/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz उद्धव ठाकरे के हाथों अनिल गलगली को मिला साहित्य पुरस्कार Maharashtra
उद्धव ठाकरे के हाथों अनिल गलगली को मिला साहित्य पुरस्कार
मुंबई। मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित विशेष समारोह में पत्रकार एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली को आफ्टरनून वॉइस की ओर से प्रदान किया जाने वाला ‘द्वितीय लल देद साहित्य पुरस्कार 2026’ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. वैदेही तामण द्वारा लिखित पुस्तक ‘लल देद : कश्मीर की मां’ का विमोचन भी उद्धव ठाकरे के हाथों किया गया। कार्यक्रम में मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु डॉ. भालचंद्र मुणगेकर की विशेष उपस्थिति रही।
विवाह सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार ही होना चाहिए : आचार्य विष्णु कांत शास्त्री
डोंबिवली । नारायण सेवा मंडल डोंबिवली द्वारा चल रहे रामकथा के चौथे दिन मंगवार 17 नवंबर 2026 को भगवत श्रीराम एवं माता जानकी के स्वयंवर में हजारों श्रद्धालुओं एवं भक्तों की भीड़ देखी गई। लोकमान्य तिलक विद्यालय प्रांगण मानो राजा जनक की मिथिला जैसी सजी-धजी प्रतीत हो रही थी जहां श्रीराम एवं सीता का विवाह बाजे-गाजे के साथ पुष्प वर्षा इतना ही नहीं आतिशबाज़ी के क्या कहने जबरदस्त पटाखों का धमाका जहां सभी नगरवासी नाच-गाने में मस्त हो उठे। विवाहोत्सव में विधिवत मंत्रोच्चारण तथा विवाह गीत पर महिलाएं नृत्य करती दिखी। वाराणसी के काशी से आए कथावाचक आचार्य विष्णुकांत शास्त्री जी महराज ने कहा विवाह सनातन धर्म की वैदिक परंपरानुसार होनी चाहिए जो युगों युगों से चला आ रहा है जिसके परिचायक स्वयं प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी हैं। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त रामकथा के आयोजन की संकल्पना रामभक्त मनोज तिवारी‌ तथा नारायण सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्र के मार्गदर्शन में रामकथा फलीभूत हो रहा है। रामकथा में विशेष योगदान गायत्री परिवार डोंबिवली संध्या पाटील, शिवशक्ति महिला मित्र मंडल मैहर ग्रुप,शिव चर्चा ग्रुप एवं श्रीराम जल यात्रा का मिल रहा है। रामकथा में अतिथियों के साथ विशेष उपस्थिति कल्याण के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी विजय पंडित की रही जिन्होंने सनातन का जय-जयकार किया तथा आयोजकों के‌ मनोबल को बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दीं तथा अपनी कविताओं से सभी को आह्लादित किया।उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान संस्था द्वारा किया गया।
रोहित पवार द्वारा मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों को कृपाशंकर ने बताया मनगढ़ंत और निराधार

मुंबई। एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने 16 नवंबर 2026 को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए थे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने रोहित पवार के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामयी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के विरुद्ध बिना किसी ठोस प्रमाण के निराधार आरोप लगाना राजनीति की मर्यादा के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेदाग सार्वजनिक जीवन, कुशल नेतृत्व, पारदर्शी कार्यप्रणाली और राज्य के विकास के प्रति उनके समर्पण को संपूर्ण महाराष्ट्र की जनता स्वीकार कर रही है। कृपाशंकर ने कहा कि अजितदादा पवार के निधन से जुड़ा विषय अत्यंत संवेदनशील है। इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। रोहित पवार द्वारा जिस तरह से महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर आधारहीन और मनगढ़ंत आरोप लगाए गए,उसे ना तो महाराष्ट्र की जनता स्वीकार करेगी और ना ही राजनीति से जुड़े प्रबुद्ध लोग। उन्होंने कहा कि रोहित पवार को संयम  और शुचितापूर्ण राजनीति का पालन करना चाहिए।
सूखाग्रस्त किसानों और कामगारों के लिए वरदान बने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

– श्रीनिवासानंद महाराज

