घनश्याम दुबे की 75वीं जयंती पर ‘GRD10’ का विधायक संजय उपाध्याय ने किया शुभारंभ
मुंबई। अंधेरी पश्चिम स्थित श्रीकृष्णा कॉम्प्लेक्स में पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय घनश्याम राजनारायण दुबे की 75वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति, विचारों और सामाजिक योगदान को समर्पित ‘GRD10 – A Legacy of Inspiration’ संस्था का भव्य शुभारंभ किया गया। भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर इस पहल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस गरिमामय अवसर पर असम के राज्यपाल आचार्य लक्ष्मण प्रसाद ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए। निरंजन हीरानंदानी सहित बॉलीवुड की प्रतिष्ठित हस्तियों तथा सामाजिक, शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आरटीआई कार्यकर्ता एवं पत्रकार अनिल गलगली, डॉ. राधेश्याम तिवारी, धर्मराज दुबे, पत्रकार बृजमोहन पांडे, फिल्म युनियन नेता बी.एन. तिवारी, अशोक दुबे, डॉ. सागर त्रिपाठी, विनोद पाठक, डॉ. नीरज दुबे, एड अवनीश सिंह, पत्रकार अभय मिश्रा, हरगोविंद विश्वकर्मा और राजकिशोर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन आरजे जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिल गलगली ने किया। स्वर्गीय घनश्याम राजनारायण दुबे पहलवान, राजनेता और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। शिवसेना की ओर से विधान परिषद सदस्य रहे दुबे ने उत्तर भारतीय समाज को एकजुट करने और सामाजिक स्तर पर संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता, संघर्ष और जनसेवा की विरासत को संस्थागत स्वरूप देकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी सुपुत्री डॉ. सुनीता दुबे, मैनेजिंग डायरेक्टर, आर्यन हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर ने GRD10 की परिकल्पना की है।
GRD10 के माध्यम से प्रतिवर्ष प्रतिभाशाली व्यक्तियों और जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पारंपरिक कुश्ती एवं अखाड़ा संस्कृति, खेल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, पत्रकारिता तथा सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्र प्रमुख होंगे। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण में योगदान को भी इस पहल में विशेष स्थान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में आर्यन दुबे ने आगामी वर्ष में प्रदान किए जाने वाले पांच पुरस्कारों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं, डॉ. सुनीता दुबे ने सामाजिक सरोकारों के तहत कैंसर पीड़ितों और स्कूली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनीता दुबे ने बोरिवली में स्वर्गीय घनश्याम दुबे के नाम पर कुश्ती अकादमी स्थापित करने तथा क्षेत्र में सड़क और विद्यालय निर्माण से संबंधित विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। इस संबंध में विधायक संजय उपाध्याय को पहल की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और शीघ्र सकारात्मक परिणाम आने की अपेक्षा है। कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय घनश्याम दुबे के सामाजिक योगदान और विचारों को स्मरण करते हुए उनकी जनसेवा की विरासत को पुरस्कारों, संस्थागत पहलों और समाजोपयोगी कार्यों के जरिए आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।![]()

मुंबई। अंधेरी पश्चिम स्थित श्रीकृष्णा कॉम्प्लेक्स में पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय घनश्याम राजनारायण दुबे की 75वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति, विचारों और सामाजिक योगदान को समर्पित ‘GRD10 – A Legacy of Inspiration’ संस्था का भव्य शुभारंभ किया गया। भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर इस पहल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस गरिमामय अवसर पर असम के राज्यपाल आचार्य लक्ष्मण प्रसाद ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए। निरंजन हीरानंदानी सहित बॉलीवुड की प्रतिष्ठित हस्तियों तथा सामाजिक, शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आरटीआई कार्यकर्ता एवं पत्रकार अनिल गलगली, डॉ. राधेश्याम तिवारी, धर्मराज दुबे, पत्रकार बृजमोहन पांडे, फिल्म युनियन नेता बी.