/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मुलुंड में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन Maharashtra
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मुलुंड में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से मुलुंड पश्चिम स्थित जी.एस. शेट्टी ग्रैंड सेंट्रल हॉल, एन.एस. रोड में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शंकर शेट्टी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सेवादल, युवक कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में फोर्टिस हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों एवं तकनीकी कर्मचारियों ने रक्तदान और स्वास्थ्य जांच के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राकेश शेट्टी ने रक्तदान को मानवता की सर्वोत्तम सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि जनकल्याण एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी से ही दी जा सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक जिम्मेदारी, स्वास्थ्य जागरूकता और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।
पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर शिवसेना का आंदोलन : संदीप तिवारी
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका की महासभा में पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर शिवसेना आक्रामक है। शिवसेना जिला अध्यक्ष राजू भोईर के नेतृत्व में मंगलवार को 16 भाजपा नगरसेवकों के विरोध में जन आंदोलन किया गया। इस आंदोलन की शुरुआत भायंदर पूर्व के जेसल पार्क स्थित नगरसेविका शानू गोहिल की जनसंपर्क कार्यालय से की गई। इसके बाद साईंबाबा नगर, शिरडी नगर, न्यू गोल्डन नेस्ट, जेपी नॉर्थ सर्कल समेत अनेक भागों में विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन पत्रकारों के सम्मान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है उन्होंने कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और सत्ता में बैठे लोगों के कार्यों पर नजर रखते हैं। वे नीतियों की समीक्षा करते हैं और सत्ता के दुरुपयोग, अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, उनके कारण ही जनता की आम समस्याएं प्रशासन तक पहुंचती हैं। ऐसे भी पत्रकारों का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष राजू भोईर के नेतृत्व में शिवसेना द्वारा जन आंदोलन किया गया। पत्रकारों के न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजू भोईर के अलावा समन्वयक विक्रम प्रताप सिंह, शहर प्रमुख सचिन मांजरेकर, पूर्व नगरसेवक विजय राय,  विद्या शंकर चतुर्वेदी,निशा नार्वेकर जिला संघटक,नवीन सिंह शहर प्रमुख, संतोस गोले, प्रीति पाटिल, धर्मेश पांडेय, सर्वेस पांडेय, अरुण मिश्रा, निखिल तावड़े, रवि तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या 65 हजार के पार
मुंबई। केंद्रीय कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित बहुराज्यीय नवाचार प्रतियोगिता ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। महाराष्ट्र जोन से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों की संख्या 65 हजार से अधिक हो गई है। बढ़ती भागीदारी को देखते हुए प्रतियोगिता के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर उपलब्ध है। विभिन्न सामाजिक और सार्वजनिक समस्याओं के नवीन एवं व्यावहारिक समाधान खोजना इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्रीय सुरक्षा, शहरी पलायन और श्रमिकों को गर्मी से बचाने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नवाचारों को प्रतिभागियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है।‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष संभावित खतरे (जैसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग और अवैध विदेशी वित्तपोषण), शहरी आबादी में बदलाव एवं पलायन, जनसंख्या के पलायन संबंधी प्रवाहों पर निगरानी, मेहनतकश श्रमिकों को गर्मी से बचाने तथा संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों, व्यावसायिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को एक मंच पर लाने जैसे विषयों पर नवीन विचार प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इन क्षेत्रों में भी प्रतिभागियों की ओर से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है।
अब तक महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव सहित महाराष्ट्र जोन से 65 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें 48,680 टीमों ने भाग लिया है। इसके अलावा, 3,787 महिलाओं और 18 वर्ष से कम आयु के 2,044 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। सामान्य वर्ग से 12,604 पंजीकरण हुए हैं, जबकि कुल 7,952 विचार प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू हुई है। नवप्रवर्तक, विद्यार्थी, विद्यार्थी समूह, शोधकर्ता, प्राध्यापक, स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), कंपनियां, सामाजिक संस्थाएं तथा शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। समाज के सामने मौजूद समस्याओं की पहचान कर उनके लिए प्रौद्योगिकी आधारित और व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए यह प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण अवसर है। वर्तमान में महाराष्ट्र जोन से प्रतियोगिता में भाग लेने वालों की संख्या 65 हजार से अधिक हो गई है। 30 अक्टूबर तक इस संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।
छठ पूजा के लिए बीएमसी की सिंगल विंडो योजना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान
मुंबई।  मुंबई शहर और उपनगरों में छठ पूजा का उत्सव इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए मुंबई महानगरपालिका को विशेष नियोजन करना चाहिए। इसी उद्देश्य से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को महानगरपालिका आयुक्त कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में 20 से अधिक छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने विभिन्न सुझाव और माँगें रखीं। इसके अनुसार, आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े ने दिया। मुंबई के मढ़-मार्वे, जुहू चौपाटी, गिरगाँव चौपाटी, दादर चौपाटी और बाणगंगा जैसे स्थानों पर छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। विशेष रूप से जुहू चौपाटी पर लगभग पाँच लाख श्रद्धालु छठ पूजा के लिए उपस्थित रहते हैं, इसलिए वहाँ पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध कराने की माँग बैठक में की गई। सार्वजनिक शौचालय, कपड़े बदलने के लिए अलग कमरे, पीने का पानी तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने पर समितियों के प्रतिनिधियों ने जोर दिया। मुंबई के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाए, छठ पूजा से कुछ दिन पहले सभी चौपाटियों की सफाई की जाए और गिरगाँव चौपाटी पर पूजा-अर्चना के लिए मंच बनाया जाए, ऐसी माँगें भी की गईं। प्रतिनिधियों ने यह अपेक्षा भी व्यक्त की कि महानगरपालिका छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराए। छठ पूजा के आयोजन के लिए अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु महानगरपालिका के सभी संबंधित विभागीय कार्यालयों में सिंगल विंडो योजना लागू करने के संबंध में निर्देश दिए जाएँगे। साथ ही, प्रत्येक स्थान पर समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, ऐसा महानगरपालिका की ओर से बताया गया। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कृत्रिम तालाब बनाने के साथ-साथ अग्निशमन दल की व्यवस्था, पीने का पानी, सीसीटीवी प्रणाली, विद्युत रोशनी, चलित शौचालय और कपड़े बदलने के लिए कमरे उपलब्ध कराने का आश्वासन भी महानगरपालिका ने दिया। मुंबई महानगरपालिका अन्य त्योहारों के अवसर पर जिस प्रकार आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराती है, उसी तर्ज पर छठ पूजा के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा, ऐसा आश्वासन महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े ने दिया। इस अवसर पर भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, नगरसेवक बाला तावडे, महानगरपालिका के अधिकारी और समितियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग उपस्थित थे। छठ पूजा आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। मुंबई महानगरपालिका को छठ पूजा स्थलों पर कृत्रिम तालाब, स्वच्छता, पीने का पानी, शौचालय आदि सुविधाएँ उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही, सिंगल विंडो योजना के माध्यम से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाकर श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा से बचाना चाहिए। मुंबई की समावेशी संस्कृति को बनाए रखते हुए छठ पूजा का उत्सव निश्चित रूप से सुरक्षित और उत्साहपूर्वक संपन्न होगा।
उद्धव सेना से उत्तर भारतीयों का मोह भंग,पद के साथ सम्मान भी दे रही शिंदे सेना

– शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

मुंबई। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे हमेशा समग्र हिंदू समाज को एक साथ लेकर चलते थे और हमेशा हिंदू समाज के लिए ढाल बनकर खड़े होते थे। यही कारण था कि गैर मराठी हिंदू समाज भी उनसे पूरी तरह से प्रभावित रहा। बाबरी मस्जिद गिरने के बाद जिस तरह से उन्होंने ताल ठोंककर मस्जिद गिराने की जिम्मेदारी ली थी, उससे देश भर का हिंदू समाज उन्हें अपना हीरो मानने लगा था। उनके उत्तराधिकारी के रूप में उद्धव ठाकरे ने उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। यही कारण था कि उत्तर भारतीय समाज के अनेक बड़े चेहरे उनकी पार्टी से जुड़ते गए। परंतु उनके द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों को लेकर उत्तर भारतीय समाज के बीच उनकी पार्टी को लेकर साफ नाराजगी दिखाई देने लगी। मराठी भाषा के नाम पर जिस तरह से उत्तर भारतीयों को अपमानित होना पड़ा,उसे देखते हुए उत्तर भारतीय नेताओं का उद्धव सेना से पूरी तरह से मोह भंग हो गया। दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हमेशा आगे बढ़कर उत्तर भारतीय समाज का खुलकर साथ दिया। यही कारण था कि शिवसेना की विचारधारा के लोग उद्धव सेना से हटाने के बाद उनकी पार्टी से जुड़ गए। एकनाथ शिंदे ने न सिर्फ पार्टी में उनका स्वागत किया अपितु उन्हें पद और सम्मान भी दिया। उत्तर भारतीय समाज के बड़े चेहरों के रूप में संजय निरुपम को शिंदे सेना में राष्ट्रीय प्रवक्ता ,आनंद दुबे को राष्ट्रीय प्रवक्ता, गुलाबचंद दुबे को राष्ट्रीय प्रवक्ता व शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष, जयप्रकाश सिंह को शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र का कार्याध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष, संतोष सिंह को उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र का मुंबई उपाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है। इसके अलावा अनेक उत्तर भारतीयों को अनेक बड़े पद दिए गए हैं। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी में उत्तर भारतीयों की भीड़ होने के बावजूद बहुत ही कम संख्या में उन्हें महत्वपूर्ण पद दिया गया है, वहीं शिंदे सेना ने उत्तर भारतीय नेताओं के लिए लाल कारपेट बिछा दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे की सेना अत्यंत मजबूत होती दिखाई दे रही है। अकेले हम मीरा भायंदर की बात करें तो यहां भी विक्रम प्रताप सिंह, विद्या शंकर चतुर्वेदी, संदीप तिवारी, विजय राय जैसे अनेक उत्तर भारतीयों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
मंदिर के पास कूड़ा जमा: गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर के पूर्वी छोर पर दुर्गंध से लोग परेशान

