/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मुख्यमंत्री योगी की माताजी के निधन पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने व्यक्त किया गहरा शोक uttar pradesh
मुख्यमंत्री योगी की माताजी के निधन पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने व्यक्त किया गहरा शोक
- दिवंगत पुण्यात्मा की सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से की प्रार्थना

लखनऊ, 20 नवंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन के समाचार पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। श्री खन्ना ने अपने शोक संदेश में कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं संस्कार जीवन की अमूल्य निधि होते हैं। मातृवियोग की पीड़ा अत्यंत गहन एवं अपूरणीय होती है।
दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। वित्त मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकसंतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
यूपी में नौकरियों की कमी नहीं, 26 जनवरी तक वितरित होंगे नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री योगी
*गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 50 हजार से अधिक युवाओं को वितरित किए गए टैबलेट, मुख्यमंत्री ने 23 विद्यार्थियों को अपने हाथों से दिए टैबलेट*

*8 हजार लेखपालों, 32 हजार पुलिसकर्मियों और 42 हजार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी: मुख्यमंत्री*

*अब नशे के सौदागरों के खिलाफ शुरू होगी सख्त कार्रवाई, युवाओं के करियर से खिलवाड़ करने वालों को करेंगे तबाह: योगी आदित्यनाथ*

*चौरी-चौरा के क्रांतिकारी पूजन सिंह के प्रपौत्र को सपा के जुलूस ने रौंदा, यूपी की पहचान पर काला धब्बा बनी अराजकता को पूरी तरह कुचल देंगे: मुख्यमंत्री*

*हर जिले में बनेगा सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एंप्लॉयमेंट जोन, जापानी और जर्मन भाषाओं व कौशल का प्रशिक्षण देकर युवाओं को दिलाएंगे रोजगार: मुख्यमंत्री*

*बेटियों को छेड़ने वालों के लिए केवल दो जगह हैं, जेल या जहन्नुम, अब रात दो बजे भी बेखौफ घर लौटती हैं कामकाजी बेटियां: मुख्यमंत्री*

