/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz नालासोपारा सेवा समिती द्वारा दो दिवसीय सार्वजनिक छठ पूजा संपन्न Maharashtra
नालासोपारा सेवा समिती द्वारा दो दिवसीय सार्वजनिक छठ पूजा संपन्न
वसई।  सन 1993 से नालासोपारा सेवा समिती द्वारा नालासोपारा पूर्व के अचोले  तालाब पर सार्वजनिक छठ पूजा आयोजित होती आ रही हैl कालांतर मे यह सार्वजनिक पूजा गालानगर तालाब एवं मोरेगाव तालाब पर भी होने लगी l प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन तिनो तालाब पर छठ पूजा की  तैयारी  के दौरान वसई विरार शहर महानगरपालिका ने जलाशयों में पूजा करने की अनुमती देने से इन्कार किया, जिसकी वजह से इन तीनों तालाब परिसर के साथ अन्य अनेक स्थानो पर भी समिती को कृत्रिम तालाब बनाने की व्यवस्था करनी पडीl छठ उत्सव  एवं छठपूजा पद्धती में  किसी भी प्रकार से जल प्रदूषण होने की संभावना नही रहती , इसके बावजुद  वसई विरार शहर महानगरपालिकाने तालाब परिसर का गेट बंद करके उस पर ताला लगा दियाl  जिससे छठ मैया  के सभी भक्त दुःखी एवम आक्रोशित हुए l नियमों  के पालन करने की मर्यादा निभाते हुए ढेर सारी कठिनाई, परेशानी एवं असुविधा के बाद भी हजारों भक्तों ने पूरी श्रद्धा से दो दिवसीय छठपूजन विधि को संपन्न किया l रविवार के अस्ताचल सूर्य एवं आज सोमवार के उगते सूर्य को भक्तोंने पूर्ण श्रद्धा से अर्घ्य दिया l संपूर्ण देशभर से आये कलाकारोंने समिती द्वारा आयोजित सभी सार्वजनिक छठ पूजा मंच से छठ मैया एवं सूर्यदेवता के भक्तिगीत गाकर श्रद्धालुओं की आस्था बढाने मे योगदान दियाl इस अवसर पर समिती के अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे इन्होने सार्वजनिक रूप से कहा कि सामान्य नागरिको की आस्था,विश्वास, श्रद्धा एवं पूजा पद्धती अथवा अन्य किसी भी व्यक्तिगत मामले में आदेश देते समय शासन, प्रशासन, पुलीस विभाग तथा न्यायालयोंको भी अपनी मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए,जिससे की आम जनता की भावना,श्रद्धा एवं आस्था को ठेस ना लगेl वसई विरार महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी के गटनेता अशोक शेळके, नगरसेवक अभय कक्कड,नगरसेवक विशाल जाधव, नगरसेविका पिंकी अमित राठोड, नगरसेविका स्मिता भूपेंद्र पाटील तथा समाज के अनेक गणमान्य मान्यवरोंने  समिती द्वारा आयोजित पूजा मंच पर उपस्थित होकर छठ भक्तों को शुभकामनायें दी तथा आश्वासन दिया की महानगरपालिका में इस मुद्दे को वे उठायेंगे एवं भविष्य में  छठ भक्तोंको कोई असुविधा ना हो इसका पूरा खयाल रखेंगेl समिती के मार्गदर्शक जयप्रकाश दुबे, वरिष्ठ सदस्य नवल किशोर मिश्रा , प्रेमनाथ दुबे (नवीन),अमित दुबे एवं विशाल दुबे इन्होने सभी गणमान्य व्यक्तियों का रामनामी पहनाकर एवं सम्मानचिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान  कियाl
उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने छठ महापर्व पर पवई में वितरित की साड़ियां

मुंबई । छठ महापर्व के पावन अवसर पर उत्तर भारतीय संघ की ओर से पवई में महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने महिलाओं को साड़ियां भेंट कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन का उद्देश्य छठ पूजा की खुशियां समाज की महिलाओं के साथ साझा करने के साथ जरूरतमंद महिलाओं की मदद करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संतोष सिंह ने कहा कि छठ पूजा आस्था, समर्पण, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है। उत्तर भारतीय संघ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के लोगों को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उत्तर भारतीय संघ की ओर से पवई में महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने महिलाओं को साड़ियां भेंट कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन का उद्देश्य छठ पूजा की खुशियां समाज की महिलाओं के साथ साझा करने के साथ जरूरतमंद महिलाओं की मदद करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संतोष सिंह ने कहा कि छठ पूजा आस्था, समर्पण, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है। उत्तर भारतीय संघ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के लोगों को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
