/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz परिवहन विभाग के विभिन्न विषयों एवं यातायात समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न Maharashtra
परिवहन विभाग के विभिन्न विषयों एवं यातायात समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
भाईंदर। आयुक्त महोदय के कक्ष में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका परिवहन सेवा के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर बस स्टॉप एवं बस स्टेशनों की व्यवस्था, बस स्टॉप का रखरखाव एवं मरम्मत, परिवहन सेवा का आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण, मोबाइल ऐप, टिकट प्रबंधन, यात्रियों की सार्वजनिक शिकायतों का निवारण तथा परिवहन सेवा की गुणवत्ता में सुधार करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।इसके अतिरिक्त, मीरा-भाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय से प्राप्त 10 चिन्हित रिपोर्टों पर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उक्त रिपोर्टों में उल्लेखित यातायात संबंधी समस्याओं, यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले विषयों तथा संबंधित स्थानों पर आवश्यक उपाययोजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बस स्टॉप पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, रखरखाव एवं मरम्मत के कार्य नियमित रूप से करने, यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट उपलब्ध कराने, मोबाइल ऐप के माध्यम से बस सेवा की जानकारी एवं शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा परिवहन सेवा का आधुनिकीकरण कर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के संबंध में विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही, मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के पत्रकारों को निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के विषय पर भी सुझाव प्रस्तुत किया गया। उक्त बैठक में आयुक्त राधाविनोद शर्मा, परिवहन सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उप-आयुक्त स्वप्नील सावंत, समिति के सम्माननीय सदस्य, संबंधित परिवहन सहायक आयुक्त दिनेश कांगुडे, निर्माण विभाग के अधिकारी तथा ठेकेदार उपस्थित थे।
डॉ. मंजू लोढ़ा को वुमेन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मिला सम्मान

मुंबई। समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जानी जाने वाली डॉ मंजू लोढ़ा को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई में आयोजित वुमेन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजू लोढ़ा ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की नींव ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की भी सशक्त आधारशिला हैं। जब एक महिला सशक्त होती है, तो वह अपने साथ पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मंजू लोढ़ा ने इस सम्मान के लिए विजयजी कलंत्री, संगीता जैन और प्रिया पंसारे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए।
बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेखा राम यादव से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

मुंबई। दहिसर पश्चिम के सखाराम तरे मार्ग मनपा स्कूल में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों के आवागमन में हो रही दिक्कतों के मद्देनजर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड क्रमांक 1 की ऊर्जावान व कार्यसम्राट शिवसेना (शिंदे गुट) की नगरसेविका रेखा राम यादव तथा शिवसेना नेता राम यादव से मुलाकात कर इन नौनिहालों के लिए बेस्ट की बस सेवा उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के पालकों के हस्ताक्षर युक्त अनुरोध पत्र भी नगरसेविका रेखा राम यादव को सौंपा गया। शिक्षकों ने बताया कि विठ्ठल मंदिर, दहिसर पूर्व स्थित एमपीएस सखाराम तरे मार्ग मनपा शाला संकुल तथा दहिसर फाटक के पास स्थित रणछोडदास शाला संकुल में विविध माध्यम के स्कूलों का संचालन होता है, जिसमें कक्षा पहली से 10वीं तक की कक्षाओं में हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश विद्यार्थी पश्चिमी उपनगर की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी गणपत पाटिल नगर तथा आसपास के क्षेत्र से आते हैं। इन विद्यार्थियों के लिए घर से स्कूल तक सीधी बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण इन्हें मजबूरी में पैदल अथवा आटोरिक्शा से लंबी दूरी तय कर स्कूल आना-जाना पड़ता है, जो कष्टदायी होने के साथ खर्चीला भी साबित होता है। यह खर्च वहन करना अधिकांश गरीब पालकों के लिए संभव नहीं होता, जिसका असर विद्यार्थियों की स्कूलों की उपस्थिति में अनियमितता अथवा ड्राप आऊट के रूप में सामने आता है। नगरसेविका रेखा राम यादव तथा शिवसेना नेता राम यादव ने विद्यार्थियों की समस्याओं तथा मनपा शाला के अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए शिक्षकों की प्रतिबद्धता के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए इस मुद्दे पर पूरा सहयोग करने का महज आश्वासन ही नहीं दिया, अपितु त्वरित बीएमसी के बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव और गोराई बस डिपो के प्रबंधक के नाम अपने कार्यालय से पत्र तैयार कर इस गंभीर मुद्दे पर प्रयास शुरू कर दिया। शिवसेना नेता राम यादव ने कहा कि यह देश के भावी भविष्य अर्थात नौनिहालों से जुड़ा मुद्दा है, लिहाजा बच्चों के स्कूल आवागमन की राह प्रशस्त करने के लिए पूरा दम-खम लगा देंगे। गरीब तथा मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले बच्चों को स्थानीय नगरसेविका रेखा राम यादव ने 'गुदड़ी में छिपे लाल' की उपमा देते हुए कहा कि प्रतिभा परिस्थिति की मोहताज नहीं होती, बल्कि इसे उकेरने के लिए एक तज्ञ विशेषज्ञ (शिक्षक) की जरूरत होती है, और यह दायित्व हमारी बीएमसी के शिक्षक तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए भी बखूबी निभा रहे हैं, परिणामस्वरूप देश-विदेश में बीएमसी के विद्यार्थी देश के सबसे शिक्षित, योग्य व अनुभवी शिक्षकों के अथक प्रयासों तथा मार्गदर्शन में अपनी कामयाबी का डंका बजा रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार तथा शाला के वरिष्ठ शिक्षक राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में नगरसेविका रेखा राम यादव, शिवसेना के ऊर्जावान व जुझारू नेता राम यादव से मिले शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में रणछोडदास शाला संकुल स्थित एमपीएस सखाराम तरे मार्ग माध्यमिक शाला की प्रभारी मुख्याध्यापिका संगीता गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक गणेश कीर्तिकुडवे, नीलम बारी, प्राथमिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक गणेश जोमदे का समावेश रहा।
मल्लिकार्जुन खरगे देश से माफी मांगें : मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा
मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान की कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। खरगे अपने बयान के लिए देश से माफी मांगें, ऐसी मांग मंत्री लोढ़ा ने की। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि। इससे पहले राहुल गांधी छोटे बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने जो बयान दिया, उससे उनकी बुद्धि कितनी है, यह दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान व्यक्तित्व हैं और उनके बारे में इस तरह का बयान देना किसी को भी शोभा नहीं देता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बयान देना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश का अपमान है, ऐसा मंत्री लोढ़ा ने कहा। खरगे अपने बयान के लिए देश से माफी मांगें। अन्यथा जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, ऐसी चेतावनी भी मंत्री लोढ़ा ने दी।
जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न
ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्य गोष्ठी विगत शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को मुन्ना बिष्ट कार्यालय में संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता डॉ प्रमोद पल्लवित ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिलोचन सिंह अरोरा उपस्थित थे। मंच का खूबसूरत संचालन विनय सिंह `विनम्र’ ने किया। मां सरस्वती वंदना के पश्चात कविगोष्ठी का शुभारंभ किया गया जिसमें आनंद पांडे केवल, नंदलाल क्षितिज, डॉक्टर शारदा प्रसाद दुबे सरत चंद्र, नरसिंह हैरान जौनपुरी, सुशील नाचीज, नामदार राही, कुमार भारतीय, त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, विजय कुलकर्णी,टी आर खुराना, लाल बहादुर यादव कमल, लाल रोहरा, उमाकांत वर्मा, मुन्ना यादव मयंक की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपने काव्य पाठ से श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में राष्ट्रगान के साथ काव्य गोष्ठी का समापन हुआ।
भारती प्रसार परिषद मुंबई का आगामी वार्षिकोत्सव
मुंबई। भारती प्रसार -परिषद,मुंबई कार्यकारिणी की मासिक सभा का आयोजन रविवार 25 अक्टूबर 2026 को हुआ। जिसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को सूचित किया कि आगामी वार्षिकोत्सव वर्ष 2025- 2026 ई हेतु परीषद की वार्षिक सर्व साधारण सभा उपनगरीय शाखा -भारती सभागार उर्मिलानिकेतन, गणेशनगर ,दहिसर पूर्व में  दिनांक-21 नवंबर 2026 को दोपहर दो बजे आयोजित की गयी है जिसमें सभी अपनी उपस्थिति दर्ज करावें।यह सूचना शिवकुमार सिंह महामंत्री भारती प्रसारपरिषद,मुंबई ने दी।
मीरारोड में सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार के कोर कमेटी की बैठक संपन्न
मुंबई। सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार (रजि.) के कोर कमेटी की बैठक मीरा रोड पूर्व स्थित जीसीसी क्लब के सभागृह में सम्पन्न हुई। डॉ. अमर मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक की संपूर्ण व्यवस्था उद्योगपति नीतेश्वर मिश्रा के संयोजन में की गई। सभा की अध्यक्षता चंदीधाम के संस्थापक पं. अरुण मिश्र ने की, जबकि आईएएस अधिकारी योगेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी, कोहड़ौर में शैक्षणिक हब के संस्थापक दिनेश त्रिपाठी, धर्मानुरागी आनंद पांडेय, आईटीएस अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, रिक्शा-टैक्सी चालक यूनियन के अध्यक्ष पं. के.के. तिवारी, एडवोकेट बद्री प्रसाद पाण्डेय, पं. लक्ष्मण द्विवेदी, शिक्षाविद प्रदीप दूबे, राजेश पाण्डेय, आशीष दूबे और एडवोकेट रमेश त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने परिवार को और मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखे। साथ ही, भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
डॉ. अमर मिश्रा ने कहा कि परिवार में प्रत्येक सदस्य एकसमान है और सभी की सहभागिता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।बैठक के दौरान पत्रकार अविनाश पांडेय को परिवार का प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि सुरेश मिश्र ने किया।
इस अवसर पर एडवोकेट विनय दूबे, राकेश पाण्डेय, पवन शुक्ला, अनिल बारी,संजय शुक्ला,स्वामी नाथ मिश्र, अरुण मिश्रा,राम सिंह, राजेश सिंह सोमवंशी, अरविंद शुक्ला, प्रमोद कुमार मिश्रा,गणेश पाण्डेय, संतोष तिवारी, दलबहादुर सिंह, प्रिंस पांडेय, संतोष शुक्ला,अनुपम शुक्ल, मनीष दूबे और नीलेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य पत्रकार, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।अंत में नीतेश्वर मिश्रा ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाबूभाई भवानजी तथा आनंद दुबे को बड़ी जिम्मेदारी देकर शिंदे सेना ने दिया संकेत
मुंबई। मुंबई, ठाणे समेत समूचे महाराष्ट्र में अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को गुजराती समाज के कद्दावर हिंदूवादी व कामगार नेता बाबूभाई भवानजी, तथा हाल ही में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के प्रवक्ता रहे आनंद दुबे के पार्टी में शामिल होने से बड़ी ताकत मिली है। बता दें कि बाबूभाई भवानजी एशिया के सबसे बड़े नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका के उपमहापौर रहे हैं। वे भाजपा के हॉकर्स प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष, गुजराती प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ के मुंबई महामंत्री का दायित्व पूरी निष्ठा और मजबूती से संभाल चुके हैं। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत रावजी भाई छेड़ा के सुपुत्र क्लीन छवि वाले बाबूभाई भवानजी की पहचान स्नातनी जैन, बुद्ध धर्म से जुड़े हुए एक कर्मठ समाजसेवक की है। स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र, किसान, उद्यमी, मुंबई के पूर्व उपमहापौर,  युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल में मुंबई अध्यक्ष के अहम पदों पर काम करते हुए बाबूभाई भवानजी बीएमसी में 4 बार नगरसेवक रहे हैं। आरएसएस के शाखा प्रचारक भवानजी भ्रष्टाचार, नशामुक्त भारत अभियान समेत अनेक संस्थाओं से जुड़े हैं। भवानजी शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, राजीव गांधी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल, विलासराव देशमुख, मनोहर जोशी, भाजपा नेता प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे, वेदप्रकाश गोयल, श्रीमती चंद्रकांता गोयल के साथ काम कर चुके हैं। आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं, और  उनके  दक्षिण मध्य मुंबई के चुनाव में  जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सर्व-समावेशी नेतृत्व तथा उनके विकास के विजन से प्रभावित होकर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए बाबूभाई भवानजी को पार्टी ने गुजराती विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जो भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बाबूभाई भवानजी तथा आनंद दुबे के शिंदे सेना में शामिल होने से गुजराती तथा हिंदीभाषी समुदाय के कारण पार्टी की ताकत बढ़ेगी। गौरतलब हो कि भाजपा मुंबई में गुजराती और हिंदीभाषी वोटबैंक के जरिए मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजराती, हिंदीभाषी मतदाता पूरी मजबूती से भाजपा के साथ रहा है, और इस वोटबैंक का लाभ भाजपा तथा एनडीए में शामिल सहयोगी दलों को मुंबई समेत समूचे महाराष्ट्र में भरपूर रूप से मिलता रहा है। इस वोटबैंक पर अपना एकाधिकार मान बैठी भाजपा द्वारा गुजराती तथा हिंदीभाषी समाज की कुछ चुनिंदा लोगों को छोड़कर बड़े वर्ग की उपेक्षा की जा रही है, जिससे यह समाज खुद को उपेक्षित समझते हुए पार्टी से बेहद नाराज है। बाबूभाई भवानजी के मुताबिक एनडीए की सरकार आने के बाद गुजराती, व्यापारी कौम शासन-प्रशासन की कार्यशैली से बेहद नाराज है। भ्रष्टाचार से तंग है।  बिना लेन-देन के कोई भी काम नहीं हो रहा है, लोक प्रतिनिधि का कोई सुनता ही नहीं। महंगाई से, बेरोजगारी से मध्यम वर्ग परेशान है, रिश्वत दो काम कराओ। बस अमीरों का काम होता है, हर कुर्सी पर अंग्रेज बैठे हैं, गरीबों की कोई भी सुनवाई नहीं है। भवानजी ने कहा कि ठाणे में शिवसेना (शिंदे गुट) की अच्छी पकड़ है, मुंबई में कमजोर है। लिहाजा मुंबई में मजबूती बढ़ाने के लिए गुजराती और उत्तर भारतीय समाज के साथ नजदीकियां बनानी होगी। कुल मिलाकर एकनाथ शिंदे द्वारा गुजराती तथा व्यापारी समाज के अनुभवी नेता पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी और उतर भारतीय समाज के नेता आनंद दुबे को लेने से मुंबई में शिंदेसेना मजबूत होगी, ऐसा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बाबूभाई भवानजी तथा आनंद दुबे को प्रमोट करने के साथ ही इन्हें भरपूर सहयोग और ताकत दी गई तो इसका परिणाम 2029 के लोकसभा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के अच्छे प्रदर्शन के रूप में दिखाई देगा, इसमें रंच मात्र भी संदेह नहीं है।
नागरिकों के लिए खुला चांदिवली का कैप्टन दीपक वसंत साठे और नाहर अमृत शक्ति उद्यान

मुंबई। चांदिवली स्थित कैप्टन दीपक वसंत साठे और नाहर अमृत शक्ति उद्यान को नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। डेवलपर द्वारा आम नागरिकों को उद्यान में प्रवेश नहीं दिए जाने का मुद्दा सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने उठाया था। इसके बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अविनाश ढाकणे ने उद्यान विभाग को तत्काल उद्यान खोलने के निर्देश दिए। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते मात्र 25 मिनट में उद्यान का ताला खोल दिया गया। शनिवार को उद्यान नागरिकों के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर साकीनाका पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश मांदले, सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली, नगरसेवक प्रकाश मोरे, किरण लांडगे और पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायडे उपस्थित थे।