*गोरखपुर, 20 नवंबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 23 विद्यार्थियों को अपने हाथों से टैबलेट प्रदान किए और योजना पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन भी किया। देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की कि माफियाओं को कुचलने और संगठित अपराध को नष्ट करने के बाद अब प्रदेश सरकार नशे के सौदागरों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई प्रारंभ करने जा रही है। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए चेतावनी दी कि युवाओं के करियर के साथ खिलवाड़ करने वालों के करियर को सरकार पूरी तरह तबाह कर देगी। समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ टैबलेट ऊपर उठवाकर सेल्फी भी ली।
*सपा के जुलूस में क्रांतिकारी के प्रपौत्र की मौत पर कड़ा रुख*
मुख्यमंत्री ने दो दिन पूर्व गोरखपुर में सपा के जुलूस के दौरान दसवीं के छात्र को रौंदे जाने की घटना को यूपी की पहचान पर काला धब्बा बताया। उन्होंने कहा कि अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेने जा रहा वह छात्र चौरी-चौरा कांड के क्रांतिकारी पूजन सिंह का प्रपौत्र था। उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव के समय बिलों से निकलकर मचलने वाले अराजक तत्वों को पूरी तरह कुचल दिया जाएगा।
*26 जनवरी तक बंटेंगे नियुक्ति पत्र*
विपक्ष को आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष में पौने दस लाख सरकारी नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। हाल ही में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, पुलिस, खेल और राजस्व विभाग में 16 हजार से अधिक नियुक्तियां हुईं। अब 8 हजार लेखपालों, 32 हजार पुलिसकर्मियों और 42 हजार से अधिक होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 26 जनवरी तक औसतन हर पांच से सात दिन में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। पहले परीक्षाओं में मुन्ना भाई और सैफई सिंडिकेट हावी था, जबकि अब पेपर लीक पर आजीवन कारावास, एक करोड़ रुपये जुर्माना व संपत्ति जब्ती के सख्त कानून के बीच टैलेंट के आधार पर फटाफट भर्ती हो रही है।
*चलता-फिरता विश्वविद्यालय है टैबलेट, फीड नहीं फ्यूचर स्क्रॉल करें युवा*
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रथम चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन मिले, जिसका लाभ आईआईएम लखनऊ के अध्ययन के अनुसार 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा। दूसरे चरण में 25 लाख टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इंफोसिस के 18 हजार से अधिक निःशुल्क कोर्स और 'युवा साथी ऐप' से युक्त यह टैबलेट चलता-फिरता विश्वविद्यालय है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को वायरल कंटेंट का फैक्ट चेक करने, डिजिटल सुरक्षा बरतने और रील देखने में 30 सेकंड के बजाय कौशल विकास पर तीन घंटे देने की सलाह दी। साथ ही टैबलेट से जनगणना 2027 की स्वगणना और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए फॉर्म 6, 7 व 8 भरने का आह्वान किया।
*हर जिले में सरदार पटेल स्किलिंग जोन, 36 लाख करोड़ रुपये की हुई अर्थव्यवस्था*
मुख्यमंत्री ने बताया कि हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एंप्लॉयमेंट जोन बनेगा, जहां युवाओं को जापानी और जर्मन भाषाओं तथा कौशल का प्रशिक्षण देकर देश-विदेश के उद्योगों से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में स्टार्टअप 120 से बढ़कर 25 हजार हो गए हैं, जिसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स बनाया गया है। ओडीओपी, वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन और सीएम युवा योजना के तहत दो लाख युवाओं को पांच लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण, 67 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति और कॉलेज स्तर तक अभ्युदय कोचिंग से युवा जॉब क्रिएटर बन रहे हैं। यूपी की जीएसडीपी तीन गुना होकर 12 लाख करोड़ से 36 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से 65 लाख युवाओं को रोजगार मिला और अकेले गीडा में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया। 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे नेटवर्क, 17 एयरपोर्ट, गोरखपुर में एम्स व पांच विश्वविद्यालयों के साथ पूर्वांचल इंसेफेलाइटिस-मुक्त हो चुका है।
*नो कर्फ्यू, नो दंगा, अब रात दो बजे भी सुरक्षित लौटती हैं बेटियां*
उन्होंने कहा कि यूपी उपद्रव से उत्सव का प्रदेश बन गया है। देवोत्थान एकादशी पर अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा में 50 से 55 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। एचसीएल टेक के लखनऊ सेंटर में कर्मियों की संख्या 100 से बढ़कर 18 हजार हो गई है, जहां की बेटियां रात दो बजे भी बेखौफ घर लौटती हैं, क्योंकि बेटी को छेड़ने वालों के लिए केवल जेल या जहन्नुम है। उन्होंने युवाओं से 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करने का आह्वान किया।
*सीएम ने इन 23 विद्यार्थियों को अपने हाथों से दिए टैबलेट*
मुख्यमंत्री ने आकाश तिवारी, अनिकेत दुबे, पलक कुमारी, राशि सिंह, नाजिया परवीन, एकता कुमारी, अरीबा खान, अर्चिता द्विवेदी, सौम्या सिंह, दिव्यांजलि पाठक, गणेश पांडे, शुभम यादव, अभिनव सिंह, आशीष यादव, जया राव, अभिषेक शर्मा, अनुराधा पटेल, आकांक्षा पांडे, अहमद रजा, अनामिका सिंह, सोनिया प्रजापति, नितेश चौहान और सुंदरी कुमारी को अपने हाथों से टैबलेट प्रदान किए। *टैबलेट का उपयोग पढ़ाई व कौशल विकास में करें युवा: कमलेश पासवान*
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि दूसरे चरण में 25 लाख युवाओं को टैबलेट देने का लक्ष्य है। युवा इसका उपयोग मनोरंजन के बजाय पढ़ाई, कौशल विकास व मतदाता पंजीकरण में करें तथा नशे से दूर रहें।
*डिजिटल यूपी से आत्मनिर्भर बन रहा प्रदेश: सूर्य प्रताप शाही*
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और मुख्यमंत्री के डिजिटल यूपी के संकल्प से प्रदेश बीमारू से उत्तम प्रदेश बन रहा है। तकनीक के माध्यम से युवा देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने में सक्षम हैं। *शिक्षा व नवाचार का केंद्र बन रहा पूर्वांचल: रवि किशन*
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि पूर्वांचल पलायन की पहचान से निकलकर विकास की नई राह पर है। कैंपियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास और साढ़े नौ लाख पारदर्शी नौकरियां इसी बदलाव का प्रमाण हैं।
*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*
समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संजय निषाद, सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. रतनपाल सिंह, ध्रुव त्रिपाठी, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, श्रवण कुमार निषाद, सभा कुंवर, मनीष जायसवाल, पीएन पाठक, मोहन वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, जयमंगल कनौजिया, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और आईआईडीसी आलोक कुमार सहित जनप्रतिनिधि व विद्यार्थी मौजूद रहे।
पीडीए यात्रा की अराजकता में गई मासूम की जान, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

