/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz s:BoycottMaldives
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव को भारी पड़ा, EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट की बुकिंग रद्द की

#lakshadweep_anti_pm_modi_posts_easemytrip_suspends_all_maldives_flight

भारत और मालदीव के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारत का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच EaseMyTrip ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत पिट्टी ने बताया मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग को बंद कर दिया गया है। बता दें कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा को लेकर मालदीव के कुछ मंत्रियों की ओर से अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद भारतीयों में गुस्सा देका जा रहा है।

भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) निशांत पिट्टी ने भारत के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड करने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, अपने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। 

एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा लक्षद्वीप का पानी और समुद्र तट मालदीव जितने अच्छे हैं। हम EaseMyTrip पर इस प्राचीन डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने के लिए विशेष ऑफर लेकर आएंगे, जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दौरा किया है! EaseMyTrip ने लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए भी ऑनलाइन अभियान की शुरुआत कर दी है।

बता दें कि पीए मोदी पर मालदीव के नेताओं द्वारा विवादित बयानों के बाद भारत में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब तक हजारों लोगों ने मालदीव जाने का अपना प्लान बंद कर दिया है। भारत से बड़ी संख्या में लोग मालदीव घूमने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मालदीव टूरिज्म को बड़ा झटका लग सकता है।

इधर, भारत में विरोध होने के बाद मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया। दरअसल, भारत ने इस मसले को मालदीव सरकार के सामने जोरदार तरीके से उठाया था। वहीं, द्वीप राष्ट्र के टॉप विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार की जमकर आलोचना की थी। मालदीव की मीडिया का कहना है कि युवा मंत्रालय में मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है।