मुंबई। महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों और मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वरदान साबित हुए हैं। महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों को दीपावली से पहले पांच – पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान कर फडणवीस ने राजधर्म का पालन करते हुए एक मिसाल कायम की है। मानव धर्माचरण समिति के संस्थापक अध्यक्ष  श्रीनिवासानंद महाराज ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों को न सिर्फ सहायता राशि दी है, बल्कि आत्महत्या के लिए मजबूर किसानों के परिजनों को सहायता निधि के जरिए बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मजदूरों के परिवारों को मुंबई के लोअर परेल इलाके के बीडीडी चॉल में ऐन धनतेरस के दिन नए घरों की चाबियां सौपकर उनकी दिवाली में चार चांद लगा दिए। 557 परिवारों को 160 वर्गफीट की खोली से 500 वर्गफीट के मालिकाना 2 बीएचके फ्लैट में भेजकर इन परिवारों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। श्रीनिवासानंद महाराज ने कहा कि किसानों के 48000 करोड़ के पुराने बिल को माफ कर बहुत बड़ा फैसला लिया है। फडणवीस की यह बात कि 5000 रुपए से पूरे नुकसान की भरपाई नहीं होगी, मगर इससे उन्हें तुरंत राहत मिलेगी, इससे मैं स्वयं बहुत प्रभावित हूं। श्री महाराज ने कहा कि दीपावली के दिन उन्होंने स्वयं किसानों के साथ त्यौहार मना कर यह साबित कर दिया कि उनके मन में किसानों के प्रति आदर व सम्मान का भाव है।
डोंबिवली की रामकथा में राम जन्मोत्सव पर हुई पुष्पवर्षा
डोंबिवली। नारायण सेवा मंडल डोंबिवली के तत्वाधान में चल रहे रामकथा के तीसरे दिन सोमवार 16 नवंबर 2026 को रामजन्म पर भक्तों ने श्रीराम का जयकारा लगाते हुए पुष्पवर्षा की तथा भजनों पर नर एवं नारी सभी नृत्य करने लगे मानो प्रांगण में अयोध्या नगरी में ईश्वर का अवतरण देखने संपूर्ण देवलोक व सृष्टि विद्यमान हो गई है।काशी वासी कथावाचक आचार्य विष्णुकांत शास्त्री जी महराज ने कहा हम सभी मनुष्य प्राणी लोहे के समान हैं जिस दिन अपनी सच्ची भक्ति से पारस रुपी ईश्वर का सानिध्य प्राप्त होगा उसी दिन हम स्वर्ण हो जाएंगे।इसलिए प्रभु की भक्ति हम सनातनियों को स्वयं करना चाहिए तथा अपने बच्चों को भी भक्ति मार्ग की तरफ प्रेरित करें जिससे हमारा सनातन धर्म सुरक्षित रहे।उक्त रामकथा की संकल्पना पंडित मनोज तिवारी ने किया तथा नारायण सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्र के मार्गदर्शन में रामकथा फलीभूत हो रहा है। रामकथा में विशेष योगदान गायत्री परिवार डोंबिवली संध्या पाटील,शिवशक्ति महिला मित्र मंडल मैहर ग्रुप एवं श्रीराम जल यात्रा का मिल रहा है।राम कथा में उपस्थित कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि राम जन्मोत्सव पश्चात संकल्पना प्रमुख मनोज तिवारी एवं संस्था अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र से किया।रामकथा 22 नवंबर 2026 तक चलेगा जिसका रसपान करने हेतु आप सादर आमंत्रित हैं जहां कथा पश्चात महाप्रसाद की व्यवस्था संस्था द्वारा रखी गई है।
अग्रोहा विकास ट्रस्ट के दिवाली स्नेह मिलन में दिखी अग्रवालों की एकता और उत्साह की झलक

मुंबई। अग्रवाल परिवारों की अग्रणी संस्था अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति मुंबई द्वारा बोरीवली स्थित शिंपोली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य डांडिया नाइट एवं दीपावली स्नेह सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया। इस आयोजन में अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीपावली के स्नेह मिलन उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति निरंतर सामाजिक कार्यों, समाजसेवा, कमजोर परिवार की हर तरह से मदद और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य अग्रवाल समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोना, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इस भव्य स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष तौर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए उत्तमप्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मुंबई अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष महावीर गुप्ता, पंकज मोहन, कमल अग्रवाल, मनीष टिबरेवाल, डॉ.अमित गुप्ता, कानबिहारी जी, डॉ.सुशील अग्रवाल  कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अग्रवाल समाज के युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, हर आयु वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने एक साथ डांडिया खेलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरा परिसर संगीत, उल्लास और उत्साह से सराबोर नजर आया।