- गोरखपुर में बच्चे की मौत पर सपा पर बरसे राजभर, अखिलेश को कहा 'लफंगों का देवता'

- माफिया के यहां दरबार लगाने का वक्त है, लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं: ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना

लखनऊ, 20 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा की अराजकता में एक मासूम की जान चली गई, लेकिन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने में भी उन्हें 24 घंटे लग गए।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को 'लफंगों का देवता' बनने का शौक चढ़ गया है। खुद पर फूल-माला चढ़वाने के लिए सपाई गुंडों से जेसीबी मंगवाई जिससे सड़क पर अफरातफरी मचने के कारण बच्चे की मौत हो गई। राजभर ने मृतक बच्चे आर्यवर्धन का जिक्र कर कहा कि वह चौरी-चौरा के शहीद स्वतंत्रता सेनानी शिवपूजन सिंह की पांचवीं पीढ़ी का वंशज था। राजभर ने सवाल उठाया कि जब इस घटना में एक परिवार ने अपना मासूम बेटा खो दिया, तब अखिलेश यादव ने तत्काल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना क्यों नहीं जताई।

- आलोचना होने के बाद जताई संवेदना

राजभर ने अखिलेश पर माफियाओं के साथ नजदीकी रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की जाति गिनने और माफियाओं के यहां दरबार लगाने का समय मिल गया, लेकिन पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चारों तरफ से आलोचना होने के बाद अखिलेश ने 24 घंटे बाद सोशल मीडिया पर संवेदना जताई और आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए।

- पीडीए यात्रा में सपा करती है शक्ति प्रदर्शन

सपा की पीडीए यात्रा पर राजभर ने आरोप लगाया कि सड़क पर गुंडों की फौज को उतारकर शक्ति प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ऐसी घटनाओं में किसी मासूम की जान चली जाती है तो जिम्मेदारी लेने के बजाय जानकारी नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

- जब कर्म अच्छे नहीं होंगे तो साइत निकलवाने से कुछ नहीं होगा

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव आजकल हर काम के लिए साइत निकलवा रहे हैं, लेकिन जब कर्म अच्छे नहीं होंगे तो लाख साइत निकलवाने के बावजूद परिणाम विपरीत ही आएंगे। राजभर ने चेतावनी दी कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

'उत्सव प्रदेश' के युवाओं ने जमाए अध्यात्म, देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के रंग

- 'रंग दे बसंती' ने 1090 चौराहे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के सपनों को दी उड़ान

- बदलाव का हिस्सा बनने के लिए 'फ्रेंड्स ऑफ योगी' से जुड़ रहे युवा

- 'योगी की पाती' को प्रदेशवासियों की मिल रही खूब सराहना

लखनऊ । 'उत्सव प्रदेश' के युवाओं ने अनवरत चौथे दिन अध्यात्म, देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरे। 'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूर्ण होने पर युवा मंच 'रंग दे बसंती' की ओर से 1090 चौराहे पर गुरुवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें युवा व नवोदित कलाकारों के सपनों को उड़ान मिली। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने गीत-नृत्य से देर रात तक श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। युवाओं के हुनर की दर्शकों ने जमकर सराहना की। 

फोक मीडिया फाउंडेशन की तरफ से खुशी एंड टीम के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। सबसे पहले गणेश वंदना 'ओ गणनायक' पर अविजित सिंह, संध्या, हीना, ज्योति ने भावपूर्ण नृत्य कर गणपति के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इसके पश्चात युवा गायक साहिल श्रीवास्तव ने देवा श्री गणेशा, सत्यम शिवम सुंदरम आदि भजन प्रस्तुति कर बाबा के चरणों में बुद्धि-विवेक देने की प्रार्थना की। 

पार्श्व गायक जावेद ने एक राधा-एक मीरा भजन के माध्यम से अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। जावेद ने मेरे देश की धरती, चक दे इंडिया, जहां डाल-दाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, आदि देशभक्ति से रचे-बसे गीतों पर खूब ताली बटोरी। 