वर्ष 2027 डायमंड ज्वेलरी उद्योग के लिए ‘रीसेट और ग्रोथ’ का वर्ष साबित होगा - संजय शाह
मुंबई। वर्ष 2026 डायमंड ज्वेलरी उद्योग के लिए बड़े संरचनात्मक बदलावों का वर्ष रहा है। एक ओर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ग्राहकों की खरीदारी में सतर्कता देखने को मिली है, वहीं दूसरी ओर ब्रांडेड, डिजाइनर और प्रमाणित ज्वेलरी की मांग में नए रुझान सामने आए हैं। प्राकृतिक हीरों (नेचुरल डायमंड) के मुकाबले लैब-ग्रोन डायमंड (LGD) की बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने भी उद्योग के सामने नई चुनौतियां खड़ी की हैं। ऐसे में वर्ष 2027 डायमंड ज्वेलरी उद्योग के लिए ‘रीसेट और ग्रोथ’ का वर्ष साबित होगा। यह विश्वास ज्वेल मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय जीवनलाल शाह ने व्यक्त किया। उद्योग की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. संजय शाह ने कहा कि आने वाले समय में विश्वास, गुणवत्ता, पारदर्शिता और आकर्षक डिजाइन ये चार प्रमुख आधार वैश्विक डायमंड ज्वेलरी बाजार की दिशा तय करेंगे। आज ग्राहक केवल आभूषण नहीं खरीदते, बल्कि उसकी गुणवत्ता, प्रमाणिकता, ब्रांड वैल्यू और विश्वसनीयता को भी समान महत्व देते हैं।
उन्होंने कहा कि डायमंड ज्वेलरी उद्योग मुख्य रूप से निर्यात आधारित और वैश्विक बाजार से जुड़ा हुआ है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली भू-राजनीतिक अस्थिरता, वैश्विक टैरिफ और बदलती व्यापार नीतियों का सीधा असर भारतीय कारोबार पर पड़ता है। इन परिस्थितियों में निर्यातकों के लिए उत्पादन लागत, नए ऑर्डर और बाजार की योजना बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। भारत को अब एक या दो बाजारों पर निर्भर रहने के बजाय अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया के विभिन्न देशों में निर्यात के अवसर बढ़ाकर अपने बाजारों का विस्तार करना होगा। डॉ शाह ने कहा कि वर्तमान में उद्योग के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल कच्चे माल की लागत नहीं, बल्कि हीरों की कीमतों, बाजार की मांग और कार्यशील पूंजी के बीच संतुलन बनाए रखना है। हीरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव, ग्राहकों का सतर्क रवैया और लंबा इन्वेंटरी चक्र निर्माताओं एवं व्यापारियों पर वित्तीय दबाव बढ़ा रहा है। विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए सरल प्रक्रिया के माध्यम से उचित ब्याज दर पर कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। आधुनिक तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. शाह ने कहा कि भविष्य के ज्वेलरी उद्योग की कल्पना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक के बिना संभव नहीं है। प्रोडक्ट डिजाइनिंग से लेकर ग्राहकों की पसंद का विश्लेषण, इन्वेंटरी मैनेजमेंट, मार्केटिंग और बिक्री तक हर क्षेत्र में AI की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। तकनीक के प्रभावी उपयोग से न केवल उत्पादन लागत कम होगी, बल्कि ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार व्यक्तिगत खरीदारी का बेहतर अनुभव भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत की वर्षों पुरानी पारंपरिक कारीगरी और अत्याधुनिक तकनीक का समन्वय देश की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। भारतीय कारीगरों की असाधारण कुशलता को आधुनिक डिजाइन और तकनीक से जोड़कर भारत वैश्विक ज्वेलरी बाजार में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकता है।
डॉ. संजय शाह ने कहा कि आगामी 12 महीनों में भारत के पास विश्वस्तरीय कुशल कारीगरों, विशाल उत्पादन क्षमता और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता को वैश्विक ब्रांडिंग से जोड़ने का अभूतपूर्व अवसर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में स्थिरता आने के साथ घरेलू खपत और निर्यात दोनों क्षेत्रों में सुधार की उम्मीद है। विशेष रूप से युवा ग्राहकों में ब्रांडेड ज्वेलरी, नए डिजाइन, व्यक्तिगत पसंद के आभूषण और डिजिटल कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव से उद्योग को नई गति मिलेगी। सरकार और उद्योग जगत की संयुक्त जिम्मेदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि निर्यात नीतियों का सरलीकरण, MSME क्षेत्र को सस्ती दरों पर ऋण, कारीगरों के लिए कौशल विकास, तकनीकी निवेश और GST प्रक्रियाओं को अधिक सरल बनाना समय की मांग है।
