/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz घनश्याम दुबे की 75वीं जयंती पर ‘GRD10’ का विधायक संजय उपाध्याय ने किया शुभारंभ Maharashtra
घनश्याम दुबे की 75वीं जयंती पर ‘GRD10’ का विधायक संजय उपाध्याय ने किया शुभारंभ
मुंबई। अंधेरी पश्चिम स्थित श्रीकृष्णा कॉम्प्लेक्स में पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय घनश्याम राजनारायण दुबे की 75वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति, विचारों और सामाजिक योगदान को समर्पित ‘GRD10 – A Legacy of Inspiration’ संस्था का भव्य शुभारंभ किया गया। भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर इस पहल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस गरिमामय अवसर पर असम के राज्यपाल आचार्य लक्ष्मण प्रसाद ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए। निरंजन हीरानंदानी सहित बॉलीवुड की प्रतिष्ठित हस्तियों तथा सामाजिक, शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आरटीआई कार्यकर्ता एवं पत्रकार अनिल गलगली, डॉ. राधेश्याम तिवारी, धर्मराज दुबे, पत्रकार बृजमोहन पांडे, फिल्म युनियन नेता बी.एन. तिवारी, अशोक दुबे, डॉ. सागर त्रिपाठी, विनोद पाठक, डॉ. नीरज दुबे, एड अवनीश सिंह, पत्रकार अभय मिश्रा, हरगोविंद विश्वकर्मा और राजकिशोर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन आरजे जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिल गलगली ने किया। स्वर्गीय घनश्याम राजनारायण दुबे पहलवान, राजनेता और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। शिवसेना की ओर से विधान परिषद सदस्य रहे दुबे ने उत्तर भारतीय समाज को एकजुट करने और सामाजिक स्तर पर संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता, संघर्ष और जनसेवा की विरासत को संस्थागत स्वरूप देकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी सुपुत्री डॉ. सुनीता दुबे, मैनेजिंग डायरेक्टर, आर्यन हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर ने GRD10 की परिकल्पना की है।
GRD10 के माध्यम से प्रतिवर्ष प्रतिभाशाली व्यक्तियों और जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पारंपरिक कुश्ती एवं अखाड़ा संस्कृति, खेल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, पत्रकारिता तथा सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्र प्रमुख होंगे। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण में योगदान को भी इस पहल में विशेष स्थान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में आर्यन दुबे ने आगामी वर्ष में प्रदान किए जाने वाले पांच पुरस्कारों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं, डॉ. सुनीता दुबे ने सामाजिक सरोकारों के तहत कैंसर पीड़ितों और स्कूली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनीता दुबे ने बोरिवली में स्वर्गीय घनश्याम दुबे के नाम पर कुश्ती अकादमी स्थापित करने तथा क्षेत्र में सड़क और विद्यालय निर्माण से संबंधित विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। इस संबंध में विधायक संजय उपाध्याय को पहल की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और शीघ्र सकारात्मक परिणाम आने की अपेक्षा है। कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय घनश्याम दुबे के सामाजिक योगदान और विचारों को स्मरण करते हुए उनकी जनसेवा की विरासत को पुरस्कारों, संस्थागत पहलों और समाजोपयोगी कार्यों के जरिए आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
नासिक के उद्योगपति केसी पांडे ने एक दिन में चार धाम की यात्रा का बनाया रिकॉर्ड
मुंबई। नासिक के उद्योगपति तथा विश्व प्रसिद्ध गारगोटी संग्रहालय के संस्थापक केसी पांडे ने अपनी धर्मपत्नी नीरा कृष्णा पांडे के साथ एक दिन में ही देवभूमि उत्तराखंड स्थित चार धाम की यात्रा कर एक प्रेरणादायक रिकॉर्ड बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी वरिष्ठ नागरिक दंपत्ति की एक दिन के भीतर चारों धाम की यात्रा करना अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण माना जाता है। उन्होंने चारों धाम की यात्रा किराए के हेलीकॉप्टर से की। इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए चुकाने पड़े। यात्रा के दौरान उनके साथ श्री कैलाश मठ ट्रस्ट के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी संविदानंद, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा तथा प्रेम मिश्रा उपस्थित रहे। श्री पांडे ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यात्रा अत्यंत कठिन रही, परंतु प्रकृति ने उनका पूरा साथ दिया। दीपावली के अवसर पर यह उनकी अविस्मरणीय धार्मिक यात्रा रही। उत्तराखंड के चार धाम जिन्हें छोटा चार धाम भी कहा जाता है, उसमें मां यमुना का उद्गम स्थल यमुनोत्री, मां गंगा का उद्गम स्थल गंगोत्री, भगवान शिव को समर्पित ज्योतिर्लिंग केदारनाथ तथा भगवान विष्णु को समर्पित धाम बद्रीनाथ का समावेश है। केसी पांडे की एक दिन में की गई चार धाम यात्रा उनके आत्मबल और दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचायक है। श्री शिरडी संस्थान के ट्रस्टी रहे केसी पांडे साई बाबा के भक्त हैं और अपनी उपलब्धि का सरसरी उन्हीं के चरणों में समर्पित करते हैं।1993 में भारतीय जल सेना में चीफ एयर आर्टिफिशर के पद पर सेवा निवृत केसी पांडे, 1978 से लेकर 1993 तक आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विराट जैसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर काम कर चुके हैं।
राजस्थानी समाज की प्रतिष्ठित संस्थाओं का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न
 