- झूम उठे श्रोता, मोबाइल की लाइट जलाई, जमकर नाचे लोग

खुशी एंड टीम की संध्या, हीना, ज्योति, निष्ठा, निक्की ने डांडिया व गरबा पर श्रोताओं को खड़े होकर नृत्य करने पर विवश कर दिया। श्रोताओं ने मोबाइल की लाइट जलाकर खूब नृत्य किया और माहौल को खुशनुमा बना दिया। इन कलाकारों ने 'सैयां मिले लरिकइयां मैं का करूँ' पर नृत्य कर अवधी की मिट्टी की खुशबू से पूरे पंडाल की वाहवाही लूटी। सिया जी बहिनिया हमार हो, राम लगिहैं पहुंनवा पर लोक कलाकार संध्या, हीना, ज्योति, निष्ठा, निक्की, खुशी, विनय-नितिन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व मां सीता के विवाह बंधन को दर्शकों तक पहुंचाया। यशराज एंड टीम बैंड ने लाइव प्रस्तुति दी। यशराज गुप्ता ने बॉलीवुड गाने प्रस्तुत किए। जैसे जैसे रात बढ़ती गई, बॉलीवुड व सूफी की मस्ती उनके गीतों में चढ़ती गई। देर रात तक श्रोताओं ने इसका आनन्द लिया। गिटार पर अभिषेक व अभिनव, कीबोर्ड पर सुमित, ड्रम पर रघु ने संगत की। संचालन अंबुज ने किया। 

- 'योगी आए तो गुंडों का सफाया हुआ'

प्रदेशवासियों ने इस अवसर पर 'योगी की पाती' का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में लगे कैनवास पर अपने मनोभाव भी लिखे। अनुपम कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सदाशयता की सराहना की। रोहित गुप्ता ने लिखा कि योगी हैं तो गुंडों का सफाया हुआ। एक प्रशंसक ने मनोभाव प्रकट किया 'वी लव योगी बाबा', अंशिका ने 'वी लव बुलडोजर बाबा', पुलकित ने लिखा कि 'वन गोल-वन मिशन- योगी 3.0' लिखकर मनोभाव प्रकट किया। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी अपने 'मन की आवाज' को लेखनी के जरिये शब्द दिए।

आजम को राहत मिली है, सजाओं से मुक्ति नहीं : दिनेश प्रताप सिंह

- आजम ने गरीबों की जमीनें हड़पीं, अखिलेश ने रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

- गरीबों की जमीन हड़पकर सरकारी धन से खड़ी की यूनिवर्सिटी, आजम दूध के धुले नहीं: भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी

- यूनिवर्सिटी के नाम पर गरीबों से जबरन लिखवाई जमीन, आजम को भुगतना होगा अंजाम: भाजपा प्रवक्ता विनीत शुक्ला

- इस बहाने सपा का संवैधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका पर भरोसा तो जगा, आजम को जमानत मिलने पर नवीन श्रीवास्तव का तंज

लखनऊ।आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भाजपा ने जौहर यूनिवर्सिटी और जमीन कब्जाने के मामलों को लेकर सपा पर हमला बोला है। मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आजम को न्यायपालिका से राहत जरूर मिली है, लेकिन उन्हें जिन मामलों में सजा मिली है, उनपर जवाब भी देना चाहिए। प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने आजम पर गरीबों की जमीन और सरकारी धन से यूनिवर्सिटी खड़ी करने का आरोप लगाया, तो डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने जमानत को सजा से मुक्ति न बताते हुए अवैध कमाई का मुद्दा उठाया। वहीं, विनीत शुक्ला ने रामपुर के गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए कहा कि आजम को अपने कृत्यों का परिणाम भुगतना होगा।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार में आजम खान ने अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल गरीबों और कमजोर लोगों की जमीनों पर कब्जे के लिए किया। जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर लोगों के आने जाने के रास्ते तक बंद कर दिए गए। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यह सब हो रहा था, तब उन्होंने आजम को क्यों नहीं रोका और मंत्रिमंडल से बर्खास्त क्यों नहीं किया?