डॉ. संजय जीवनलाल शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत के पास प्रतिभाशाली कारीगरों, मजबूत उत्पादन क्षमता और उद्यमियों की प्रतिबद्धता जैसी अमूल्य संपत्ति है। यदि पारंपरिक कारीगरी को आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता और वैश्विक ब्रांडिंग से जोड़ा जाए, तो ‘मेड इन इंडिया’ केवल एक उत्पाद की पहचान नहीं, बल्कि विश्वसनीयता और उत्कृष्टता का वैश्विक प्रतीक बन सकता है।
उन्होंने कहा कि उचित रणनीति, दूरदर्शी सोच और सरकार एवं उद्योग के संयुक्त प्रयासों से भारतीय डायमंड ज्वेलरी उद्योग का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है। वर्ष 2027 इस दिशा में नई संभावनाओं, नए निवेश और विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगा।
सीमा सिंह के आवास पर आयोजित छठ पूजा में पहुंचे राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा
मुंबई। देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रेय फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह के वर्ली स्थित आवास पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा शामिल हुए। सीमा सिंह, उनके ससुर वासुदेव नारायण सिंह, पति मृत्युंजय सिंह दामाद शांतनु सिंह तथा विजय पाटिल ने महापर्व के पारंपरिक स्मृति चिन्ह से उनका स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर सीमा सिंह के पुत्र श्रेय सिंह और बेटी मेघना सिंह भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने सीमा सिंह और उनके पूरे परिवार को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चार दिनों का व्रत कड़े अनुशासन, संयम, सुचिता और आत्मनियंत्रण का प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों को भी छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार आप सभी के जीवन को खुशहाल बनाए। सीमा सिंह ने राज्यपाल का आभार मानते हुए कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर आप का आगमन मेरे और मेरे परिवार के लिए अविस्मरणीय क्षण है।सीमा सिंह ने भी देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।
संगीत साहित्य मंच की 137 वीं काव्यगोष्ठी संपन्न
ठाणे। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच की 137 वीं काव्यगोष्ठी शनिवार 14 नवंबर 2026 को वाघविल नाका ठाणे पश्चिम उमेश मिश्र प्रभाकर के आवास पर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ गज़लकार एन बी सिंह नादान ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में पंडित ‌श्रीधर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन उमेश मिश्रा प्रभाकर ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ सदाशिव चतुर्वेदी मधुर की वंदना से हुई तत्पश्चात वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना, अजय सिंह, डॉ अरुण मिश्रा अनुरागी,रामजीत गुप्ता,राजेश दुबे अल्हड़ असरदार,बालकवि व्योम दुबे ने अपनी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।गोष्ठी छठ महापर्व,दीपावली एवं बाल दिवस पर समर्पित रही।अंत में संयोजक रामजीत गुप्ता ने सभी की सराहना की और सह संयोजक सदाशिव चतुर्वेदी मधुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अहिंसा योग का शंखनाद पालघर से काशी तक
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर से आज अहिंसा योग के एक विशेष जनजागरण अभियान का शुभारंभ हुआ। “SAVE SELF – THE AWAKENING YATRA (PHASE-2)” के अंतर्गत ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज पालघर से काशी (वाराणसी) के लिए 14 दिवसीय आध्यात्मिक एवं जनजागरण यात्रा पर रवाना हुए। श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर एवं अहिंसा योग के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य योग, अहिंसा, आत्मजागरण, मानसिक शांति, स्वास्थ्य, करुणा, मानवीय संवेदना और विश्व बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए योगीराज काशी पहुंचेंगे। योगीराज ने यात्रा के उद्देश्य पर कहा कि आज संसार को केवल बाहरी विकास की नहीं, बल्कि आंतरिक जागरण की भी आवश्यकता है। मनुष्य स्वयं स्वस्थ, शांत, संयमित और करुणामय बनेगा, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र में वास्तविक शांति स्थापित हो सकेगी। अहिंसा केवल किसी को चोट न पहुंचाने का विचार नहीं, बल्कि अपने विचार, व्यवहार, वाणी और जीवन में करुणा एवं संवेदना को स्थान देने की जीवन-शैली है।