इस आयोजन ने न केवल दीपावली की खुशियों को दोगुना किया, बल्कि समाज की विभिन्न पीढ़ियों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और पारिवारिक संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान की। विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी भी समाज की संस्कृति, परंपराओं और एकता को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति का यह आयोजन सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और अग्रवाल समाज को एक सूत्र में बांधने की दिशा में एक सराहनीय एवं यादगार पहल साबित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्षा रेखा गोयल, उपाध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, महामंत्री वंदना गर्ग, कोषाध्यक्ष संगीता गोयल, प्रेमलता अग्रवाल के अलावा क्षेत्रीय व स्थानीय समितियों के पदाधिकारियों ने भी काफी मेहनत की। अल्केश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर पूजा प्रेसीजन इंजीनियरिंग लिमिटेड के डायरेक्टर वैशाली दक्षिद्र अग्रवाल आदित्य बिल्डर के डायरेक्टर प्रेमलता अग्रवाल महावीर प्रसाद गुप्ता, मंथन न्यूज़ पेपर के प्रधान संपादक डॉ. महेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वैभव भगोरिया आदि कार्यक्रम के सहयोगी के साथ 7 क्षेत्रीय समितियों और 64 स्थानीय समितियों के पदाधिकारी व सभासद बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह जानकारी प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल ने दी।
मुंबई की दहीहांडी में चार वर्षों में 1,224 लोग घायल, RTI से मिली जानकारी

मुंबई में दहीहांडी उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। गोविंदा पथकों की सुरक्षा के लिए मुंबई महानगरपालिका (BMC) विशेष आपदा प्रबंधन व्यवस्था तैनात करती है। लेकिन इस व्यवस्था के दौरान कितने लोग घायल हुए और उन्हें कितनी आर्थिक सहायता दी गई, इसका हिसाब मांगने पर मनपा के आपदा प्रबंधन विभाग ने आर्थिक सहायता की जानकारी ‘निरंक’ बताई है। चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2026 में दहीहांडी आयोजन के दौरान बहुउद्देशीय आपदा प्रबंधन योजना के तहत कुल 407 लोग घायल हुए। यह खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत सामाजिक कार्यकर्ता एवं RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली द्वारा प्राप्त जानकारी से हुआ है। पिछले चार वर्षों में कुल 1,224 लोगों के घायल होने का रिकॉर्ड सामने आया है। RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने 9 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन विभाग से वर्ष 2023 से 2025 के दौरान आपदाओं में घायल और मृत व्यक्तियों की संख्या, उन्हें दी गई आर्थिक सहायता तथा इससे संबंधित अन्य जानकारी मांगी थी। विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में 253, वर्ष 2024 में 246 और वर्ष 2025 में 318 लोग घायल हुए। इन तीनों वर्षों में मृतकों की संख्या शून्य बताई गई है। वहीं, वर्ष 2026 में दहीहांडी आयोजन के दौरान बहुउद्देशीय आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत 407 लोग घायल हुए। इस प्रकार चार वर्षों में कुल 1,224 लोगों के घायल होने का रिकॉर्ड सामने आया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दौरान आर्थिक सहायता से संबंधित जानकारी विभाग ने ‘निरंक’ बताई है। मृत व्यक्तियों के वारिसों की वर्षवार जानकारी उपलब्ध नहीं होने की बात भी विभाग ने कही है। यानी घायलों की संख्या का रिकॉर्ड तो उपलब्ध है, लेकिन उन्हें दी गई आर्थिक सहायता का स्पष्ट हिसाब प्रशासन के पास नहीं है। दहीहांडी उत्सव के दौरान गोविंदा पथकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं। इसके बावजूद वर्ष 2026 में 407 लोगों का घायल होना और दूसरी ओर आर्थिक सहायता के रिकॉर्ड का अभाव मनपा की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घायल गोविंदाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए क्या पात्रता के नियम हैं? सहायता के लिए कितने लोगों ने आवेदन किया? कितने लोगों को वास्तव में आर्थिक मदद मिली? आर्थिक सहायता का ब्यौरा ‘निरंक’ क्यों है? ये ऐसे महत्वपूर्ण सवाल हैं, जिनका जवाब मुंबई महानगरपालिका प्रशासन को देना चाहिए। आपदा के समय केवल बचाव कार्य और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि घायल नागरिकों को आर्थिक सहायता और आवश्यक पुनर्वास उपलब्ध कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसलिए मनपा प्रशासन आर्थिक सहायता की पूरी प्रक्रिया, पात्रता के मापदंड, वास्तव में वितरित की गई सहायता का विवरण तथा सहायता नहीं मिलने के कारण सार्वजनिक करे, ऐसी मांग RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने की है।
डोंबिवली में कलश यात्रा के साथ राम कथा का हुआ शुभारंभ