'गरीबों की जमीन हड़पकर खड़ी की यूनिवर्सिटी'

भाजपा प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने आजम खान को मिली राहत पर तंज कसते हुए कहा कि कम से कम इससे सपा नेताओं का संवैधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका पर भरोसा तो जाहिर हुआ। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के लिए सरकारी धन और गरीबों की संपत्तियों का इस्तेमाल हुआ। राजनीतिक रसूख के दम पर औने-पौने दामों पर गरीबों की जमीन जबरन हड़प ली गई।

'पापी-दोषी आदमी गैंग के खास सिपहसालार हैं आजम'

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने आजम खान को अखिलेश यादव के 'पापी-दोषी आदमी गैंग' (पीडीए) का खास सिपहसालार बताया। उन्होंने कहा कि आजम ने गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर, सरकारी धन की लूट और काली कमाई से जौहर यूनिवर्सिटी खड़ी की। यूनिवर्सिटी का नाम पाकिस्तान की मांग करने वाली मुस्लिम लीग से जुड़े मोहम्मद अली जौहर के नाम पर रखा गया।

- राजनीतिक रसूख से गरीबों की जमीनों पर कब्जे का आरोप

भाजपा प्रवक्ता विनीत शुक्ला ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर रामपुर के गरीबों की जमीनें जबरन लिखवाई गईं और उन पर कब्जा किया गया। राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर गरीबों पर किए गए अत्याचारों को रामपुर की जनता भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि आजम खान को अपने कृत्यों के लिए आगे भी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

परिवारवादी पार्टियां सिर्फ गिरोह चला सकती हैं, कांग्रेस में नेहरू-गांधी खानदान और सपा में सैफई सिंडिकेट का वर्चस्व: मुख्यमंत्री

- गोरखपुर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महानगर के हर वार्ड में जन चौपाल लगाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री बोले - साढ़े चार साल बिलों में दुबके रहने वाले माफिया और गुंडे चुनाव आते ही सड़कों पर लगे मचलने

- गोरखपुर में सपा मुखिया के काफिले से हुई निर्दोष बालक की हत्या, अराजक और गुंडा पार्टी के रूप में कुख्यात है सपा: मुख्यमंत्री

- कहा- संविधान में विश्वास न रखने वाले कर रहे एसआईआर और एसएसआर का विरोध, हर अच्छे कार्य का विरोध करना विपक्ष की फितरत

- कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि, प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं की बात सम्मान से सुनकर करे समाधान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- महानगर के हर वार्ड में लगेगी जन चौपाल, वरासत से लेकर आयुष्मान और राशन कार्ड तक की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान: मुख्यमंत्री

गोरखपुर, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे साढ़े चार साल तक चूहे की तरह बिलों में दुबके रहते हैं और चुनाव आते ही सड़कों पर मचलने लगते हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की सड़कों पर ऐसे ही मचलते गुंडों को देखा गया, जहां प्रदेश की सबसे अराजक, भ्रष्ट और गुंडा पार्टी के रूप में कुख्यात सपा के मुखिया के काफिले के कारण एक निर्दोष बालक की हत्या हो गई। मुख्यमंत्री गुरुवार को जनपद गोरखपुर में आयोजित भाजपा महानगर के जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवीय नगर मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए वहां मौजूद हैं, जबकि शेष मंडलों के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिन सड़कों पर आठ नौ साल पहले घंटों जाम रहता था, आज वहां की फोर लेन सड़कें देखकर सपा मुखिया की आंखें चकरा रही होंगी।

- गिरोह चला सकती हैं परिवारवादी पार्टियां, राजनीतिक दल नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है, जहां बूथ का सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। इसके विपरीत कांग्रेस में नेहरू गांधी खानदान और सपा में सैफई सिंडिकेट का ही वर्चस्व है। सिद्धांतविहीन परिवारवादी पार्टियां केवल गिरोह चला सकती हैं, राजनीतिक दल नहीं। यदि सपा या कांग्रेस की सरकार होती, तो प्रदेश के 75 जिले, 350 तहसील और 1,583 थाने नीलाम होकर माफियाओं के कब्जे में होते, जबकि साढ़े नौ वर्षों में भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने मर्यादा नहीं लांघी।

- कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि, बूथ की ताकत से बदला प्रदेश

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आया बदलाव प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। इसी ताकत से फोर लेन सड़कें, नए शिक्षण संस्थान, रामगढ़ ताल का सुंदरीकरण, गोड़धोइया नाले का निर्माण तथा मंदिरों व गुरुद्वारों का पुनरुद्धार हुआ है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं के बलिदान से ही सनातन धर्म सुरक्षित रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है, इसलिए प्रशासन उनकी बात सम्मानपूर्वक सुनकर समाधान करे, क्योंकि वे 25 करोड़ जनता को परिवार मानकर जनहित की ही पैरवी करते हैं।