अपर पुलिस महानिदेशक कृष्णा प्रकाश ने योगीराज की प्रशंसा करते हुए इस यात्रा से सभी को जुड़ने का आह्वान किया और कहा आज के समय में योगीराज का यह मिशन विश्व को एक नई राह की तरफ ले जाएगा। उन्होंने कहा कि अहिंसा योग किसी एक जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। यह संपूर्ण मानवता के लिए शांति, स्वास्थ्य और सद्भाव का मार्ग है।
इस अभियान के माध्यम से योगीराज का प्रयास है कि युवा पीढ़ी आत्मअनुशासन, नशामुक्ति, मानसिक संतुलन, भारतीय संस्कृति, संगीत और मानवीय मूल्यों से जुड़े। बांसुरी को इस यात्रा में शांति, साधना और आत्मजागरण के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर योगीराज ने समाजसेवियों, संत-महात्माओं, शिक्षाविदों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने तथा अहिंसा, योग और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यतीश देशमुख (पुलिस अधीक्षक पालघर) ने योगीराज का स्वागत सम्मान करते हुए उनको यात्रा की शुभकामनाएं और बधाई दी पालघर से नासिक के बीच प्रशासनिक सहयोग किया। मुख्य रूप से एड (डॉक्टर) नितिन शर्मा, सोहन लाल बाफना, राहुल ठाकरे, प्रवीण झा, जयंतीलाल बाफना, जितेंद्र यादव, संपतलाल बाफना, उत्कर्ष पांडेय, रमेश बाफना, विजय शंकर पांडे, रुद्र बाफना, श्रीकांत मिश्रा, विरल बाफना, भोगीलाल वीरा, शत्रुघ्न प्रसाद, भावेश बाफना, श्रीराम मणि त्रिपाठी, जयेश बाफना, शैलेश बाफना, जिगर बाफना, हर्षद शाह, पुन्नर तिवारी, शैलेश शाह, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष बरनवाल, उमेश गवली (डीवाईएसपी), उत्तम घरत (नगराध्यक्ष), केरल ढोखा, प्रकाश शाह, रमेश शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुष भारत ने किया।
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए टर्न ओवर पर टैक्स लगाया जाए: भवानजी
मुंबई। मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि सरकार को सभी तरह के टैक्स समाप्त करके देश में टर्न ओवर पर टैक्स लगाना चाहिए। इससे टैक्स सिस्टम सरल होगा तथा टैक्स चोरी रोकने में मदद मिल सकेगी।आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि दस लाख तक के टर्न ओवर पर 0 टैक्स, बीस लाख तक 1%टैक्स तथा 30 लाख तक के टर्न ओवर पर 3% टैक्स  लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 30 % टैक्स से ज्यादा टैक्स नही लिया जाना चाहिए। यह सारा व्यवहार बैंक से होगा, न कोई अकाउंट बुक रखने की जरूरत न और कोई टैक्स, कैश में कारोबार होगा ही नहीं तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रॉपर्टी लेंगे तो उसका  रजिस्ट्रेशन जरूरी होना चाहिए , सभी को  अपनी प्रॉपर्टी, साधन साम्रगी, सोना, चांदी, हीरा मोती, जमीन जायदाद का विवरण डिक्लेयर करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को देश मे एजूकेशन और उपचार फ्री करे और कुटुंब नियोजन करने वाले को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को*डिजिटल भारत, भयमुक्त भारत, क्राइममुक्त भारत, भ्रष्टाचारमुक्त भारत, नशा मुक्त भारत, स्वच्छ भारत ,सशक्त भारत खुशहाल भारत बनाने में अपना योगदान करना चाहिए ताकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाया जा सके।
केईएम अस्पताल के अधिष्ठाता पद पर नियुक्त करें MPSC से योग्य उम्मीदवार : गलगली
मुंबई। केईएम अस्पताल में लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों, दिव्यांग व्यक्तियों और उनके परिजनों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष हरीश भांदिर्गे से मुलाकात कर तीन पन्नों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। गलगली ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि केईएम अस्पताल के अधिष्ठाता (Dean) पद पर महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) के माध्यम से पात्रता प्राप्त योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति की जाए। ज्ञापन में केईएम अस्पताल की लिफ्टों की मरम्मत, नई लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया तथा लिफ्ट बंद रहने की स्थिति में मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं। विशेष रूप से दिव्यांग, फ्रैक्चर से पीड़ित और गंभीर मरीजों के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना संभव नहीं है। ऐसे में उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष से अनिल गलगली केईएम अस्पताल में लिफ्ट की मरम्मत और नई लिफ्ट लगाने के मुद्दे पर लगातार पत्राचार कर रहे हैं और प्रशासन से फॉलोअप ले रहे हैं। लगातार प्रयासों के बावजूद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से उठाया। गलगली ने कहा कि अस्पताल का प्रशासनिक कामकाज अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए अधिष्ठाता पद पर MPSC से पात्रता प्राप्त योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति जरूरी है। वर्तमान में प्रभारी अधिष्ठाता कार्यरत हैं, जिनके प्रशासनिक कामकाज को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, अस्पताल के प्रशासनिक संचालन में आवश्यक दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।
उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, स्वच्छता, लिफ्ट व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की नियमित निगरानी करने की भी मांग की है। मरीजों को सुरक्षित और सुगम चिकित्सा सुविधा मिलना उनका अधिकार है। लिफ्ट की समस्या के कारण किसी भी मरीज के इलाज में बाधा नहीं आनी चाहिए, यह स्पष्ट भूमिका अनिल गलगली ने रखी।
नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं कविगोष्ठी संपन्न
ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुम्भ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में साहित्य और सौहार्द का संगम दिखाई दिया।थाणे अध्यक्ष एवं कवि साहित्य अनुरागी सुशील कुमार नाचीज़ द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं साहित्यिक वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर साहित्य जगत से जुड़े अनेक साहित्यकारों एवं काव्यप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही सहित वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत गुप्त, नंदलाल क्षितिज,शिल्पा सोनटक्के, विनय सिंह विनम्र, डॉ. प्रभा शर्मा, अनीता रवी, ललिता प्रभु दयाल मड़ैय्या, नरसिंह हैरान, अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी, हरीलाल यादव, सुशील कुमार सिंह, रामप्यारे रघुवंशी, जगनबाबू गांजी , निरंजन भोशले सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्थान के अध्यक्ष सुशील कुमार नाचीज़ ने किया। दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों ने आपसी प्रेम, सद्भाव और आत्मीयता के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दी तथा सभी ने अपनी-अपनी कविताओं एवं साहित्यिक रचनाओं का पाठ कर वातावरण को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया।अंत में आयोजक सुशील कुमार नाचीज़ ने सभी उपस्थित साहित्यकारों एवं मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
दिग्विजय सिंह तो सिर्फ मोहरा,असली खिलाड़ी कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व: अजय पाठक
मुंबई। भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता अजय पाठक ने कहा है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा हिंदुत्व को नफरत, हिंसा और झूठ का मार्ग बताना करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है। भाजपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह तो सिर्फ मोहरा हैं। यह बयान उनकी अपनी जुबान नहीं, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की लिखी हुई स्क्रिप्ट है। कांग्रेस के इशारे पर ही दिग्विजय सिंह इस तरह के हिंदू विरोधी बयान देते हैं। अजय पाठक ने कहा कि हिंदुत्व भारत की सांस्कृतिक आत्मा है, जिसने देश को प्रेम, अहिंसा, सहिष्णुता और वसुधैव कुटुंबकम् सिखाया है। सनातन और हिंदुत्व को अलग बताकर कांग्रेस हिंदू समाज में फूट डालना चाहती है। भाजपा मांग करती है कि दिग्विजय सिंह करोड़ों हिंदुओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और कांग्रेस नेतृत्व स्पष्ट करे कि क्या वह इस बयान से सहमत है। चुप्पी का मतलब होगा कि यह बयान नेतृत्व की सहमति से दिया गया है।