया गया।
इन तीनों की निशानदेही पर विवेक को भोजपुर के गडहनी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।घटना में शामिल एक फरार अपराधी की ग्रिफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।






जिसमें तकरीबन डेढ़ सौ लोगों ने हिस्सा लिया और कई लोगों को CHE दीदी के माध्यम से डॉक्टर सलाह एवं जांच किया गया |


Mar 19 2023, 12:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k