- विपक्ष के भ्रष्ट कारनामों की देन थी इंसेफेलाइटिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस सपा, बसपा व कांग्रेस के भ्रष्ट कारनामों की देन थी, जिसे डबल इंजन सरकार ने जड़ से समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान में विश्वास न रखने वाले ही एसआईआर और एसएसआर का विरोध कर रहे हैं। सड़क, राम मंदिर व काशी विश्वनाथ धाम का विरोध करने वाले विपक्ष की फितरत हर अच्छे कार्य का विरोध करना है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता के लिए पहले देश, फिर दल और फिर स्वयं है।

- हर वार्ड में लगेगी जन चौपाल, लाभार्थियों से होगा संवाद

मुख्यमंत्री ने महानगर टीम को प्रतिदिन हर मंडल के एक वार्ड में जन चौपाल लगाने का निर्देश दिया, जहां वरासत, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व उपचार सहायता के फॉर्म भरवाकर मौके पर समाधान हो। साथ ही आवास, आयुष्मान व उज्ज्वला लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का एहसास कराया जाए। उन्होंने सभी पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर बधाई दी और देवोत्थान एकादशी की शुभकामनाएं दीं।

- योगी सरकार में विकास का केंद्र बन रहा गोरखपुर: रवि किशन

सांसद रवि किशन ने कहा कि 2017 के बाद माफियाओं पर कार्रवाई हुई है और गोरखपुर शिक्षा, कारोबार व आध्यात्म का केंद्र बन रहा है। सपा के रोड शो में किशोर की मौत से पूरा प्रदेश आक्रोशित है।

- मुख्यमंत्री ने बदली गोरखपुर की पहचान: विपिन सिंह

गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि 2017 के बाद मुख्यमंत्री ने बदहाल गोरखपुर को विकास की नई दिशा देकर देश दुनिया में नया सम्मान दिलाया है।

- सपा सरकार में था माफियाराज: डॉ. धर्मेंद्र सिंह

एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सपा के माफियाराज की जगह आज कानून का राज है। प्रदेश में एयरपोर्ट दो से बढ़कर 17, मेडिकल कॉलेज 36 से 85, गोरखपुर में विश्वविद्यालय एक से पांच हो गए हैं और 65 लाख गरीबों को आवास मिले हैं।

- नगर विधानसभा से शुरू होगा जन चौपाल: रमेश प्रताप गुप्त

महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्त ने कहा कि गोरखपुर नगर विधानसभा से जन चौपाल की शुरुआत गौरव की बात है। सभी 143 शक्ति केंद्रों पर इसे सफल बनाया जाएगा।

- कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्त, सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, महानगर प्रभारी महेश शुक्ला, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी व महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंचायत उत्सव भवनों से ग्रामीण परिवारों को मिलेंगी सस्ती एवं सुलभ मांगलिक आयोजन की सुविधाएं: राजभर
- प्रदेश की सभी 372 ग्रामीण विधानसभाओं में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार: ओमप्रकाश राजभर
- 220 ग्रामीण विधानसभाओं में निर्माण की प्रक्रिया प्रचलित, प्रथम चरण में 71 स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू
- प्रत्येक पंचायत उत्सव भवन के निर्माण पर खर्च होंगे 1.41 करोड़ रुपये, आधुनिक सुविधाओं से होंगे सुसज्जित