एन. तिवारी, अशोक दुबे, डॉ. सागर त्रिपाठी, विनोद पाठक, डॉ. नीरज दुबे, एड अवनीश सिंह, पत्रकार अभय मिश्रा, हरगोविंद विश्वकर्मा और राजकिशोर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुंबई। नासिक के उद्योगपति तथा विश्व प्रसिद्ध गारगोटी संग्रहालय के संस्थापक केसी पांडे ने अपनी धर्मपत्नी नीरा कृष्णा पांडे के साथ एक दिन में ही देवभूमि उत्तराखंड स्थित चार धाम की यात्रा कर एक प्रेरणादायक रिकॉर्ड बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी वरिष्ठ नागरिक दंपत्ति की एक दिन के भीतर चारों धाम की यात्रा करना अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण माना जाता है। उन्होंने चारों धाम की यात्रा किराए के हेलीकॉप्टर से की। इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए चुकाने पड़े। यात्रा के दौरान उनके साथ श्री कैलाश मठ ट्रस्ट के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी संविदानंद, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा तथा प्रेम मिश्रा उपस्थित रहे। श्री पांडे ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यात्रा अत्यंत कठिन रही, परंतु प्रकृति ने उनका पूरा साथ दिया। दीपावली के अवसर पर यह उनकी अविस्मरणीय धार्मिक यात्रा रही। उत्तराखंड के चार धाम जिन्हें छोटा चार धाम भी कहा जाता है, उसमें मां यमुना का उद्गम स्थल यमुनोत्री, मां गंगा का उद्गम स्थल गंगोत्री, भगवान शिव को समर्पित ज्योतिर्लिंग केदारनाथ तथा भगवान विष्णु को समर्पित धाम बद्रीनाथ का समावेश है। केसी पांडे की एक दिन में की गई चार धाम यात्रा उनके आत्मबल और दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचायक है। श्री शिरडी संस्थान के ट्रस्टी रहे केसी पांडे साई बाबा के भक्त हैं और अपनी उपलब्धि का सरसरी उन्हीं के चरणों में समर्पित करते हैं।1993 में भारतीय जल सेना में चीफ एयर आर्टिफिशर के पद पर सेवा निवृत केसी पांडे, 1978 से लेकर 1993 तक आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विराट जैसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर काम कर चुके हैं।
भायंदर। मीरा भायंदर के प्रबुद्ध लोगों की सामाजिक संस्था भोर भ्रमण परिवार द्वारा जेसल पार्क स्थित राहुल बंगला पर दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पिछले दिनों राहुल ग्राउंड पर संपन्न हुई एनबीटी पुरस्कृत रामलीला के लिए सरस्वती साहित्य कला मंडल के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने संस्था के संरक्षक तथा मार्गदर्शन लल्लन तिवारी का धार्मिक अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह के साथ सम्मान किया। लल्लन तिवारी ने रामलीला के सभी पदाधिकारियों और अभिनय करने वाले कलाकारों को बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में भोर भ्रमण परिवार के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे, अभय राज चौबे, शिवकुमार चौबे, मुरलीधर पांडे, प्रोफेसर हरीप्रसाद पाठक, मीरा भायंदर परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, शिव पांडे, दिनेश दुबे, शिव बहादुर सिंह, माताकृपालु उपाध्याय, अदालत पांडे, बृजेश तिवारी, राजीव मणि त्रिपाठी, संजय दुबे, श्रीराम दुबे, वीरेंद्र पाठक आदि का समावेश रहा। लल्लन तिवारी द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी उपस्थित सभी लोगों को दीपावली का उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोटरी भारत सरकार एडवोकेट आरजे मिश्रा ने किया।
मुंबई। राज्य में सूखे का संकट मंडरा रहा है। ऐसे में किसानों और आदिवासी भाई-बहनों के साथ दिवाली मनाने का आह्वान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था। इस आह्वान का प्रतिसाद देते हुए कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने गोरेगांव पूर्व स्थित आरे मिल्क कॉलोनी परिसर के खांबांचा पाड़ा में आदिवासी भाई-बहनों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने छोटे बच्चों को शैक्षणिक सामग्री, खिलौने, पटाखे, बिस्कुट और साइकिलें वितरित कर उनकी खुशियों में वृद्धि की।वनवासी कल्याण आश्रम, महाराष्ट्र और लोढ़ा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरे मिल्क कॉलोनी के यूनिट क्रमांक 25 स्थित खांबांचा पाड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री लोढ़ा ने आदिवासी परिवारों के साथ संवाद किया और उनके साथ दिवाली की खुशियां मनाईं। इस पहल के अंतर्गत लोढ़ा फाउंडेशन के माध्यम से मरम्मत कर उपयोग के योग्य बनाई गई साइकिलें और खिलौने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को दिवाली का फराल, पटाखे, बिस्कुट और शैक्षणिक सामग्री भी दी गई।
मुंबई। राजस्थानी महिला मंडल की सांस्कृतिक समिति द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर भव्य दीपावली स्नेह सम्मेलन का आयोजन ‘समुद्र मंथन’ की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति के साथ बड़े हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक किया गया। इस भव्य आयोजन में 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।


Nov 12 2026, 17:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k