/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1484645902590264.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1484645902590264.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1484645902590264.png StreetBuzz *बोकारो में CM हेमंत सोरेन ने स्व. शांति सिंह को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढ़स BOKARO
*बोकारो में CM हेमंत सोरेन ने स्व. शांति सिंह को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढ़स

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बोकारो के सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 पहुंचे, जहां उन्होंने श्री राकेश कुमार सिंह (लड्डू जी) की दिवंगत माता स्व० शांति सिंह जी के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने स्व० शांति सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही,

उन्होंने श्री राकेश कुमार सिंह एवं उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की।