मुंबई। लक्षधाम हाईस्कूल हाॅल, गोकुलधाम, गोरेगांव पूर्व में सम्पन्न हुआ। बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे।  सम्मेलन में श्री देवकीनंदन जिंदल, सुरेश भगेरिया, डाॅ. श्याम अग्रवाल, डॉ अनील काशी मुरारका , रमाकांत टिबडेवाला , जगदीश गुप्ता , राज दीदी, श्यामसुंदर पंसारी,  जयकुमार गुप्ता, अनिल कैंया, रमन अग्रवाल, बंकेश अग्रवाल, कृष्णकुमार झुनझुनवाला , अनिल पाटोदिया,  डालचंद गुप्ता, विजय केडिया, विरेन्द्र याज्ञनिक, प्रदीप पंसारी ,सज्जन गोयनका, डाॅ. राहुल मोदी, डाॅ.रोहित मोदी, डाॅ. राजेश हिम्मतरामका,श्रीराम शर्मा , सुनील गोयल, लालचंद चौधरी , मधू महेश्वरी , मनोज सिंगडोदिया, उमेश मोदी , प्रदीप बंका , हरिप्रसाद अग्रवाल, दीनबंधु जालान,विष्णु मुरारका , श्रीकांत अग्रवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, स्वदेश खेतावत , प्रवीण मुकीम , रमेश मोदी, प्रकाश रूईया ,रवी खेतान, प्रकाश  झुनझुनवाला, एवं बडी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुंबई में यह एक मात्र ऐसा दीपावली सम्मेलन रहा, जिसमें मुंबई में रहते हुए लोग कई वर्षो बाद सम्मेलन में मिले। राजस्थानी मंडल गोकुलधाम यशोधाम द्वारा सबका सम्मान किया गया। संस्थापक एवं मानद सचिव राजेन्द्र तुलस्यान ने आगन्तुको का आभार वक्त करते हुए दीपावली एवं आगामी वर्ष आपके परिवार,   व्यवसाय एवं उधोग के लिए सुख समृद्धिदायक होने की शुभकामना दी।
भोर भ्रमण परिवार के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में लल्लन तिवारी का सम्मान
भायंदर। मीरा भायंदर के प्रबुद्ध लोगों की सामाजिक संस्था भोर भ्रमण परिवार द्वारा जेसल पार्क स्थित राहुल बंगला पर दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पिछले दिनों राहुल ग्राउंड पर संपन्न हुई एनबीटी पुरस्कृत रामलीला के लिए सरस्वती साहित्य कला मंडल के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने संस्था के संरक्षक तथा मार्गदर्शन लल्लन तिवारी का धार्मिक अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह के साथ सम्मान किया। लल्लन तिवारी ने रामलीला के सभी पदाधिकारियों और अभिनय करने वाले कलाकारों को बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में भोर भ्रमण परिवार के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे, अभय राज चौबे, शिवकुमार चौबे, मुरलीधर पांडे, प्रोफेसर हरीप्रसाद पाठक, मीरा भायंदर परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, शिव पांडे, दिनेश दुबे, शिव बहादुर सिंह, माताकृपालु उपाध्याय, अदालत पांडे, बृजेश तिवारी, राजीव मणि त्रिपाठी, संजय दुबे, श्रीराम दुबे, वीरेंद्र पाठक आदि का समावेश रहा। लल्लन तिवारी द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी उपस्थित सभी लोगों को दीपावली का उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोटरी भारत सरकार एडवोकेट आरजे मिश्रा ने किया।
जनसेवी कार्य के लिए राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा ने किया बाबूलाल जैन का सम्मान

