पटना में खरगे की टिप्पणी पर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, डाक बंगला चौराहे पर पुतला दहन* *
![]()
*पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश,संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी*
*संजय सरावगी का कांग्रेस पर हमला: हताशा में मर्यादा भूल रही कांग्रेस जनता देगी करारा जवाब* *प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस को राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा: संजय सरावगी* *
कांग्रेस और महागठबंधन की हार की खीझ बयानों में दिख रही है : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष* पटना, 26 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज बिहार भाजपा ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खरगे का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतले को थप्पड़ मारकर विरोध जताने के बाद उसमें आग लगा दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध से संबंधित नारे लिखी तख्तियां और पोस्टर भी थे। प्रदेश भाजपा कार्यालय के पास बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने आयकर गोलंबर होते हुए डाक बंगला चौराहे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद वहां कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक एवं मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री की राजनीति से असहमति हो सकती है, लेकिन उनके दिवंगत माता-पिता के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता जी के बारे में पहले भी बिहार की धरती पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया था। उन्हें याद है कि उनके गृह जिले दरभंगा में भी प्रधानमंत्री की माता जी के खिलाफ अपशब्द कहे गए थे। संजय सरावगी ने कहा कि अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के पवित्र मंच का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। दशकों पहले दिवंगत हो चुके व्यक्ति के प्रति इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा के विरुद्ध है। बिहार की जनता ऐसी भाषा को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन को जनता ने जिस तरह नकारा है, उससे इन दलों की हताशा उनके बयानों में दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक मंचों से जनता के मुद्दों पर बात करने के बजाय कांग्रेस नेता अमर्यादित टिप्पणियों के जरिए अपनी खीझ निकाल रहे हैं। सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का नेतृत्व करते हैं और उनके पद की गरिमा के साथ-साथ उनके परिवार के प्रति भी सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ पहले भी 'मौत का सौदागर' और 'नीच' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया तथा उनकी गरीब पृष्ठभूमि को लेकर भी टिप्पणियां की गईं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ऐसे बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी और कांग्रेस को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा। संजय सरावगी ने कहा कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती जैसे गरिमामय अवसर पर प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर व्यक्तिगत और पारिवारिक मर्यादा का उल्लंघन उचित नहीं है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव,मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया,विधायक रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता, निशा सिंह, गायत्री देवी, निवेदिता सिंह, जनक राम, कविता पासवान, राम नारायण मंडल, कृष्ण कुमार ऋषि, विजय खेमका, राजू सिंह, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक, सरोज रंजन पटेल और पटना महानगर अध्यक्ष रूपनारायण मेहता सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और सैंकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। [27/10, 3:01 pm] Bjp Danish J: *'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत बिहार में भाजपा निकालेगी पदयात्रा : संजय सरावगी* *28 अक्टूबर को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे पदयात्रा की शुरुआत, भाजपा के दिग्गज नेता भी होंगे शामिल* *प्रथम चरण में 10 कमिश्नरी मुख्यालयों और दूसरे चरण में जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम: संजय सरावगी* *कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन गढ़ रही झूठा नैरेटिव, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की राजनीति का होगा विरोध: संजय सरावगी* पटना, 27 अक्टूबर। बिहार भाजपा विपक्ष पर झूठा नैरेटिव सेट करने के विरोध में अब 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक लोगो को हकीकत से रूबरू कराया जाएगा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन पूरे देश में झूठा नैरेटिव स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भी इस अभियान को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और विपक्ष की राजनीति का जवाब देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ऐसे मुद्दों को उठाती रही है, जिन्हें देश की आम जनता पहले ही नकार चुकी है। वह संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास करती है। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया के खिलाफ भी कांग्रेस लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान आवश्यक है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए संस्थाओं पर सवाल खड़े करने की राजनीति कर रही है। भाजपा इस तरह की राजनीति के खिलाफ जनता के बीच जाएगी और तथ्यों के आधार पर अपना पक्ष रखेगी। संजय सरावगी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 28 अक्टूबर से बिहार के 10 कमिश्नरी मुख्यालयों में बड़े पैमाने पर पदयात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत पटना से होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 28 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा से कारगिल चौक तक पदयात्रा करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच शुरू होगा। इस पदयात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और विपक्ष की कथित भ्रामक राजनीति के खिलाफ अपनी बात जनता तक पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभियान को चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार में विस्तार दिया जाएगा। पहले चरण में सभी 10 कमिश्नरी मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में प्रत्येक जिला मुख्यालय में भी पदयात्रा और अन्य गतिविधियों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचा जाएगा। भाजपा का उद्देश्य लोकतंत्र के प्रति जनविश्वास मजबूत करना और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की राजनीति के संबंध में जनता को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।


राघोपुर दियारा नाव हादसा में पीड़ित परिजनों से मिले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बोले दुख की इस घड़ी में केंद्र* *और राज्य सरकार पूरी मजबूती से आपके साथ । राघोपुर दियारा में हुए भीषण नाव हादसे में मृत मासूम बच्चों एवं लोगों के परिजनों से मिलकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र की पूरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। केंद्र और राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हर मृत व्यक्ति के परिवार को दो लाख ,घायल को पचास हजार और मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक परिवार को चार चार लाख की मुआवजा राशि की घोषणा की गई है। श्री राय ने जिलाधिकारी वैशाली को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि टूटी,खराब या क्षतिग्रस्त नावों को मरम्मती के बाद हीं नदी में परिचालन हेतु सुनिश्चित किया जाये । क्योंकि नदी में चलने वाली हर नाव पर उसमें सवार लोगों की सुरक्षा और उनके परिवारों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं।उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही । उन्होंने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा से भी बात कर जर्जर या क्षतिग्रस्त नावों के परिचालन पर रोक लगाने की बात कही है और कहा है कि विभाग द्वारा यह निर्देश हो कि नावों की मरम्मती या सुरक्षित नाव के माध्यम से हीं नदी में परिचालन हो । उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों सहित अन्य लोगों की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुःख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पारस हेल्थ, पटना ने बुधवार को ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों के जज्बे को सलाम करते हुए एक विशेष कार्यक्रम “उम्मीद के सितारे” का आयोजन किया। इस मौके पर पद्मश्री सुधा वगी॔स, एमएलसी अनामिका सिंह पटेल, महापौर (Mayor) पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहु, जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह एवं निदेशक, जनरल सर्जरी डॉ. अहमद अब्दुल हई ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इस कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर के कठिन दौर में भी हौसला नहीं खोने वाले मरीजों को सम्मानित किया गया। इसमें वैसे मरीज शामिल थे जो चार-पांच साल पहले ही कैंसर से उबर चुके हैं और फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा कोई इलाज नहीं करा रहे हैं। इन सभी मरीजों का इलाज पारस एचएमआरआई में ही हुआ है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को यह संदेश देना था कि ब्रेस्ट कैंसर एक लाइलाज बीमारी नहीं है। समय रहते पता चलने और उचित इलाज से कैंसर को पूरी तरह से मात दी जा सकती है। कार्यक्रम में मौजूद ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर्स ही इस बात की जीती जागती मिसाल हैं। कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर से जूझने और उस पर विजय पाने वाले मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए। पारस एचएमआरआई के एचओडी एवं *निदेशक मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक आनंद* ने बताया कि पारस एचएमआरआई लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है ताकि लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि कैंसर के बारे में लोगों में कई तरह की भ्रांतियां होती हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सही जानकारी देने की कोशिश की गई है। मौके पर *एमएलसी अनामिका सिंह पटेल* ने इस बात पर जोर दिया कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका इलाज संभव है। बशर्ते कि सही समय पर इसका सही जगह और समुचित इलाज हो। उन्होंने कहा कि कैंसर जितनी जल्दी पकड़ में आ जाए, उसका इलाज उतना ही कारगर होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहें ताकि किसी भी बीमारी को शुरुआती चरण में ही पकड़ा जा सके। कार्यक्रम में *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा कि पारस एचएमआरआई परिवार के लिए यह गर्व का समय है कि हमने इन मरीजों को स्वस्थ जीवन देने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने सम्मानित होने वाले लोगों को कहा कि आप सभी कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए एक प्रेरणा हैं। इस मौके पर रेडिएशन ओंकोलॉजी के निदेशक डॉ. शेखर केसरी, डॉ.अविनाश उपाध्याय, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. नाज़िया निगार, डॉ. विनीता पाण्डेय, डॉ. दीपिका, जस्टिस समरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. डॉ. अनाशिका गुप्ता, राधेश्याम बंसल एवं स्वेता राठौर ने भी अपनी बातें रखीं। *पारस एचएमआरआई के बारे में* पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बिहार की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रमंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
Oct 27 2026, 17:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1