शिक्षामित्र सावित्री देवी का निधन
करनैलगंज(गोंडा)। विकास खंड करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय बरगदी में कार्यरत महिला शिक्षामित्र सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जाता है कि वह कई महीने से बीमार चल रही थी।
धन अभाव के चलते इलाज नहीं हो पा रहा था। मृतका के पति अशोक तिवारी ने बताया कि इलाज कराया जा रहा था मगर इलाज में धन का अभाव था। इसके पूर्व समाजवादी पार्टी सरकार में समायोजित हुए शिक्षामित्रों में भी सावित्री का नाम शामिल था और समायोजन निरस्त होने के बाद से वह लगातार परेशान रहती थी।
समायोजन होने के बाद उसी विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हुई और बाद में उन्हें पुनः शिक्षामित्र बना दिया गया। जिससे वह लगातार परेशानी के दौर से गुजर रही थी। उसी बीच गम्भीर बीमारी से ग्रसित हो गईं।
शुक्रवार को उनका निधन हो गया। महिला शिक्षामित्र के निधन पर शिक्षक व शिक्षामित्र संगठनों व पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।
Mar 10 2023, 18:00