अग्रोहा विकास ट्रस्ट के दिवाली स्नेह मिलन में दिखी अग्रवालों की एकता और उत्साह की झलक
![]()
मुंबई। अग्रवाल परिवारों की अग्रणी संस्था अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति मुंबई द्वारा बोरीवली स्थित शिंपोली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य डांडिया नाइट एवं दीपावली स्नेह सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया। इस आयोजन में अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीपावली के स्नेह मिलन उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति निरंतर सामाजिक कार्यों, समाजसेवा, कमजोर परिवार की हर तरह से मदद और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य अग्रवाल समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोना, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इस भव्य स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष तौर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए उत्तमप्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मुंबई अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष महावीर गुप्ता, पंकज मोहन, कमल अग्रवाल, मनीष टिबरेवाल, डॉ.अमित गुप्ता, कानबिहारी जी, डॉ.सुशील अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अग्रवाल समाज के युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, हर आयु वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने एक साथ डांडिया खेलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरा परिसर संगीत, उल्लास और उत्साह से सराबोर नजर आया।
इस आयोजन ने न केवल दीपावली की खुशियों को दोगुना किया, बल्कि समाज की विभिन्न पीढ़ियों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और पारिवारिक संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान की। विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी भी समाज की संस्कृति, परंपराओं और एकता को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति का यह आयोजन सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और अग्रवाल समाज को एक सूत्र में बांधने की दिशा में एक सराहनीय एवं यादगार पहल साबित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्षा रेखा गोयल, उपाध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, महामंत्री वंदना गर्ग, कोषाध्यक्ष संगीता गोयल, प्रेमलता अग्रवाल के अलावा क्षेत्रीय व स्थानीय समितियों के पदाधिकारियों ने भी काफी मेहनत की। अल्केश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर पूजा प्रेसीजन इंजीनियरिंग लिमिटेड के डायरेक्टर वैशाली दक्षिद्र अग्रवाल आदित्य बिल्डर के डायरेक्टर प्रेमलता अग्रवाल महावीर प्रसाद गुप्ता, मंथन न्यूज़ पेपर के प्रधान संपादक डॉ. महेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वैभव भगोरिया आदि कार्यक्रम के सहयोगी के साथ 7 क्षेत्रीय समितियों और 64 स्थानीय समितियों के पदाधिकारी व सभासद बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह जानकारी प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल ने दी।


डोंबिवली । नारायण सेवा मंडल डोंबिवली के तत्वाधान में लोकमान्य तिलक प्राथमिक विद्यालय मोटा गांव डोंबिवली पश्चिम के प्रांगण में शनिवार 14 नवंबर 2026 से राम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कथावाचक के रूप में काशी की पवित्र भूमि से पधारे आचार्य विष्णुकांत शास्त्री जी महराज के मुखारबिंद से रामकथा के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देखें गये। उक्त रामकथा की संकल्पना पंडित मनोज तिवारी ने किया तथा नारायण सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्र के संयोजन तथा सहयोगियों की सहायता से रामकथा फलीभूत हो रहा है। उक्त कथा सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक व्यासपीठ से निकलते राम स्वरूप अमृतवाणी के स्वर अनवरत भक्तों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।कलश यात्रा पूरे डोंबिवली में निकाली गई जिससे संपूर्ण शहर राममय हो उठा तथा सनातन धर्म की जय जयकार से वातावरण गूंज उठा।उक्त समारोह में विशेष योगदान गायत्री परिवार डोंबिवली की श्रीमती संध्या पाटील,शिवशक्ति महिला मित्र मंडल मैहर ग्रुप एवं श्रीराम जल यात्रा का मिल रहा है।15 नवंबर को भगवान राम के बाल लीला का वर्णन,पठन- पाठन, गुरुकुल तथा कौशिल्या माता सहित अयोध्या का बखान एवं रघुकुल रीत पर कथा हुई आगे कथा अनवरत 22 नवंबर तक जारी रहेगा।
