*गिरफ्तार हो सकती हैं जदयू की यह महिला विधायक, पटना सिविल कोर्ट ने जारी किया है गैर जमानतीय वारंट*
डेस्क : जदयू विधायक बीमा भारती पिछले कुछ समय लगातार विवादों में है। पिछले साल अगस्त 2022 में जब बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन वाली सरकार बनाई तो उसके बाद बीमा भारती और नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह का विवाद सामने आया। बीमा भारती ने लेसी सिंह पर हत्याओं और जबरन वसूली में शामिल रहने का आरोप लगाया था। इसके बाद लेसी सिंह ने बीमा भारती को 5 करोड़ रुपए मानहानि का नोटिस भेजा था।
![]()
बीमा भारती ने लेसी सिंह को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी। लेकिन नीतीश कुमार ने उनकी इस मांग को सिरे से ख़ारिज कर दिया था। अब चेक बाउंस मामले में फिर से बीमा भारती नई मुसीबत में फंसी हैं। उन्हें इस मामले में गिफ्तार भी किया जा सकता है।
पटना व्यवहार न्यायालय की एक अदालत ने चेक बाउंस के मामले में विधायक बीमा भारती के खिलाफ उनकी उपस्थिति के लिए गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। इस मामले में बीमा भारती आने वाले दिनों में गिरफ्तार हो सकती है।
दरअसल, प्रथम श्रेणी की न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता चौधरी की अदालत ने पूर्व में जारी किए गए जमानतीय वारंट के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण श्रीमती भारती की उपस्थिति के लिए गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। साथ ही उनकी उपस्थिति के लिए 15 मार्च 2023 की अगली तिथि निश्चित की है।











Feb 08 2023, 12:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
73.6k