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर के पूर्वी छोर पर नगर का कूड़ा फेंका जा रहा है। वहां कूड़ा जमा होने से आसपास के लोग दुर्गंध से परेशान हैं।

स्थानीय सुरेंद्र सिंह, रामनरेश, दिनेश पटेल और राजेश ने कहा कि उन्हें दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। लंबे समय तक कूड़ा जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ सकता है।
बाबा बड़े शिव सेवा समिति के सचिव रामकृष्ण खट्टू ने इस बारे में जिलाधिकारी से शिकायत की है। उनका कहना है कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

ईओ बीना सिंह ने कहा कि नियमित रूप से कूड़ा उठाने का निर्देश है, लेकिन सफाईकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां से कूड़ा जल्द उठाया जाएगा।
परिवहन विभाग के विभिन्न विषयों एवं यातायात समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
भाईंदर। आयुक्त महोदय के कक्ष में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका परिवहन सेवा के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर बस स्टॉप एवं बस स्टेशनों की व्यवस्था, बस स्टॉप का रखरखाव एवं मरम्मत, परिवहन सेवा का आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण, मोबाइल ऐप, टिकट प्रबंधन, यात्रियों की सार्वजनिक शिकायतों का निवारण तथा परिवहन सेवा की गुणवत्ता में सुधार करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।इसके अतिरिक्त, मीरा-भाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय से प्राप्त 10 चिन्हित रिपोर्टों पर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उक्त रिपोर्टों में उल्लेखित यातायात संबंधी समस्याओं, यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले विषयों तथा संबंधित स्थानों पर आवश्यक उपाययोजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बस स्टॉप पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, रखरखाव एवं मरम्मत के कार्य नियमित रूप से करने, यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट उपलब्ध कराने, मोबाइल ऐप के माध्यम से बस सेवा की जानकारी एवं शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा परिवहन सेवा का आधुनिकीकरण कर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के संबंध में विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही, मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के पत्रकारों को निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के विषय पर भी सुझाव प्रस्तुत किया गया। उक्त बैठक में आयुक्त राधाविनोद शर्मा, परिवहन सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उप-आयुक्त स्वप्नील सावंत, समिति के सम्माननीय सदस्य, संबंधित परिवहन सहायक आयुक्त दिनेश कांगुडे, निर्माण विभाग के अधिकारी तथा ठेकेदार उपस्थित थे।
डॉ. मंजू लोढ़ा को वुमेन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला सम्मान

मुंबई। समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जानी जाने वाली डॉ मंजू लोढ़ा को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई में आयोजित वुमेन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजू लोढ़ा ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की नींव ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की भी सशक्त आधारशिला हैं। जब एक महिला सशक्त होती है, तो वह अपने साथ पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मंजू लोढ़ा ने इस सम्मान के लिए विजयजी कलंत्री, संगीता जैन और प्रिया पंसारे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए।
बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेखा राम यादव से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