मुंबई। विगत चार दशकों से सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में सक्रिय राजस्थान सरकार द्वारा भामाशाह रत्न से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल जैन का सम्मान महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा ने किया। महाराष्ट्र के राज भवन में वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल जैन तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय ने महामहिम राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामना दी। मुलाकात के दौरान तमाम सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बाबूलाल जैन ने राज्यपाल के समक्ष महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा समाज के जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। राज्यपाल ने बाबूलाल जैन के सामाजिक कार्य को सराहते उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी ऐसे ही जनकल्याण के कार्य करते रहने की शुभकामना दी। गौरतलब हो कि भामाशाह बाबूलाल जैन द्वारा अपनी मातृभूमि राजस्थान के राजलदेसर में 15 एकड भूमि में भव्य हनुमान जी के मंदिर का निर्माण कराया गया है, साथ ही धर्मशाला का भी निर्माण कराया गया है, जहां वर्ष भर धार्मिक अनुष्ठान तथा महाभंडारे का आयोजन होता है। राजस्थान के राजलदेसर तथा आसपास के क्षेत्र में उनके द्वारा स्कूल, पुलिस स्टेशन भवन का निर्माण, जीर्णोद्धार, स्कूली बच्चों की शैक्षणिक मदद, विविध स्पर्धाओं का निजी खर्च पर आयोजन, जरूरतमंद परिवारों की मदद,  गरीब परिवार के कन्या विवाह, विधवा महिलाओं के जीविकोपार्जन, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग समेत सभी तरह के सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अपनी कर्मभूमि मुंबई में वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल जैन ने चातुर्मास के दौरान मुंबई के सभी जैन मंदिर में एक ही दिन पांच लाख समाज बंधुओं, बहनों को चौविहार (भोजन) कराने का अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया, जो लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। मुंबई हो या राजस्थान, या फिर मोदी जी का गुजरात, शासन हो या प्रशासन, या फिर आम व्यक्ति, साल का कोई भी ऐसा दिन नहीं, कि बाबूलाल जैन की जनसेवा रुपी मदद से कम से कम समाज के अंतिम पायदान के दस-बीस लोग लाभान्वित न होते हों।
महाराष्ट्र के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने आदिवासियों के साथ मनाई दिवाली
मुंबई। राज्य में सूखे का संकट मंडरा रहा है। ऐसे में किसानों और आदिवासी भाई-बहनों के साथ दिवाली मनाने का आह्वान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था। इस आह्वान का प्रतिसाद देते हुए कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने गोरेगांव पूर्व स्थित आरे मिल्क कॉलोनी परिसर के खांबांचा पाड़ा में आदिवासी भाई-बहनों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने छोटे बच्चों को शैक्षणिक सामग्री, खिलौने, पटाखे, बिस्कुट और साइकिलें वितरित कर उनकी खुशियों में वृद्धि की।वनवासी कल्याण आश्रम, महाराष्ट्र और लोढ़ा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरे मिल्क कॉलोनी के यूनिट क्रमांक 25 स्थित खांबांचा पाड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री लोढ़ा ने आदिवासी परिवारों के साथ संवाद किया और उनके साथ दिवाली की खुशियां मनाईं। इस पहल के अंतर्गत लोढ़ा फाउंडेशन के माध्यम से मरम्मत कर उपयोग के योग्य बनाई गई साइकिलें और खिलौने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को दिवाली का फराल, पटाखे, बिस्कुट और शैक्षणिक सामग्री भी दी गई।