डोंबिवली । नारायण सेवा मंडल डोंबिवली के तत्वाधान में लोकमान्य तिलक प्राथमिक विद्यालय मोटा गांव डोंबिवली पश्चिम के प्रांगण में शनिवार 14 नवंबर 2026 से राम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कथावाचक के रूप में काशी की पवित्र भूमि से पधारे आचार्य विष्णुकांत शास्त्री जी महराज के मुखारबिंद से रामकथा के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देखें गये। उक्त रामकथा की संकल्पना पंडित मनोज तिवारी ने किया तथा नारायण सेवा मंडल के अध्यक्ष  सुरेश मिश्र के संयोजन तथा सहयोगियों की सहायता से रामकथा फलीभूत हो रहा है। उक्त कथा सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक व्यासपीठ से निकलते राम स्वरूप अमृतवाणी के स्वर अनवरत भक्तों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।कलश यात्रा पूरे डोंबिवली में निकाली गई जिससे संपूर्ण शहर राममय हो उठा तथा सनातन धर्म की जय जयकार से वातावरण गूंज उठा।उक्त समारोह में विशेष योगदान गायत्री परिवार डोंबिवली की श्रीमती संध्या पाटील,शिवशक्ति महिला मित्र मंडल मैहर ग्रुप एवं श्रीराम जल यात्रा का मिल रहा है।15 नवंबर को भगवान राम के बाल लीला का वर्णन,पठन- पाठन, गुरुकुल तथा कौशिल्या माता सहित अयोध्या का बखान एवं रघुकुल रीत पर कथा हुई आगे कथा अनवरत 22 नवंबर तक जारी रहेगा।
छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता,  अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह
मुंबई। महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय सिंह के सफल नेतृत्व में पवई तालाब, पंचकुटीर में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सेवा मंच एवं सहायता केंद्र स्थापित किया गया। इस सेवा केंद्र के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए पूजा सामग्री, दूध, केला, वस्त्र बदलने की सुविधा, पेयजल, संगीत एवं अन्य जनोपयोगी व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गईं। संजय सिंह ने स्वयं सभी पूजा स्थलों पर पहुँचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री वितरित की तथा संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य में सहभागिता कर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सेवा, समर्पण, सादगी और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। समाज की सेवा और सहयोग की यह परंपरा निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर बाबू आर एन सिंह की प्रतिमा को उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पगुच्छ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर अमरजीत सिंह, बृजमोहन पांडेय, राजेश सिंह, ध्रुव पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, बिपिन सिंह, पोपट तिवारी, रोहित उपाध्याय, जसवंत यादव, जयप्रकाश सिंह, भारत सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रदीप गुप्ता, के.के. सिंह, आदित्य सिंह, अंतेश सिंह, संजू सिंह, रमेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट कार्यों हेतु चन्द्र भूषण शर्मा,शिवशंकर व उमा को मिला सम्मान
मुंबई। सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर शिक्षा,स्वास्थ्य एवं रोजगार के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने वाली नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष चन्द्र भूषण शर्मा को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।शनिवार 14 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय मातंग सेना की ओर से मुंबई के मानखुर्द स्थित साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे नगर, वीरमाता जिजाबाई भोसले मार्ग के करबला हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में चन्द्र भूषण शर्मा, शिव शंकर गौतम (रवि) एवं उमा शर्मा को सम्मानित किया गया।यह सम्मान अखिल भारतीय मातंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय योगेश छगनराव शिंदे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई।सम्मान प्राप्त करने के बाद चन्द्र भूषण शर्मा ने आयोजक मंडल एवं अखिल भारतीय मातंग सेना के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाजसेवा के कार्यों में जुड़े सभी सहयोगियों और नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रत्येक सदस्य का सम्मान है।उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।सम्मान मिलने से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं तथापि यह पुरस्कार उन्हें समाज के लिए और अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।