लखनऊ: 19 नवम्बर, 2026। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीण परिवारों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश की सभी 372 ग्रामीण विधानसभाओं में पंचायत उत्सव भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इन भवनों के निर्माण से ग्रामीण परिवारों को विवाह, मुंडन एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सस्ती, सुलभ एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य गांवों में भी शहरों की तर्ज पर आधुनिक सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को मांगलिक आयोजनों के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।
पंचायती राज मंत्री श्री राजभर ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रदेश की 220 ग्रामीण विधानसभाओं में पंचायत उत्सव भवनों के निर्माण की प्रक्रिया प्रचलित है, जबकि प्रथम चरण में 71 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए निविदा प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी पात्र ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से पंचायत उत्सव भवनों का निर्माण सुनिश्चित करना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पंचायत उत्सव भवन केवल मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समरसता, सामुदायिक सहभागिता एवं स्थानीय विकास को भी नई दिशा देंगे। इन भवनों के संचालन से ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर आयोजन स्थल उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने में सशक्त एवं सुविधासंपन्न ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधा संपन्न बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पंचायत उत्सव भवनों के निर्माण से ग्रामीण परिवारों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही गांवों में आधुनिक सामुदायिक आधारभूत संरचना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण में अपने पारिवारिक और सामाजिक आयोजन संपन्न करने का अवसर मिले।
पंचायती राज निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत उत्सव भवनों का संचालन ग्राम पंचायतों के माध्यम से पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित निविदादाता द्वारा किया जाएगा। चयनित निविदादाता के साथ अधिकतम पांच वर्ष का अनुबंध किया जा सकेगा। इस अवधि में भवन के संचालन, रखरखाव, मरम्मत, जल एवं विद्युत शुल्क सहित अन्य आवश्यक व्ययों का वहन संबंधित निविदादाता द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भवनों के निर्माण एवं संचालन की व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण जनता को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
निदेशक श्री सचान ने बताया कि पंचायत उत्सव भवनों के आवंटन की दरों, निविदा की शर्तों एवं संचालन की मानक प्रक्रिया का निर्धारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। चयनित निविदादाता को अनुबंध से पूर्व प्रथम वर्ष की निर्धारित धनराशि एकमुश्त ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा करनी होगी। इसके बाद प्रत्येक आगामी वर्ष की निर्धारित धनराशि भी अनुबंध की वर्षगांठ से पूर्व जमा कराई जाएगी। इस व्यवस्था से भवनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित होने के साथ ग्राम पंचायतों के स्वयं के राजस्व स्रोतों को भी मजबूती मिलेगी।
जनगणना केवल आबादी की गिनती नहीं, बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार: मुख्यमंत्री योगी

  • गोरखनाथ मंदिर में लैपटॉप के माध्यम से मुख्यमंत्री ने पूरी की जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया, प्रदेशवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील
  • 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना और दिसंबर में घर घर पहुंचेगी टीम, छह लाख कर्मचारी इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़े: मुख्यमंत्री
  • अभियान से जुड़कर कराएं मतदाता सूची का शुद्धिकरण, फॉर्म 6, 7 और 8 का करें उपयोग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • विकसित भारत-विकसित यूपी के निर्माण के लिए जनगणना व मतदाता पुनरीक्षण में सहभागिता है हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य: मुख्यमंत्री

गोरखपुर, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जनगणना 2027 के तहत अपनी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। स्वगणना का प्रपत्र सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट और जनसंबोधन के माध्यम से प्रदेशवासियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि हर नागरिक की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार है। उन्होंने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने के कारण ही उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने में 15 मिनट का विलंब हुआ।

  • 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना, अभियान में जुटे हैं छह लाख कर्मचारी 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच स्वगणना पोर्टल पर प्रपत्र के अनुरूप अपना पूरा और विस्तृत ब्यौरा दर्ज करें। इसके उपरांत दिसंबर माह में जनगणना 2027 की टीमें घर घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पूरी ईमानदारी के साथ सही और सटीक जानकारी देनी चाहिए। इस महाअभियान में छह लाख कर्मचारी जुटे हुए हैं। जनगणना से प्राप्त युवा, महिला, व्यापारी, किसान और समाज के विभिन्न तबकों का सटीक डेटा उनके समग्र विकास की कार्ययोजना बनाने और नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक होगा।

  • विकसित भारत और विकसित यूपी के निर्माण का संकल्प 

मुख्यमंत्री ने स्वगणना को राष्ट्रीय कर्तव्य बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जनगणना से मिले आंकड़े देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा देते हैं और इनके आधार पर समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को समझकर कल्याणकारी योजनाएं तैयार की जाती हैं।

  • मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 का करें उपयोग 

जनगणना के साथ ही मुख्यमंत्री ने 17 नवंबर से प्रारंभ हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान को लेकर भी नागरिकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहले आम चुनाव से ही मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) की कार्रवाई होती रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची को ध्यान से देखें और नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6, नाम हटाने या काटने के लिए फॉर्म 7 तथा नाम ट्रांसफर कराने के लिए फॉर्म 8 का उपयोग कर अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन करें।