शहर के नागरिकों से उपयोग में नहीं आने वाली वस्तुएं एकत्रित कर लोढ़ा फाउंडेशन के माध्यम से उनकी मरम्मत की जाती है। इसके बाद साइकिल और खिलौनों जैसी वस्तुएं जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाई जाती हैं। उन्होंने भविष्य में हर वर्ष अलग-अलग आदिवासी पाड़ों में दिवाली मनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। प्रकृति के सान्निध्य में आदिवासी भाई-बहनों के साथ दिवाली मनाने का अनुभव अब तक की दिवाली की सबसे खास यादों में से एक है, ऐसा भी उन्होंने कहा।
कार्यक्रम में आदिवासी भाई-बहनों ने पारंपरिक तारपा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस नृत्य का उत्साह देखकर मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा भी स्वयं को नृत्य में शामिल होने से रोक नहीं पाए। उन्होंने आदिवासी भाई-बहनों के साथ तारपा नृत्य का आनंद लिया। साथ ही छोटे बच्चों के साथ पटाखे फोड़े और घर-घर जाकर दिवाली के फराल का वितरण कर त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया।इस अवसर पर नगरसेविका प्रीति साटम, वनवासी कल्याण आश्रम के कार्याध्यक्ष सुशील जाजू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहन उपस्थित थे। मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने आदिवासी पाड़े के छोटे बच्चों के साथ पटाखे फोड़कर दिवाली की खुशियां मनाईं। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों को दिवाली के फराल का वितरण किया।
राजस्थानी महिला मंडल के दीपावली स्नेह सम्मेलन में समुद्र मंथन की संगीतमय प्रस्तुति
मुंबई। राजस्थानी महिला मंडल की सांस्कृतिक समिति द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर भव्य दीपावली स्नेह सम्मेलन का आयोजन ‘समुद्र मंथन’ की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति के साथ बड़े हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक किया गया। इस भव्य आयोजन में 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मंजू लोढ़ा ने माँ महालक्ष्मी की मनमोहक भूमिका निभाई। मंडल की सदस्याओं ने इस संगीतमय कार्यक्रम में पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा अपनी शानदार प्रस्तुति से समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण भारत की विभिन्न पारंपरिक बुनाई कलाओं एवं वस्त्र परंपराओं को दर्शाती सुंदर साड़ियाँ रहीं। सभी सदस्याओं ने अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक साड़ियों के माध्यम से भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत एवं सांस्कृतिक विविधता का सुंदर परिचय दिया।
इस प्रस्तुति में मंजू लोढ़ा, अनुपमा जालान, लक्ष्मी करनानी, मीना अग्रवाल, अर्चना बजाज, स्वप्ना पोद्दार, संगीता जालान, सुनीता मंडेलिया, मुदिता अग्रवाल, मयूरी सेक्सरिया, प्रभा लोढ़ा, सुनीता काबरा, साधना केजरीवाल, मंजू नेवटिया एवं साधना सिंघानिया ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस भव्य आयोजन को साकार करने में श्रीमती शुभांगी घटनेकर का विशेष योगदान रहा। संयोजिका के रूप में उन्होंने पूरी प्रस्तुति की परिकल्पना, तैयारी, समन्वय एवं मंचन को बेहद कुशलता और रचनात्मकता के साथ साकार किया। उनके विशेष प्रयासों और समर्पण के लिए विशेष धन्यवाद एवं सराहना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में मंडल की मंत्रिणी श्रीमती मुदिता जटिया द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्याओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर मंडल के सभी ट्रस्टी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संगीत, संस्कृति, परंपरा, आपसी सौहार्द और महिला एकता से सजी यह शाम सभी के लिए अविस्मरणीय बन गई। ‘समुद्र मंथन’ की इस अनूठी प्रस्तुति ने दीपावली के उत्सव में भक्ति, सौंदर्य और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के रंग भर दिए।
"चलो इस बार, दिवाली कुछ ऐसे मनाते हैं।"