नाहर अमृत शक्ति उद्यान बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आरक्षण के अंतर्गत आने वाला उद्यान है। इसका कुल क्षेत्रफल 33,473.07 वर्ग मीटर यानी लगभग 8.27 एकड़ है। इस उद्यान का विकास नाहर समूह द्वारा किया गया है। उद्यान के निर्माण के लिए पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायडे ने पहल की थी। उनके प्रयासों से इस क्षेत्र में नागरिकों के लिए हरित क्षेत्र विकसित करने के कार्य को गति मिली।
इस उद्यान की प्रमुख विशेषता यह है कि यहां मियावाकी पद्धति से कुल 41,207 पेड़ लगाए गए हैं। मियावाकी पद्धति में मुख्य रूप से स्थानीय वृक्ष प्रजातियों को सघन रूप से लगाया जाता है। इससे हरित क्षेत्र विकसित करने, जैव विविधता को बढ़ावा देने और शहरी पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलती है। हालांकि, दो वर्ष बीत जाने के बावजूद इतने बड़े हरित क्षेत्र में नागरिकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। इससे सार्वजनिक उद्यान के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। अनिल गलगली ने यह रुख अपनाया कि महानगरपालिका के आरक्षण के अंतर्गत आने वाले उद्यान का लाभ आम नागरिकों को मिलना चाहिए।
अनिल गलगली ने यह मुद्दा अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अविनाश ढाकणे के समक्ष उठाया। इसके बाद डॉ. ढाकणे ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने निर्देशों पर अमल करते हुए मात्र 25 मिनट में उद्यान का ताला खोलकर नागरिकों के लिए प्रवेश सुनिश्चित किया।
41,207 पेड़ों से समृद्ध मियावाकी उद्यान के नागरिकों के लिए खुलने से क्षेत्र के लोगों को इस हरित क्षेत्र का लाभ मिल सकेगा। उद्यान के निर्माण के लिए पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायडे की पहल और इसे नागरिकों के लिए खुलवाने हेतु अनिल गलगली द्वारा किए गए प्रयास इस घटनाक्रम के महत्वपूर्ण पहलू हैं। सार्वजनिक उद्यानों का लाभ आम नागरिकों को मिले और सार्वजनिक स्थानों पर उनके अधिकार सुरक्षित रहें, इस दृष्टि से यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है।
फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम की योजना सर्व समाज हेतु बनी सहायक
मुंबई । राष्ट्रीय सामाजिक संस्था फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम FRCT द्वारा आकस्मिक निधन योजना के संग बेटी विवाह शगुन योजना आरंभ करना, बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ उपयोगी सामग्री, समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने तथा ' बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ ' का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बेटी विवाह शगुन योजना का निर्माण किया गया है।सक्रिय सदस्य सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं होती हैं इस नकारात्मकता को समाज के‌ पटल पर रखते हुए इसका पुरजोर विरोध किया गया है।इसके उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयास किया जा रहा है।इसलिए अल्प खर्च में बिटिया के विवाह में फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम निमित्त बनकर सहयोगात्मक कार्य कर रही है।विगत एक वर्ष से सक्रिय होकर संस्था अब तक कुल 4 करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग करवा चुकी है।नंदवंशी ने निवेदन करते हुए कहा कि आइये हम सब मिलकर कन्या दान महादान के अभियान में सहभागी बनें www.frctup.com पर विजिट करते हुए पंजीयन पूर्ण करते हुए सहयोग प्रारंभ करें। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उक्त व्यवस्था सर्व समाज के लिए प्रेरणादाई है जो आपने सर्व समाज के समक्ष रखा जिसमें सिर्फ 50 रुपए सहयोग देना है।सभी परिवार के लिए उत्तम व्यवस्था अध्यक्ष जी ने दिया है जिसे सभी को ग्रहण करते हुए सदस्यता अभियान में सहभागी होना चाहिए।