विश्व धरोहर सप्ताह : उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

लखनऊ: 19 नवम्बर, 2026। विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवम्बर, 2026) के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ एवं इतिहास विभाग, बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आज गौतम बुद्ध केंद्रीय ग्रन्थालय, बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशक श्रीमती रेनू द्विवेदी ने कुलपति को प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से प्रदेश के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों तथा विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण एवं अनुरक्षण कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर निदेशक श्रीमती रेनू द्विवेदी द्वारा कुलपति को पौधा एवं स्मारक का पोर्ट्रेट भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी में निदेशालय द्वारा विभिन्न संरक्षित स्मारकों पर कराए जा रहे बृहद अनुरक्षण एवं संरक्षण कार्यों के छायाचित्रों के साथ-साथ प्रदेश के महत्वपूर्ण संरक्षित स्मारकों एवं पुरातात्विक स्थलों को प्रदर्शित किया गया। इनमें फतेहपुर स्थित रसिक बिहारी लाल जी, वाराणसी का कर्दमेश्वर महादेव मंदिर, लखनऊ का गुलिस्ताने इरम, लखीमपुर खीरी का मेंढक मंदिर, बालाबेहट किला, रसखान की समाधि तथा उत्खनित पुरास्थलों में मलहर (चंदौली) एवं राजा नल का टीला (सोनभद्र) सहित अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों के छायाचित्र शामिल थे।

इस अवसर पर निदेशक श्रीमती रेनू द्विवेदी ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा प्रदेश के 27 जनपदों में कुल 41 शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत के प्रति जन-जागरूकता विकसित करना तथा विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने तथा उनके संरक्षण के प्रति सामाजिक सहभागिता एवं संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां हमारी समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करते रहने तथा आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों में अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता और संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने पर बल दिया। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय के लगभग 600 विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में इतिहास विभाग, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. विक्टर बाबू, प्रो. राजेश गौतम, प्रो. शूरदारा पुरी, प्रो. रवि कुमार, प्रो. आनंद सिंह, डॉ. रेनू पाण्डेय, डॉ. सुदर्शन चक्रधारी तथा उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय के उत्खनन एवं अन्वेषण से संबंधित श्री राम विनय, सहायक पुरातत्व अधिकारी श्री राहुल बरैया, श्री बलिहारी सेठ, श्री हिमांशु, श्री अभिषेक एवं श्री प्रमोद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यह छायाचित्र प्रदर्शनी दिनांक 19 से 25 नवम्बर, 2026 तक गौतम बुद्ध केंद्रीय ग्रन्थालय, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय के निर्धारित समयानुसार आमजन, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों के अवलोकनार्थ निःशुल्क खुली रहेगी।

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान', अखिलेश की गोरखपुर रैली पर राजभर का बड़ा आरोप

- अखिलेश को माफियापरस्ती से फुरसत नहीं, मंदिर जाने से डर लगता है: ओम प्रकाश राजभर

- 'दाढ़ी-टोपी वालों के डर से तरकुलही माई के मंदिर नहीं गए अखिलेश', मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर निशाना

- ‘गीता प्रेस से भगवद्गीता खरीद लेते तो सद्बुद्धि मिल जाती’, ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज

- ‘लोफरों की संगत छोड़िए, नहीं तो 2027 में सत्यानाश तय है’, राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत

लखनऊ, 19 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोरखपुर में रोड शो को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपाइयों की उद्दंडता के चलते 13 वर्षीय मासूम की जान चली गई। लेकिन उनके मुंह से संवेदना के एक शब्द तक नहीं फूटे। वो क्रांतिकारियों की जाति ढूंढने में व्यस्त रहे।

- ‘गीता प्रेस चले जाते, भगवद्गीता खरीद लेते तो सद्बुद्धि मिलती’

राजभर ने तंज कसा कि अखिलेश महायोगी गुरु गोरखनाथ के मंदिर नहीं गए। कम से कम गीता प्रेस जाकर भगवद्गीता ही खरीद लेते, शायद सद्बुद्धि मिल जाती। उन्होंने कहा कि अखिलेश मुस्लिम वोटबैंक की नाराजगी के डर से तरकुलही माई मंदिर में दर्शन करने नहीं गए।

- ‘कांग्रेस का झंडा भी लहरा देते’

राजभर ने अखिलेश को इंडी गठबंधन का हिस्सा होने की याद दिलाते हुए कहा कि रोड शो में कांग्रेस के बड़े नेता के झंडे-बैनर भी लगवा देते। उन्होंने अखिलेश को नसीहत दी कि लोफरों की संगत छोड़कर बड़े-बुजुर्गों से सीख लें। राजभर ने कहा कि 2027 में सपा का ‘सत्यानाश’ तय है।