–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा

चलो इस बार,

दिवाली कुछ ऐसे मनाते हैं,

एक दीप से दूसरा दीप जलाते हैं,

बुझे हुए दीपों को फिर से रोशन करते हैं,

पड़ोसी के आँगन में भी एक दीप जलाते हैं,

निर्धनों की बस्तियों में खुशियों के दीप जलाते हैं,

नन्हे-नन्हे मासूम चेहरों की मुस्कान बन जाते हैं,

चलो इस बार, दिवाली कुछ ऐसे मनाते हैं।

सरहद पर शहीद हुए जाँबाज़ सिपाहियों के,

घर-आँगन में दीपों की माला सजाते हैं,

जो इस दीपावली पर अपने घर नहीं लौट सकते,

उनके परिवारों के संग खुशियाँ बाँटते हैं,

मिल-बैठकर प्रेम से पकवान खाते हैं,

उनके सूने आँगन में अपनत्व के दीप जलाते हैं,

चलो इस बार, दिवाली कुछ ऐसे मनाते हैं।

माटी का नन्हा-सा दिया,

कितनी बड़ी सीख दे जाता है,

स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देना सिखाता है,

घी, तेल और बाती का साथ होना,

मिलकर एक छोटी-सी लौ को प्रज्वलित करना,

अमावस्या की काली रात को भी पूनम बना देता है,

चलो इस बार, दिवाली कुछ ऐसे मनाते हैं।

हम सब भी समाज के घटक हैं,

चाहें तो मिलकर एक नई अलख जगा सकते हैं,

देश और समाज में फैले अंधकार को,

अपने छोटे-छोटे प्रयासों से मिटा सकते हैं,

किसी के जीवन में उम्मीद का उजाला ला सकते हैं,

चलो इस बार, दिवाली कुछ ऐसे मनाते हैं।

आओ, हम भी एक ऐसा दीपक बन जाएँ,

बुझने से पहले किसी की राह रोशन कर जाएँ,

किसी की उम्मीद, किसी का विश्वास बन जाएँ,

किसी के चेहरे की खोई मुस्कान बन जाएँ,

अपने हिस्से का उजाला दूसरों में बाँट जाएँ,

चलो इस बार, दिवाली कुछ ऐसे मनाते हैं। चलो इस बार प्रदूषण रहित दिवाली मनाते हैं।

महात्मा ज्योतिबा फुले कौशल प्रशिक्षण केंद्र’; पहले चरण में 100 केंद्रों को मंजूरी