मुंबई। दहिसर पश्चिम के सखाराम तरे मार्ग मनपा स्कूल में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों के आवागमन में हो रही दिक्कतों के मद्देनजर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड क्रमांक 1 की ऊर्जावान व कार्यसम्राट शिवसेना (शिंदे गुट) की नगरसेविका रेखा राम यादव तथा शिवसेना नेता राम यादव से मुलाकात कर इन नौनिहालों के लिए बेस्ट की बस सेवा उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के पालकों के हस्ताक्षर युक्त अनुरोध पत्र भी नगरसेविका रेखा राम यादव को सौंपा गया। शिक्षकों ने बताया कि विठ्ठल मंदिर, दहिसर पूर्व स्थित एमपीएस सखाराम तरे मार्ग मनपा शाला संकुल तथा दहिसर फाटक के पास स्थित रणछोडदास शाला संकुल में विविध माध्यम के स्कूलों का संचालन होता है, जिसमें कक्षा पहली से 10वीं तक की कक्षाओं में हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश विद्यार्थी पश्चिमी उपनगर की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी गणपत पाटिल नगर तथा आसपास के क्षेत्र से आते हैं। इन विद्यार्थियों के लिए घर से स्कूल तक सीधी बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण इन्हें मजबूरी में पैदल अथवा आटोरिक्शा से लंबी दूरी तय कर स्कूल आना-जाना पड़ता है, जो कष्टदायी होने के साथ खर्चीला भी साबित होता है। यह खर्च वहन करना अधिकांश गरीब पालकों के लिए संभव नहीं होता, जिसका असर विद्यार्थियों की स्कूलों की उपस्थिति में अनियमितता अथवा ड्राप आऊट के रूप में सामने आता है। नगरसेविका रेखा राम यादव तथा शिवसेना नेता राम यादव ने विद्यार्थियों की समस्याओं तथा मनपा शाला के अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए शिक्षकों की प्रतिबद्धता के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए इस मुद्दे पर पूरा सहयोग करने का महज आश्वासन ही नहीं दिया, अपितु त्वरित बीएमसी के बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव और गोराई बस डिपो के प्रबंधक के नाम अपने कार्यालय से पत्र तैयार कर इस गंभीर मुद्दे पर प्रयास शुरू कर दिया। शिवसेना नेता राम यादव ने कहा कि यह देश के भावी भविष्य अर्थात नौनिहालों से जुड़ा मुद्दा है, लिहाजा बच्चों के स्कूल आवागमन की राह प्रशस्त करने के लिए पूरा दम-खम लगा देंगे। गरीब तथा मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले बच्चों को स्थानीय नगरसेविका रेखा राम यादव ने 'गुदड़ी में छिपे लाल' की उपमा देते हुए कहा कि प्रतिभा परिस्थिति की मोहताज नहीं होती, बल्कि इसे उकेरने के लिए एक तज्ञ विशेषज्ञ (शिक्षक) की जरूरत होती है, और यह दायित्व हमारी बीएमसी के शिक्षक तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए भी बखूबी निभा रहे हैं, परिणामस्वरूप देश-विदेश में बीएमसी के विद्यार्थी देश के सबसे शिक्षित, योग्य व अनुभवी शिक्षकों के अथक प्रयासों तथा मार्गदर्शन में अपनी कामयाबी का डंका बजा रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार तथा शाला के वरिष्ठ शिक्षक राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में नगरसेविका रेखा राम यादव, शिवसेना के ऊर्जावान व जुझारू नेता राम यादव से मिले शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में रणछोडदास शाला संकुल स्थित एमपीएस सखाराम तरे मार्ग माध्यमिक शाला की प्रभारी मुख्याध्यापिका संगीता गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक गणेश कीर्तिकुडवे, नीलम बारी, प्राथमिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक गणेश जोमदे का समावेश रहा।
मल्लिकार्जुन खरगे देश से माफी मांगें : मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा
मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान की कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। खरगे अपने बयान के लिए देश से माफी मांगें, ऐसी मांग मंत्री लोढ़ा ने की। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि। इससे पहले राहुल गांधी छोटे बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने जो बयान दिया, उससे उनकी बुद्धि कितनी है, यह दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान व्यक्तित्व हैं और उनके बारे में इस तरह का बयान देना किसी को भी शोभा नहीं देता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बयान देना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश का अपमान है, ऐसा मंत्री लोढ़ा ने कहा। खरगे अपने बयान के लिए देश से माफी मांगें। अन्यथा जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, ऐसी चेतावनी भी मंत्री लोढ़ा ने दी।