मुंबई। महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय सिंह के सफल नेतृत्व में पवई तालाब, पंचकुटीर में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सेवा मंच एवं सहायता केंद्र स्थापित किया गया। इस सेवा केंद्र के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए पूजा सामग्री, दूध, केला, वस्त्र बदलने की सुविधा, पेयजल, संगीत एवं अन्य जनोपयोगी व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गईं। संजय सिंह ने स्वयं सभी पूजा स्थलों पर पहुँचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री वितरित की तथा संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य में सहभागिता कर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सेवा, समर्पण, सादगी और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। समाज की सेवा और सहयोग की यह परंपरा निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर बाबू आर एन सिंह की प्रतिमा को उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पगुच्छ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर अमरजीत सिंह, बृजमोहन पांडेय, राजेश सिंह, ध्रुव पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, बिपिन सिंह, पोपट तिवारी, रोहित उपाध्याय, जसवंत यादव, जयप्रकाश सिंह, भारत सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रदीप गुप्ता, के.के. सिंह, आदित्य सिंह, अंतेश सिंह, संजू सिंह, रमेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
मुंबई। सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर शिक्षा,स्वास्थ्य एवं रोजगार के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने वाली नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष चन्द्र भूषण शर्मा को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।शनिवार 14 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय मातंग सेना की ओर से मुंबई के मानखुर्द स्थित साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे नगर, वीरमाता जिजाबाई भोसले मार्ग के करबला हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में चन्द्र भूषण शर्मा, शिव शंकर गौतम (रवि) एवं उमा शर्मा को सम्मानित किया गया।यह सम्मान अखिल भारतीय मातंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय योगेश छगनराव शिंदे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई।सम्मान प्राप्त करने के बाद चन्द्र भूषण शर्मा ने आयोजक मंडल एवं अखिल भारतीय मातंग सेना के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाजसेवा के कार्यों में जुड़े सभी सहयोगियों और नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रत्येक सदस्य का सम्मान है।उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।सम्मान मिलने से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं तथापि यह पुरस्कार उन्हें समाज के लिए और अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
मुंबई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर उत्तर मध्य मुंबई जिला युवक कांग्रेस द्वारा खार पश्चिम ,बांद्रा पश्चिम में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर के काटकर बच्चों को उपहार बांटे गए। उपस्थित बच्चों की खुशियां देखने लायक थी। इस अवसर पर बच्चों के साथ मुंबई में खराब हो रही आबो हवा को लेकर चिंता व्यक्त की गई। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल ने कहा कि मुंबई की हवा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जिसके चलते बच्चों के भविष्य पर एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस विषय को लेकर मौन है। बाल दिवस का यह सुंदर कार्यक्रम मुंबई युवक कांग्रेस जीनत सबरीन तथा उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुस्तकीम शेख, विकास जैसवार, फारुख शेख, साहिल शर्मा, अरविंद साहनी, गणेश पवार, नदीम वारसी, साद खान समेत युवक कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वसई। सन 1993 से नालासोपारा सेवा समिती द्वारा नालासोपारा पूर्व के अचोले तालाब पर सार्वजनिक छठ पूजा आयोजित होती आ रही हैl कालांतर मे यह सार्वजनिक पूजा गालानगर तालाब एवं मोरेगाव तालाब पर भी होने लगी l प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन तिनो तालाब पर छठ पूजा की तैयारी के दौरान वसई विरार शहर महानगरपालिका ने जलाशयों में पूजा करने की अनुमती देने से इन्कार किया, जिसकी वजह से इन तीनों तालाब परिसर के साथ अन्य अनेक स्थानो पर भी समिती को कृत्रिम तालाब बनाने की व्यवस्था करनी पडीl छठ उत्सव एवं छठपूजा पद्धती में किसी भी प्रकार से जल प्रदूषण होने की संभावना नही रहती , इसके बावजुद वसई विरार शहर महानगरपालिकाने तालाब परिसर का गेट बंद करके उस पर ताला लगा दियाl जिससे छठ मैया के सभी भक्त दुःखी एवम आक्रोशित हुए l नियमों के पालन करने की मर्यादा निभाते हुए ढेर सारी कठिनाई, परेशानी एवं असुविधा के बाद भी हजारों भक्तों ने पूरी श्रद्धा से दो दिवसीय छठपूजन विधि को संपन्न किया l रविवार के अस्ताचल सूर्य एवं आज सोमवार के उगते सूर्य को भक्तोंने पूर्ण श्रद्धा से अर्घ्य दिया l संपूर्ण देशभर से आये कलाकारोंने समिती द्वारा आयोजित सभी सार्वजनिक छठ पूजा मंच से छठ मैया एवं सूर्यदेवता के भक्तिगीत गाकर श्रद्धालुओं की आस्था बढाने मे योगदान दियाl इस अवसर पर समिती के अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे इन्होने सार्वजनिक रूप से कहा कि सामान्य नागरिको की आस्था,विश्वास, श्रद्धा एवं पूजा पद्धती अथवा अन्य किसी भी व्यक्तिगत मामले में आदेश देते समय शासन, प्रशासन, पुलीस विभाग तथा न्यायालयोंको भी अपनी मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए,जिससे की आम जनता की भावना,श्रद्धा एवं आस्था को ठेस ना लगेl वसई विरार महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी के गटनेता अशोक शेळके, नगरसेवक अभय कक्कड,नगरसेवक विशाल जाधव, नगरसेविका पिंकी अमित राठोड, नगरसेविका स्मिता भूपेंद्र पाटील तथा समाज के अनेक गणमान्य मान्यवरोंने समिती द्वारा आयोजित पूजा मंच पर उपस्थित होकर छठ भक्तों को शुभकामनायें दी तथा आश्वासन दिया की महानगरपालिका में इस मुद्दे को वे उठायेंगे एवं भविष्य में छठ भक्तोंको कोई असुविधा ना हो इसका पूरा खयाल रखेंगेl समिती के मार्गदर्शक जयप्रकाश दुबे, वरिष्ठ सदस्य नवल किशोर मिश्रा , प्रेमनाथ दुबे (नवीन),अमित दुबे एवं विशाल दुबे इन्होने सभी गणमान्य व्यक्तियों का रामनामी पहनाकर एवं सम्मानचिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान कियाl
मुंबई। वर्ष 2026 डायमंड ज्वेलरी उद्योग के लिए बड़े संरचनात्मक बदलावों का वर्ष रहा है। एक ओर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ग्राहकों की खरीदारी में सतर्कता देखने को मिली है, वहीं दूसरी ओर ब्रांडेड, डिजाइनर और प्रमाणित ज्वेलरी की मांग में नए रुझान सामने आए हैं। प्राकृतिक हीरों (नेचुरल डायमंड) के मुकाबले लैब-ग्रोन डायमंड (LGD) की बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने भी उद्योग के सामने नई चुनौतियां खड़ी की हैं। ऐसे में वर्ष 2027 डायमंड ज्वेलरी उद्योग के लिए ‘रीसेट और ग्रोथ’ का वर्ष साबित होगा। यह विश्वास ज्वेल मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय जीवनलाल शाह ने व्यक्त किया। उद्योग की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. संजय शाह ने कहा कि आने वाले समय में विश्वास, गुणवत्ता, पारदर्शिता और आकर्षक डिजाइन ये चार प्रमुख आधार वैश्विक डायमंड ज्वेलरी बाजार की दिशा तय करेंगे। आज ग्राहक केवल आभूषण नहीं खरीदते, बल्कि उसकी गुणवत्ता, प्रमाणिकता, ब्रांड वैल्यू और विश्वसनीयता को भी समान महत्व देते हैं।
Nov 17 2026, 18:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k