मुंबई।आज के तेजी से बदलते तकनीकी और प्रतिस्पर्धात्मक युग में युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए कौशल विकास पर जोर देने के उद्देश्य से कौशल विकास विभाग ने ‘महात्मा ज्योतिबा फुले कौशल प्रशिक्षण केंद्र’ योजना शुरू की है। गुरुवार को मेट्रो चौक स्थित एल्फिंस्टन टेक्निकल हाई स्कूल परिसर के दक्ष हॉल में महात्मा ज्योतिबा फुले कौशल विकास योजना का ऑनलाइन उद्घाटन संपन्न हुआ। इस योजना का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के हाथों किया गया। इस योजना के अंतर्गत केवल 300 वर्ग फुट की जगह में कौशल प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की अनुमति दी गई है तथा पहले चरण में राज्य के १०० केंद्रों को प्रायोगिक आधार पर मंजूरी दी गई है। इनमें से १२ केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इस पहल के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण को गांव-गांव और बस्ती-बस्ती तक पहुंचाने का सरकार का प्रयास है। मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले कौशल प्रशिक्षण केंद्र भारत की पहली ऐसी पहल है। राज्य के झुग्गी-बस्तियों, दुर्गम, पहाड़ी, नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों के जरूरतमंद युवक-युवतियों को कौशल विकास प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रमोद महाजन कौशल विकास एवं उद्यमिता अभियान (PMKUVA) के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने के लिए जगह संबंधी मानदंडों में छूट दी गई है और अब न्यूनतम 300 से 1500 वर्ग फुट जगह में भी प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जा सकते हैं। नागपुर, डहाणू-पालघर, नंदुरबार, यवतमाल, पुणे, मुंबई, सिंधुदुर्ग और जलगांव जिलों में 12 केंद्रों का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के आयुक्त डॉ. अमित सैनी, रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. अपूर्वा पालकर, महाराष्ट्र राज्य नवाचार सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. श्रीकांत पाटील, व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय के संचालक सतीश सूर्यवंशी सहित अन्य उपस्थित थे।

कवि विनय शर्मा दीप की कविता 'आंगन' पाठ्य-पुस्तक में चयनित

मुंबई । महानगर के चर्चित कलमकार एवं पत्रकार कवि विनय शर्मा दीप को पुनः पाठ्य-पुस्तक में स्थान प्राप्त हुआ। दीप की कविता 'आंगन ' व्याकरण बद्ध एवं सारगर्भित पैमाने पर पाए जाने के उपरांत नगीन प्रकाशन मेरठ उत्तर प्रदेश ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में NCF-SE कक्षा 8 वीं के बच्चों हेतु दिव्य ज्ञान हिंदी पाठ्य- पुस्तक में स्थान देकर कवि को गौरवान्वित किया है।उक्त पाठ्य-पुस्तक के लेखक एवं कवि शिक्षाविद् सर्वेश कान्त वर्मा ने जनपद जौनपुर स्थित विनय शर्मा दीप के पैतृक गांव फूलपुर आकर मां शेरावाली के दरबार में संपूर्ण परिवार एवं उत्कृष्ट साहित्यकारों की उपस्थिति में पुस्तक भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी।नगीन प्रकाशन का यह पुस्तक अमेज़न व फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जो 2026-27 से कक्षा 8वीं के पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के पठन हेतु चयनित किया गया है। उक्त पुस्तक में दीप की कविता आंगन चयनित होने पर गांव के नागरिक एवं जनपद सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के चिरपरिचित साहित्यकारों तथा महानगर मुंबई, ठाणे शहर के साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों में खुशी देखने को मिला।सभी लोग फ़ोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से दीप को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दे रहे हैं। कवि विनय शर्मा दीप ने उक्त पवित्र स्थान पर जगत जननी जगदंबा को दंडवत प्रणाम किया तथा अपनी मां श्रीमती शांति देवी का भी आशीर्वाद लिया।उक्त स्थान पर दीप की मां श्रीमती शांति देवी के साथ अनुज रविन्द्र कुमार शर्मा एवं प्रवीण कुमार शर्मा उपस्थित थे तथा जनपद के चर्चित कवि संजय सिंह सागर,के आर स्नेही, गीतकार अवधेश पाठक मधुर,वरिष्ठ साहित्यकार जयंत्री प्रसाद जगमग, सुल्तानपुर से रमेशचंद्र नंदवंशी,श्रीमती रचना सोनकर,श्रीमती बिन्दू वन्दना शिवा एवं दुर्गा पूजन समिति के अध्यक्ष शैलेश प्रजापति के साथ सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।अंत में विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों के साथ पुस्तक लेखक सर्वेश कांत वर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी को प्रणाम करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।